Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

हॉर्न बजाने से रोकने पर दबंगों ने CNG पंप पर सेल्समैन को पीट दिया , दो आरोपी गिरफ्तार; घटना CCTV में कैद

Uk Fast Khabar August 4, 2023

प्रेमनगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने के लिए आए कुछ दबंगों ने सेल्समैन को बुरी तरह पीट दिया। आरोपियों ने स्टैंड पिलर से सेल्समैन पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद प्रेमनगर थाना पुलिस हरकत में आई, जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश व हरियाणा में दबिश दी जा रही है। आरोपी क्षेत्र के ही एक विश्वविद्यालय के छात्र बताए जा रहे हैं।
घटना मंगलवार रात करीब एक बजे की है। जब कुछ युवक सीएनजी भरवाने के लिए प्रेमनगर के केरी गांव स्थित कृष्णा फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान पंप का सेल्समैन कुलविंदर निवासी खेड़ी शिकोहपुर, भगवानपुर, हरिद्वार एक वाहन में सीएनजी भर रहा था। आरोपी पीछे से लगातार हॉर्न बजा रहे थे। सेल्समैन ने कहा कि थोड़ा इंतजार करो, गाड़ी निकलने के बाद वह सीएनजी भर देगा। इतना सुनकर आरोपी वहां से चले गए और कुछ ही देर में अन्य साथियों को साथ लेकर आ धमके।
दो वाहनों में आए आठ से 10 युवकों ने सेल्समैन को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। दबंगों ने पंप पर रखे स्टैंड पिलर से कुलविंदर पर हमला कर दिया, जिस कारण उसके सिर, पेट और पांव पर काफी चोटें आई।

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सूर्य प्रताप उर्फ प्रिंस निवासी शामली उत्तर प्रदेश, वर्तमान निवास शक्ति विहार सुद्धोवाला और सागर निवासी करनाल हरियाणा, वर्तमान निवास शक्ति विहार सुद्धोवाला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
घटना के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी शामली, उत्तर प्रदेश व करनाल, हरियाणा के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट और एसएसआइ प्रेमनगर अमन चड्ढा की देखरेख में पुलिस की टीमें उप्र व हरियाणा पहुंच गई हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

शहर में लगातार बढ़ रही गुंडागर्दी
राजधानी में लगातार गुंडागर्दी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इससे पहले पटेल नगर में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के बाहर कुछ हमलावरों ने एक छात्र पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया था, जो कि अभी भी अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में पुलिस अब तक सिर्फ पांच आरोपियों को ही गिरफ्तार कर पाई है।

वहीं, डालनवाला में कुछ दबंगों ने टिहरी की रहने वाली एक महिला के कैफे में घुसकर तोड़फोड़ और छेड़छाड़ की। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सिर्फ दो आरोपी ही गिरफ्तार किए हैं। 15 दिनों में गुंडागर्दी की यह तीसरी बड़ी घटना है, जिसके बाद कानून व्यवस्था बिगड़ती नजर आ रही है।

Continue Reading

Previous: यमकेश्वर के आदर्श व अभय एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में चमके, जीते स्वर्ण पदक
Next: फर्जी रजिस्ट्री कर अवैध खनन का अड्डा जमाया, बिजली कनेक्शन के लिए भी किया इस्तेमाल

Related Stories

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

September 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग
  • डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला
  • मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल
  • 12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.