Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

राजाजी की रियासत में कुओं से बुझ रही बेजबानों की प्यास, CM धामी ने बैठक में जताई चिंता

Uk Fast Khabar June 13, 2025

राजाजी टाइगर रिजर्व में अब बेजबानों को हलक तर करने के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। जल प्रबंधन के लिए वहां डब्लू-3 यानी वेल्स वाटरहोल वाइल्डलाइफ माडल विकसित किया गया है। इस अभिनव पहल के तहत अभी तक आठ वेल वाटर सर्किट बनाए जा चुके हैं। इसके फलस्वरूप रिजर्व की चिल्लावाली व धौलखंड रेंज में वन्यजीवों के लिए पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया गया है। राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक के समापन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वन मंत्री सुबोध उनियाल ने राजाजी डब्लू-3 माडल पर केंद्रित पुस्तिका का विमोचन किया। हिमालयी पर्वतीय क्षेत्र की दक्षिणी सीमा और गंगा के जलोढ़ मैदानों की उत्तरी सीमा पर स्थित है राजाजी टाइगर रिजर्व। इसका अधिकांश क्षेत्र शिवालिक और भाबर के अंतर्गत है। शिवालिक की पहाड़ियों से कई मौसमी नदियां निकलती हैं, जिन्हें रौ कहा जाता है। ये भाबर क्षेत्र में आकर कंकड़-पत्थरों में समा जाती हैं। इसके चलते जंगल में वन्यजीवों के लिए गर्मियों में पीने के पानी की दिक्कत भी गहरा जाती है। पानी की तलाश में वन्यजीव आबादी वाले इलाकों में धमकते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए डब्लू 3 माडल का खाका खींचा गया। इस माडल के तहत चिल्लावाली व धौलखंड रेंज में कुएं बनाए गए हैं, जिनमें स्थानीय पारंपरिक ज्ञान के साथ ही अनूठी भौगोलिक व स्थलाकृतिक विशेषताओं का भी ध्यान रखा गया है। इस माडल में 15 से 20 फीट की गहराई तक कुएं खोदे जाते हैं और फिर इनके पास के क्षेत्रों में पाइपलाइन के माध्यम से पानी एकत्र कर गुरुत्वाकर्षण से नीचे की ओर बने जलकुंडों तक पहुंचाया जाता है। ये कुएं वाटरहोल से जुड़े होते हैं और स्वच्छ जल का सतत स्रोत बनते हैं। कुछ जगह एक कुआं पांच से छह किमी दूर तक जलापूर्ति कर सात वाटरहोल को पानी देता है। इससे एक पूरा सर्किट बन जाता है।

यहां बने हैं वेल वाटर सर्किट
आयरन ब्रिज, पटेरबाड़ा, मुंडी तबड़ी, धौलखंड न्यू, मोहंड न्यू, चिकना रौ, अंधेरी रौ व धौलखंड ओल्ड।

पुलिस की भांति शस्त्रों का उपयेाग कर सकेंगे वन कर्मी
वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले वन कर्मी अब पुलिस की भांति शासकीय शस्त्रों का उपयोग कर सकेंगे। अभी तक यह व्यवस्था है कि ड्यूटी के दौरान शस्त्रों का उपयोग करने के लिए वन कर्मी लाइसेंस लेंगे। इसे देखते हुए लंबे समय से मांग उठ रही थी कि वनकर्मियों को भी पुलिस की भांति शस्त्रों का उपयेाग करने की अनुमति दी जाए। पूर्व में इसके लिए मानक प्रचालन कार्यविधि के साथ ही शासनादेश निर्गत करने पर जोर दिया गया था। वन्यजीव बोर्ड की बैठक में बताया गया कि अब जल्द ही इसके लिए शासनादेश में संशोधन किया जाएगा।

27 वन प्रभागों में 40 हजार बंदरों के बंध्याकरण का लक्ष्य
राज्य में बंदरों के उत्पात की बढ़ती समस्या के निवारण के लिए बंदरों का बंध्याकरण किया जा रहा है। वर्ष 2015-16 से वर्ष 2024-25 तक राज्य में 1,19,970 बंदरों का बंध्याकरण हो चुका है। बोर्ड की बैठक में बताया गया कि इस वर्ष 27 वन प्रभागों में 40 हजार बंदरों का बंध्याकरण किया जाएगा।

गोपेश्वर में बनेगा मिनी ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर
वन्यजीव बोर्ड की बैठक में केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत गोपेश्वर में घायल व रेसक्यू किए गए वन्यजीवों के उपचार के लिए मिनी ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर की स्थापना के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। इसके अलावा रुद्रनाथ यात्रा मार्ग को क्षेत्र के पांच गांवों की इको विकास समितियों के माध्यम से संचालित करने के प्रस्ताव को भी सैद्धांतिक मंजूरी दी गई।

Continue Reading

Previous: नदियों के बाढ़ मैदान परिक्षेत्र में बनेंगे एसटीपी व एलिवेटेड रोड कारिडोर, उत्‍तराखंड कैबिनेट ने दी हरी झंडी
Next: जंगलों के आस-पास ईको टूरिज्म को बढ़ावा देगी सरकार, 10 साल की योजना बनाने के निर्देश

Related Stories

शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

March 7, 2026
जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर

जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर

March 7, 2026
सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर

सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर

March 7, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

March 7, 2026
जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर

जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर

March 7, 2026
सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर

सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर

March 7, 2026
उत्तराखंड को CM धामी का तोहफा: ₹171 करोड़ की विकास परियोजनाओं को दी मंजूरी, शहीदों के नाम पर होंगी कई सड़कें

उत्तराखंड को CM धामी का तोहफा: ₹171 करोड़ की विकास परियोजनाओं को दी मंजूरी, शहीदों के नाम पर होंगी कई सड़कें

March 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन
  • जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर
  • सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर
  • उत्तराखंड को CM धामी का तोहफा: ₹171 करोड़ की विकास परियोजनाओं को दी मंजूरी, शहीदों के नाम पर होंगी कई सड़कें
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.