Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा निरस्त करने का शीघ्र निर्णय ले सकती है सरकार, CM धामी फीडबैक को लेकर हैं गंभीर

Uk Fast Khabar October 11, 2025

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय समूह-ग की भर्ती परीक्षा को लेकर प्रदेश सरकार बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में है। युवाओं विशेष रूप से परीक्षार्थियों की ओर से परीक्षा निरस्त करने की मांग के संबंध में गंभीरता से विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही कह चुके हैं कि एक-एक छात्र को न्याय मिलेगा। छात्र और युवाओं के हित में वह किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। शुक्रवार को भाजपा विधायकों ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर परीक्षा निरस्त करने का अनुरोध किया है। माना जा रहा है कि सरकार परीक्षा निरस्त करने के संबंध में शीघ्र घोषणा कर सकती है। यूकेएसएसएससी की विगत 21 सितंबर को हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के दौरान हरिद्वार जिले के एक परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र के कुछ अंश बाहर आने के प्रकरण पर सरकार ने त्वरित कार्रवाई में देर नहीं लगाई। शीघ्र ही एसआइटी के साथ सेवानिवृत्त न्यायाधीश यूसी ध्यानी की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया। यह अलग बात है कि युवाओं का रोष बढ़ा और उन्होंने इस प्रकरण की सीबीआइ जांच की मांग को उठाया तो मुख्यमंत्री धामी ने तुरंत मोर्चा संभाला। मुख्यमंत्री आंदोलनरत युवाओं के बीच पहुंचे और सीबीआइ जांच कराने की घोषणा की। यही नहीं, युवा मुख्यमंत्री धामी युवाओं के बीच भावुक भी हुए। उन्होंने कहा कि वह जब तक जीवित हैं, एक-एक छात्र को न्याय मिलेगा। युवाओं के लिए जरूरत पड़ी तो वह सिर कटाने से पीछे नहीं हटेंगे। मुख्यमंत्री के इन शब्दों का असर भी दिखा। युवाओं ने तुरंत आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी तो मुख्यमंत्री ने भी सीबीआइ जांच की संस्तुति केंद्र सरकार को भेजने में देर नहीं लगाई। इस बीच, एकल सदस्यीय जांच आयोग की ओर से अब तक हुईं जन सुनवाई में भी युवाओं और परीक्षार्थियों के साथ विभिन्न स्टेक होल्डर ने परीक्षा व्यवस्था में खामियों के साथ स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। मुख्यमंत्री धामी स्वयं इस पूरे घटनाक्रम पर निगाह रखे हुए हैं। शुक्रवार को भाजपा विधायकों ने भी सचिवालय में मुख्यमंत्री से भेंट कर परीक्षा निरस्त करने की परीक्षार्थियों की मांग का समर्थन किया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।
भाजपा विधायक खजान दास, दिलीप रावत, विनोद कंडारी, बृजभूषण गैरोला, दुर्गेश्वर लाल, सुरेश चौहान, मोहन सिंह बिष्ट व रेणु बिष्ट के अलावा पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया। सूत्रों के अनुसार प्रदेश सरकार भर्ती परीक्षा निरस्त करने के संबंध में शीघ्र निर्णय ले सकती है।

 

Continue Reading

Previous: आज पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार, आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Next: सीएम बोले- पारदर्शी भर्ती ही हमारी प्राथमिकता; परीक्षा रद्द होने पर बेरोजगार संघ ने जताया आभार

Related Stories

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

June 11, 2026
Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

June 11, 2026
देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

June 11, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

June 11, 2026
Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

June 11, 2026
देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

June 11, 2026
निपाह वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्थ मिनिस्टर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग

निपाह वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्थ मिनिस्टर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग

June 11, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी
  • Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च
  • देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा
  • निपाह वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्थ मिनिस्टर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.