Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

त्रिस्तरीय पंचायतों में आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया आज से, जानिए पूरा शेड्यूल

Uk Fast Khabar June 11, 2025

हरिद्वार को छोड़ राज्य के शेष 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अगले माह कराने के दृष्टिगत पंचायतों में पदों व स्थानों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार से प्रारंभ होगी। पंचायती राज सचिव चंद्रेश कुमार की ओर से इसके लिए समय सारिणी से संबंधित शासनादेश जारी कर दिया गया है। समय सारिणी के अनुसार 18 जून को आरक्षण प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन कर 19 जून को इसे राज्य निर्वाचन आयोग को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके आधार पर आयोग चुनाव का कार्यक्रम घोषित करेगा। जैसे संकेत मिल रहे हैं, उससे साफ है कि 20 अथवा 21 जून को चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उत्तर प्रदेश के साथ होते हैं। राज्य गठन के बाद से ही यह क्रम बना है। शेष जिलों में पिछले पंचायत चुनाव वर्ष 2019 में हुए थे। पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पर भी चुनाव नहीं हो पाए तो गत वर्ष इनमें प्रशासक नियुक्त किए गए। छह माह के प्रशासक कार्यकाल में भी चुनाव की स्थिति नहीं बनी। नतीजतन दो सप्ताह तक पंचायतें नेतृत्व विहीन रहीं। यद्यपि, अब इनमें प्रशासनिक कार्यों के लिए अधिकारियों को अधिकृत किया गया है।
साथ ही पंचायत चुनाव जुलाई में कराने का निश्चय किया गया है। इसके लिए परिसीमन समेत अन्य औपचारिकताएं पहले हो चुकी थीं, लेकिन ओबीसी आरक्षण का नए सिरे से निर्धारण के मद्देनजर आरक्षण का विषय लटका हुआ था। आरक्षण नियमावली को मंजूरी मिलने के बाद अब आरक्षण को समय सारिणी जारी की गई है। जिलाधिकारियों को सारिणी के अनुरूप आरक्षण प्रस्ताव तैयार करने हैं। ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख और ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य पदों पर आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार से शुरू होकर 18 जून तक चलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर आरक्षण शासन तय करेगा, जबकि ग्राम प्रधान व ब्लाक प्रमुख पदों की जिम्मेदारी जिलाधिकारियों की होगी।

आरक्षण को समय सारिणी
11 जून :- पंचायती राज निदेशालय जिलों को प्रधान पदों का ब्योरा उपलब्ध कराएगा।
13 जून :- आरक्षण प्रस्तावों का अनंतिम प्रकाशन।
14 व 15 जून :- आरक्षण प्रस्तावों पर प्राप्त की जाएंगी आपत्तियां।
16 व 17 जून :- आपत्तियों का निस्तारण करेंगे जिलाधिकारी।
18 जून :- आरक्षण प्रस्तावों का होगा अंतिम प्रकाशन।
19 जून :- पंचायती राज निदेशालय शासन व राज्य निर्वाचन आयोग को उपलब्ध कराएगा प्रस्ताव।

Continue Reading

Previous: पारा चढ़ा तो उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल…धूप ने झुलसाया, अब जानिए कब बदलेगा मौसम
Next: उत्‍तराखंड में परमाणु ऊर्जा रिएक्टर योजना पर संकट के बादल, इस कारण लग सकती है रोक

Related Stories

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

February 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.