Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में दिखेगा ‘वोकल फॉर लोकल’ का असर, इन 18 उत्पादों को जल्द मिलेगा जीआइ टैग; जानें

Uk Fast Khabar May 11, 2023

वोकल फॉर लोकल के नारे के तहत स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इस क्रम में उत्तराखंड के 18 उत्पादों को जीआइ (भौगोलिक संकेतांक) टैग मिलने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस संबंध में राज्य की ओर से किए गए आवेदनों की सत्यता के मद्देनजर केंद्रीय उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग के महानियंत्रक (पेटेंट, डिजाइन एवं ट्रेडमार्क) प्रो उन्नत पी पंडित समेत अन्य अधिकारी 11 व 12 मई को राज्य में विभिन्न स्थानों पर सुनवाई करेंगे।

इन उत्पादों को मिल सकता है जीआई टैग:
सरकार की ओर से 13 कृषि उत्पादों उत्तराखंड लाल चावल, बेरीनाग चाय, गहथ, मंडुवा, झंगोरा, बुरांस सरबत, काला भट्ट, चौलाई (रामदाना), पहाड़ी तोर दाल व माल्टा, अल्मोड़ा लखौरी मिर्च, रामनगर-नैनीताल लीची, रामगढ़-नैनीताल आडू के अलावा पांच हस्तशिल्प उत्पादों पर जीआई टैग प्राप्त करने के लिए केंद्रीय उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार मंत्रालय में आवेदन किया था। केंद्र के स्तर से इन आवेदनों का गहन परीक्षण किया गया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी के अनुसार अब आवेदनों की सत्यता के मद्देनजर 11 व 12 मई को टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा व नैनीताल में केंद्रीय मंत्रालय के अधिकारियों व विशेषज्ञों की टीम सुनवाई करेगी। इसमें उत्पादों से संबंधित कृषक भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब जल्द ही इन उत्पादों को जीआई टैग हासिल होगा। इसके साथ ही राज्य के जीआई टैग हासिल उत्पादों की संख्या बढ़कर 26 हो जाएगी।

कृषि मंत्री जोशी से मिले महानियंत्रक प्रो पंडित:
उत्तराखंड के दौरे पर आए केंद्रीय उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग के महानियंत्रक (पेटेंट, डिजाइन एवं ट्रेडमार्क) प्रो. उन्नत पी पंडित व उनकी टीम ने बुधवार को देहरादून में कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने राज्य में श्रीअन्न के उत्पादन को बढ़ावा देने की कार्ययोजना और कृषि उत्पादों को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से उठाए जा रहे कदमों की चर्चा की।
महानियंत्रक प्रो. पंडित ने उत्तराखंड में जीआइ बोर्ड के गठन की प्रक्रिया गतिमान होने पर इसके लिए कृषि मंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि गठित होने पर उत्तराखंड यह बोर्ड बनाने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। उन्होंने बेरीनाग चाय के प्लांटिंग मटीरियल और बीज को अन्यत्र न भेजने का सुझाव दिया। साथ ही जैविक उत्पाद परिषद को डीआरडीओ के साथ मिलकर मिलेट का ऐसा केक या बार बनाने का सुझाव दिया, जो सीमा पर सैनिकों के साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोगी हो।

Continue Reading

Previous: केदारनाथ में बर्फबारी का सिलसिला जारी, माइनस 3 डिग्री पहुंचा पारा; सोनप्रयाग में यात्रियों की भारी भीड़
Next: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले- जागरूकता के लिए जरूरी है ‘द केरल स्टोरी’

Related Stories

टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

April 22, 2026
झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

April 22, 2026
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट

April 22, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

April 22, 2026
टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

April 22, 2026
झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

April 22, 2026
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट

April 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  • टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी
  • झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल
  • देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.