Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्‍तराखंड के युवाओं के विदेश में रोजगार के सपनों को लगे पंख, मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना से भरी उड़ान

Uk Fast Khabar September 30, 2024

विदेश में रोजगार के युवाओं के सपनों को मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना पंख लगा रही है। केवल प्रशांत और काव्य ही नहीं बल्कि जर्मनी में नर्सिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक 13 अन्य युवा भी जल्द ही जर्मनी के लिए उड़ान भरेंगे। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत संचालित इस योजना के तहत इन युवाओं को देहरादून में जर्मन भाषा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पूर्ण होने से पहले ही इन्हें आफर लेटर भी मिल चुके हैं। जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में रोजगार के लिए जिन 15 युवाओं को आफर लेटर मिला है, वे वर्तमान में देहरादून में निजी क्षेत्र में नौकरी कर रहे हैं।

उदाहरण-1
कोटद्वार निवासी प्रशांत रावत जीएनएम का कोर्स करने के बाद वर्तमान में देहरादून में एक निजी अस्पताल में नौकरी कर रहे हैं। प्रशांत अब जर्मन भाषा में प्रशिक्षण पूर्ण होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके बाद वह जर्मनी में ढाई से तीन लाख रुपये मासिक वेतन वाली नौकरी शुरू कर सकेंगे। इसका आफर लेटर उन्हें पहले ही मिल चुका है।

उदाहरण-2
टिहरी के काव्य चौहान ने सरकारी नौकरी के उद्देश्य से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की, लेकिन मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक स्वरोजगार योजना की जानकारी मिलने के बाद जर्मनी में करियर बनाने का निर्णय लिया। उन्हें भी जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में नौकरी के लिए आफर लेटर मिल चुका है। वह भी प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद जर्मनी जाएंगे।

देहरादून में जर्मन भाषा का प्रशिक्षण ले रहे युवा
मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत वे सभी इन दिनों देहरादून में जर्मन भाषा का प्रशिक्षण ले रहे हैं, ताकि उन्हें वहां भाषायी दिक्कत न आए। जर्मनी में उन्हें ढाई से तीन लाख रुपये मासिक वेतन के आफर लेटर मिले हैं। भाषा का प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें जर्मन भाषा में बी-2 परीक्षा पास करनी है। योजना के तहत देहरादून में भाषा का प्रशिक्षण ले रही देहरादून निवासी अवंतिका के अनुसार यदि वह बाहर से जर्मन भाषा का प्रशिक्षण लेती तो इसमें चार लाख रुपये तक का खर्च आता। राज्य सरकार के अधीन यह आधे से कम खर्च में हासिल हो रहा है। सरकार के माध्यम से चयन होने के कारण ठगी की संभावना भी नहीं है। रानीपोखरी की आस्था शर्मा बताती हैं कि योजना के तहत उन्हें जर्मनी में दो साल का वर्क वीजा भी मिलेगा। देहरादून के प्रवीण लिंगवाल के अनुसार इस योजना में अब उनका भी विदेश में रोजगार का सपना पूरा होने जा रहा है।

Continue Reading

Previous: ‘उत्तराखंड मांगे मूल निवास’ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, हाथों में तिरंगा व ढोल-दमाऊं पर थिरक कर जताया रोष
Next: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तराखंड में कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन: एक अक्टूबर को काला दिवस

Related Stories

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

February 18, 2026
अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 18, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 18, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

February 18, 2026
अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 18, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 18, 2026
अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!

अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!

February 18, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान
  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.