Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

जिस प्रेमी के नाम का हाथ में गुदवाया टैटू, भाई के साथ मिलकर उसी की कर दी हत्या; प्यार का खौफनाक अंत

Uk Fast Khabar September 13, 2023

इसे क्रोध की इंतहा कह लीजिए या बेवफाई का दर्द। जिस प्रेमी के नाम का टैटू प्रेमिका ने अपनी कलाई पर गुदवाया, उसी प्रेमी को मौत के घाट उतारने की पूरी साजिश भी रची। उत्तराखंड के मसूरी में एक युवक की होम स्टे में गला रेतकर हत्या कर दी गई। आलम ये था की इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या की गई थी और इस हत्या के पीछे उसके किसी बहुत खास का हाथ था। मसूरी पुलिस को रविवार को सूचना मिली थी कि भट्टा गांव में स्थित होम स्टे के रूम में एक युवक की लाश खून से लथपथ पड़ी है। पुलिस ने जांच की तो इसकी पहचान कपिल चौधरी के रुप में हुई। पुलिस ने खुलासा किया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई और इसके पीछे उसकी प्रेमिका कुदरत का हाथ है।

जिसकी हत्या की उसे मान चुकी थी पति
दरअसल, कुदरत ने भाई अब्दुल्ला के साथ मिलकर जिस प्रेमी की हत्या की, उसका कहना है कि वह उसे अपना पति मान चुकी थी। कुदरत ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि कपिल भी उसे चाहता था, इसलिए कई बार अपने घर रुड़की भी लेकर गया। लेकिन, जब कपिल के घर पर कुदरत को लेकर कलेश होने लगा तो उसने दूरी बनानी शुरू कर दी। पहले दोनों के बीच फोन पर घंटों बातचीत होती थी, लेकिन पिछले कुछ समय से कपिल ने फोन करना तकरीबन बंद कर दिया था। इसके बाद जब उसने कुदरत को बताया कि कहीं और शादी करने जा रहा है तो उसने आपा खो दिया।

मोबाइल की दुकान में हुई थी पहली मुलाकात
कपिल अपनी कार से टैक्सी सर्विस देता था। इसलिए उसका दिल्ली आना-जाना लगा रहता था। कुदरत ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में दिल्ली की एक मोबाइल की दुकान में कपिल उससे टकराया। कुदरत वहां मोबाइल रिचार्ज कराने पहुंची थी और कपिल भी। पहली मुलाकात में ही दोनों के बीच दोस्ती हो गई, जो अगले कुछ दिनों में प्यार में बदल गई। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली कुदरत पढ़ी-लिखी नहीं है। कपिल से मुलाकात के बाद उसने दुनिया देखनी शुरू की। कपिल कभी उसे धनोल्टी तो कभी मसूरी लेकर जाता था।

नहीं माना तो कर दी हत्या
जब कपिल ने उससे कहा कि कहीं और शादी करने जा रहा है तो उसे लगा कि उसकी दुनिया खत्म होने वाली है। दोनों जिस होम स्टे में ठहरे थे, वहां भी उसने कपिल को मनाने की कोशिश की। कपिल के नहीं मानने पर उसने इस हत्या को अंजाम दिया। जिसके साथ कुदरत अपनी पूरी जिंदगी जीना चाहती थी, उसी को उसने मौत के घाट उतार दिया।

कलाई पर लिखा कपिल का नाम, घर पर बताया सलमान
कुदरत और कपिल के ‘रिश्ते’ की गहराई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुदरत ने बायें हाथ की हथेली से थोड़ा ऊपर कपिल का नाम गुदवा रखा है। लेकिन, विरोध के डर से वह घर वालों को कपिल का असली नाम नहीं बता पाई। घर पर उसका नाम सलमान बताया हुआ था। कुदरत के घर वालों को दोनों के बारे में मालूम था, इसलिए कपिल उसके घर जाता रहता था।

Continue Reading

Previous: कैबिनेट मीटिंग में धामी सरकार ने खोला पिटारा- आम जनता से लेकर निवेशकों तक सबको मिलेगा ये लाभ
Next: उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य में 200 करोड़ के निवेश पर मिलेगी सब्सिडी, 10 वर्ष का रखा लक्ष्य

Related Stories

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

September 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग
  • डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला
  • मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल
  • 12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.