Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के पास कराना अनिवार्य किया गया है

Uk Fast Khabar August 25, 2026

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के पास कराना अनिवार्य किया गया है

देहरादून: उत्तराखंड में करीब 2 महीने बाद भी मदरसों के रजिस्ट्रेशन का काम पूरा नहीं हो पाया है. इससे साफ है कि राज्य में अभी मदरसे नए नियमों को स्वीकार करने से कतरा रहे हैं. हालांकि ऐसे भी कई मदरसे हैं जो नए नियमों की आहर्ताएं पूरी नहीं करते, जिन पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है. उधर करीब 200 मदरसों ने ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया है. लेकिन राज्य में अब तक दर्ज 452 मदरसों में ये संख्या 50 प्रतिशत भी नहीं है.

50 प्रतिशत से कम मदरसों ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड की व्यवस्था खत्म होने के बाद अब नई व्यवस्था के तहत मदरसों को मान्यता देने की प्रक्रिया तेज हो गई है. सरकार जल्द ही करीब 22 मदरसों को रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मान्यता प्रमाणपत्र जारी करने जा रही है. खास बात यह है कि मदरसा बोर्ड भंग होने के बाद पहली बार सरकार की ओर से सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित कर इन मदरसों को प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे. इससे जहां नई व्यवस्था के तहत पंजीकरण कराने वाले मदरसों को औपचारिक मान्यता मिलेगी, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में मदरसों के अब तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में शामिल नहीं होने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

उत्तराखंड में 1 जुलाई को भंग हो गया था मदरसा बोर्ड: दरअसल उत्तराखंड में 1 जुलाई से मदरसा बोर्ड की व्यवस्थाएं पूरी तरह समाप्त कर दी गई थीं. इसके बाद मदरसों के संचालन और मान्यता के लिए नई व्यवस्था लागू की गई. अब मदरसों को उत्तराखंड अल्पसंख्यक शैक्षणिक व्यवस्था के लिए गठित प्राधिकरण के तहत रजिस्ट्रेशन कराना है. इसके साथ ही उन्हें शिक्षा विभाग और उत्तराखंड बोर्ड से जुड़े निर्धारित मानकों और नियमों को पूरा करना होगा. सरकार की कोशिश है कि मदरसों को भी मुख्यधारा की शिक्षा व्यवस्था से जोड़ते हुए उनकी शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, आधारभूत सुविधाओं और अन्य जरूरी मानकों को व्यवस्थित किया जाए.

मदरसों के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन: नई व्यवस्था के तहत मदरसों के लिए केवल धार्मिक शिक्षा तक सीमित व्यवस्था के बजाय शिक्षा से जुड़े निर्धारित मानकों को पूरा करना जरूरी होगा. संस्थानों को अपनी जानकारी और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उन्हें नई व्यवस्था के तहत मान्यता मिल सकेगी. सरकार ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी शुरू की है, ताकि मदरसा संचालक निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकें.

अल्पसंख्यक कल्याण विशेष सचिव का बयान: अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते के मुताबिक-

नई व्यवस्था के तहत उत्तराखंड अल्पसंख्यक शैक्षणिक व्यवस्था के लिए प्राधिकरण का गठन किया गया है. इसी व्यवस्था के तहत मदरसों को भी रजिस्ट्रेशन कराना है और इसके लिए प्रक्रिया लगातार जारी है. करीब 200 मदरसों की ओर से ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है. बड़ी संख्या में मदरसे अब नई व्यवस्था के तहत आने की प्रक्रिया में हैं.
-पराग मधुकर धकाते, विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग-

सरकार के सामने मदरसों को लेकर बड़ी चुनौती: हालांकि सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि प्रदेश में संचालित सभी मदरसों को नई व्यवस्था के तहत रजिस्ट्रेशन के दायरे में कैसे लाया जाए. मदरसा बोर्ड खत्म हुए करीब दो महीने का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक केवल करीब 200 मदरसों के ऑनलाइन आवेदन सामने आए हैं. जबकि राज्य में इनकी संख्या अबतक 452 रही है. ऐसे में यह संकेत मिलता है कि अभी भी बड़ी संख्या में मदरसे या तो आवेदन की प्रक्रिया में आगे नहीं बढ़े हैं या फिर नई व्यवस्था के तहत जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पाए हैं.

ये है सरकार का तर्क: सरकार का तर्क है कि नई व्यवस्था का उद्देश्य मदरसों को बंद करना नहीं, बल्कि उन्हें निर्धारित शैक्षणिक मानकों के दायरे में लाना है. जो संस्थान नियमों और मानकों को पूरा करेंगे, उन्हें रजिस्ट्रेशन और मान्यता दी जाएगी. वहीं जो मदरसे निर्धारित पात्रताओं को पूरा नहीं करते हैं, उनके सामने आगे संचालन को लेकर मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं.

22 मदरसों को प्रमाण पत्र जारी करने की तैयारी: अब करीब 22 मदरसों को प्रमाण पत्र जारी करने की तैयारी को नई व्यवस्था के पहले बड़े चरण के तौर पर देखा जा रहा है. सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रमाणपत्र वितरण के जरिए सरकार यह संदेश भी देने की कोशिश करेगी कि मदरसा बोर्ड खत्म होने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था लागू हो चुकी है और उसके तहत संस्थानों को मान्यता देने का काम शुरू हो गया है. आने वाले दिनों में सरकार की चुनौती बाकी मदरसों को भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में शामिल करने और नई व्यवस्था के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की होगी.

गौरतलब है कि उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के पास कराना अनिवार्य कर दिया गया है.

Continue Reading

Previous: हाईकोर्ट को हल्द्वानी स्थानांतरित करने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई, अदालत ने निर्णय सुरक्षित रखा

Related Stories

हाईकोर्ट को हल्द्वानी स्थानांतरित करने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई, अदालत ने निर्णय सुरक्षित रखा

हाईकोर्ट को हल्द्वानी स्थानांतरित करने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई, अदालत ने निर्णय सुरक्षित रखा

August 21, 2026
ईरान की मदद करने वाले देशों को ‘गंभीर परिणाम’ भुगतने की ट्रंप की खुली चेतावनी

ईरान की मदद करने वाले देशों को ‘गंभीर परिणाम’ भुगतने की ट्रंप की खुली चेतावनी

August 20, 2026
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

July 25, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

कल निकलेगी टपकेश्वर शोभायात्रा, दून पुलिस ने डायवर्ट किया रूट, यहां देखें प्लान

कल निकलेगी टपकेश्वर शोभायात्रा, दून पुलिस ने डायवर्ट किया रूट, यहां देखें प्लान

August 25, 2026
उत्तराखंड की ऑर्गेनिक चाय ने बनाई नई पहचान, 1600 हेक्टेयर में विकसित किया चाय बागान, 4200 लोगों को मिला रोजगार

उत्तराखंड की ऑर्गेनिक चाय ने बनाई नई पहचान, 1600 हेक्टेयर में विकसित किया चाय बागान, 4200 लोगों को मिला रोजगार

August 25, 2026
आयुर्वेद विवि में पानी की टंकी पर 12 घंटे तक प्रदर्शन, रात 1 बजे VC ने दिया लिखित आश्वासन, तब नीचे उतरे छात्र

आयुर्वेद विवि में पानी की टंकी पर 12 घंटे तक प्रदर्शन, रात 1 बजे VC ने दिया लिखित आश्वासन, तब नीचे उतरे छात्र

August 25, 2026
उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के पास कराना अनिवार्य किया गया है

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के पास कराना अनिवार्य किया गया है

August 25, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • कल निकलेगी टपकेश्वर शोभायात्रा, दून पुलिस ने डायवर्ट किया रूट, यहां देखें प्लान
  • उत्तराखंड की ऑर्गेनिक चाय ने बनाई नई पहचान, 1600 हेक्टेयर में विकसित किया चाय बागान, 4200 लोगों को मिला रोजगार
  • आयुर्वेद विवि में पानी की टंकी पर 12 घंटे तक प्रदर्शन, रात 1 बजे VC ने दिया लिखित आश्वासन, तब नीचे उतरे छात्र
  • उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के पास कराना अनिवार्य किया गया है
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.