Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

हरीश रावत और प्रीतम सिंह के रिश्तों में क्या नींबू पार्टी से घुलेगी मिठास, चर्चाएं पकड़ने लगी जोर

Uk Fast Khabar February 21, 2022

मिर्च और मिठास युक्त हरी चटनी से सने नींबू, माल्टा की चाट और जलेबी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के रिश्तों में आई खटास को दूर कर मिठास घोलेगी, इसे लेकर चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने में अभी वक्त है, लेकिन कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हरीश रावत यानी हरदा पार्टी के भीतर ही अपने प्रतिद्वंद्वियों को साधने की जुगत में हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रविवार को हरदा ने नींबू की पार्टी देकर हरदा ने नई जुगलबंदी के संकेत दिए।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नैनीताल जिले की लालकुआं सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। चुनाव से पहले और फिर उसके बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में लंबा समय बिता कर देहरादून लौटे हरदा ने रविवार को सने नींबू की पार्टी दी। उत्तराखंडियत की मुहिम चलाते रहे रावत की इस पार्टी ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को भी गर्मा दिया है। चुनाव निपटने के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री बनेंगे या घर बैठेंगे, के उनके वक्तव्य को हाईकमान को संदेश देने की उनकी रणनीति के हिस्से के रूप में देखा गया है।
सीएम पद के लिए समर्थन जुटाने की रणनीति

अब उनकी नींबू पार्टी को मुख्यमंत्री पद के लिए समर्थन जुटाने की उनकी मुहिम के तौर पर देखा जा रहा है। उत्तराखंड में पांचवीं विधानसभा के लिए बीती 14 फरवरी को हुए मतदान के बाद से ही कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। मतदान केंद्रों से मिले फीडबैक को पार्टी अपने पक्ष में मान कर चल रही है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद की चाहत रखने वालों की कमी नहीं है। हरीश रावत ने बीते पांच वर्षों में विपक्ष में रहते हुए भी इस पद दौड़ में सबसे आगे बने रहने में कसर नहीं छोड़ी। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर चुनाव भले ही सामूहिक नेतृत्व में लड़ा गया, लेकिन चुनाव प्रचार की बागडोर उन्हीं के हाथों में रही है।
हरदा को प्रीतम सिंह से मिलती रही है चुनौती

हालांकि सच ये भी है कि मुख्यमंत्री पद की उनकी चाहत को पार्टी के भीतर से ही चुनौती मिल रही है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने बार-बार सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़े जाने पर जोर देते रहे। चुनाव परिणाम पक्ष में आने के बाद हाईकमान के स्तर से ही मुख्यमंत्री पद पर निर्णय किए जाने की उनकी बात को राजनीतिक हलकों में हरदा को चुनौती के तौर पर माना गया। नींबू पार्टी में प्रीतम पहुंचे तो हरदा ने उनका मुंह मीठा कराने में देर नहीं लगाई। कुछ देर बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंच गए। प्रीतम सिंह के साथ पार्टी में कुछ पुराने रूठे हुए चेहरे भी नजर आए, इसे हरदा का नया दांव भी माना जा रहा है।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में 44 लोग डाल गए दूसरों का वोट
Next: उत्‍तर प्रदेश में चुनाव प्रचार में जुटेंगे उत्तराखंड के भाजपा नेता, आज रवाना होगा 70 सदस्यीय दल

Related Stories

उत्तराखंड विधानसभा में गैस की किल्लत पर भारी हंगामा; सुबोध उनियाल के बयान पर बिफरा विपक्ष

उत्तराखंड विधानसभा में गैस की किल्लत पर भारी हंगामा; सुबोध उनियाल के बयान पर बिफरा विपक्ष

May 15, 2026
अमित शाह की बैठक के बाद BJP में जोश, नेताओं का दावा- 2027 में फिर बनेगी सरकार

अमित शाह की बैठक के बाद BJP में जोश, नेताओं का दावा- 2027 में फिर बनेगी सरकार

May 15, 2026
स्टांप चोरी समेत कई खामियां मिलने पर विकासनगर उप निबंधक अपूर्वा सिंह पर गिरी गाज, भेजा निलंबन की संस्तुति

स्टांप चोरी समेत कई खामियां मिलने पर विकासनगर उप निबंधक अपूर्वा सिंह पर गिरी गाज, भेजा निलंबन की संस्तुति

May 15, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड विधानसभा में गैस की किल्लत पर भारी हंगामा; सुबोध उनियाल के बयान पर बिफरा विपक्ष

उत्तराखंड विधानसभा में गैस की किल्लत पर भारी हंगामा; सुबोध उनियाल के बयान पर बिफरा विपक्ष

May 15, 2026
अमित शाह की बैठक के बाद BJP में जोश, नेताओं का दावा- 2027 में फिर बनेगी सरकार

अमित शाह की बैठक के बाद BJP में जोश, नेताओं का दावा- 2027 में फिर बनेगी सरकार

May 15, 2026
स्टांप चोरी समेत कई खामियां मिलने पर विकासनगर उप निबंधक अपूर्वा सिंह पर गिरी गाज, भेजा निलंबन की संस्तुति

स्टांप चोरी समेत कई खामियां मिलने पर विकासनगर उप निबंधक अपूर्वा सिंह पर गिरी गाज, भेजा निलंबन की संस्तुति

May 15, 2026
अचानक हरिद्वार पहुंची साइना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

अचानक हरिद्वार पहुंची साइना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

May 15, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तराखंड विधानसभा में गैस की किल्लत पर भारी हंगामा; सुबोध उनियाल के बयान पर बिफरा विपक्ष
  • अमित शाह की बैठक के बाद BJP में जोश, नेताओं का दावा- 2027 में फिर बनेगी सरकार
  • स्टांप चोरी समेत कई खामियां मिलने पर विकासनगर उप निबंधक अपूर्वा सिंह पर गिरी गाज, भेजा निलंबन की संस्तुति
  • अचानक हरिद्वार पहुंची साइना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.