Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सर्द मौसम में घुलने लगी चुनाव की गर्माहट, अगले सप्ताह हो सकती है कार्यक्रम की घोषणा

Uk Fast Khabar December 20, 2024

नगर निकायों में पदों और वार्डों के आरक्षण का निर्धारण होने के साथ ही शहरी क्षेत्रों में सर्द मौसम में निकाय चुनाव की गर्माहट घुलने लगी है। इन दिनों आरक्षण को लेकर आपत्तियां व दावे दर्ज कराने का दौर चल रहा है तो प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा एवं कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन के दृष्टिगत कसरत शुरू कर दी है। अगले सप्ताह चुनाव कार्यक्रम की घोषणा संभावित है। 102 में से सौ निकायों में चुनाव अगले साल 15 जनवरी के आसपास हो सकते हैं। इस परिदृश्य के बीच शहरों में राजनीतिक पारा चरम पर रहेगा।

शहरों में राजनीतिक पारा चरम पर
नगर निकायों का कार्यकाल पिछले वर्ष नवंबर में समाप्त होने के बाद जब चुनाव की स्थिति नहीं बन पाई तो इनमें प्रशासक नियुक्त कर दिए गए। इससे तब निकाय चुनाव लडऩे के इच्छुक नेताओं को मन मसोसकर रहना पड़ा। सालभर की प्रतीक्षा के बाद अब जबकि निकाय चुनाव होने जा रहे हैं तो शहरों के वातावरण में इसकी गर्माहट भी दिखने लगी है। विशेषकर नगर निगमों में महापौर और नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष पद की कुर्सी का टिकट पाने के लिए भाजपा व कांग्रेस, दोनों ही दलों में दावेदारों की लंबी चौड़ी फौज है। सभी येन-केन-प्रकारेण टिकट पाने के लिए जी-तोड़ प्रयासों में जुटे हैं। दावेदारों की इस कसरत के बीच भाजपा व कांग्रेस, दोनों दलों की ओर से प्रत्याशी चयन के दृष्टिगत पैनल तैयार करने के लिए जिलों में भेजे गए पर्यवेक्षकों ने दावेदारों की धड़कनें भी बढ़ा दी हैं। यही नहीं, इन दिनों निकाय चुनाव के लिए निर्धारित पदों व वार्डों के आरक्षण को लेकर दावे व आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। इसमें भी तमाम दावेदार शहरी विकास विभाग के पास तो दावे, आपत्तियां दर्ज करा ही रहे हैं, अपने-अपने पार्टी फोरम में अपने तर्क प्रमुखता से रख रहे हैं। इसमें कितनी सफलता मिलती है, यह तो समय के गर्त में छिपा है, लेकिन प्रत्याशी चयन होने तक गहमागहमी तो रहेगी। यद्यपि, चुनाव का कार्यक्रम तय होने के बाद सभी दल और प्रत्याशी चुनाव मैदान में जुटेंगे। इसके लिए वे अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे चुके हैं। प्रतीक्षा है तो केवल चुनाव कार्यक्रम घोषित होने की।

राहत के साथ ही निगरानी तंत्र भी
निकाय चुनाव के लिए इस बार कुछ नए प्रविधान भी किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के लिए खर्च सीमा बढ़ाई है तो खर्च पर कड़ी निगरानी के लिए प्रभावी तंत्र भी बनाया है। यही नहीं, सरकार ने चुनाव लडऩे के इच्छुक उन व्यक्तियों को राहत दी है, जिनकी पहली जीवित संतान के बाद दूसरा बच्चा जुड़वा है। इसे एक इकाई माना जाएगा।

इन निकायों में होना है चुनाव
निकाय, संख्या
नगर निगम, 11
नगर पालिका परिषद, 43
नगर पंचायत, 46
जिलेवार निकायों में मतदाता
जिला, निकायों की संख्या, मतदाता
ऊधम सिंह नगर, 18, 613886
हरिद्वार, 14, 591328
टिहरी, 11, 82913
चमोली, 10, 53338
देहरादून, 07, 992329
नैनीताल, 07, 340617
पौड़ी, 07, 172890
पिथौरागढ़, 06, 60694
रुदप्रयाग, 05, 18130
उत्तरकाशी, 05, 46778
अल्मोड़ा, 05, 36879
चंपावत, 04, 33230
बागेश्वर, 03, 25287

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड में मदरसों के संचालन को बाहर से फंडिंग! अब होगी जांच, सीएम धामी ने दिए निर्देश
Next: बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में बढ़ेगी धारण क्षमता, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

Related Stories

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

February 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.