Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

विदेशी सैलानियों को लुभा रही देवभूमि की वादियां, 89% बढ़ी संख्या; तीन शहर बने पहली पसंद

Uk Fast Khabar October 5, 2024

देश के ऐतिहासिक स्थलों (खजुराहो, राजस्थान, ग्वालियर, ओरछा, बनारस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, उज्जैन आदि) के अलावा अब विदेशी सैलानियों को देवभूमि की वादियां भी लुभा रही हैं। तीन सालों में देवभूमि में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 89 प्रतिशत बढ़ी है। वर्ष 2023 में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 1.48 लाख है। सबसे अधिक विदेशी पर्यटकों की आमद टिहरी, देहरादून और कोटद्वार में हुई है। दरअसल, भारत में अभी तक विदेशी सैलानियों की सबसे अधिक भीड़ ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों में देखने को मिलती थी। लेकिन अब देवभूमि की शांत और सुरम्य फिजाएं भी उन्हें बुलाने लगी है। खासतौर पर पर्यटन के विभिन्न क्षेत्र (इको-पर्यटन, एयरो-पर्यटन, एस्ट्रो-पर्यटन) में वृहद विकास होने से विदेशी पर्यटक भी देवभूमि की शांत पहाड़ियों में सुकून तलाशने पहुंचने लगे हैं। पिछले सालों की अपेक्षा देवभूमि में आने वाले विदेशी सैलानियों की संख्या में भारी उछाल आया है।

टिहरी पहुंचे 47,177 पर्यटक
समुद्र तल से दो हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद टिहरी गढ़वाल पहाड़ी इलाके में स्थित एक जिला है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और धार्मिक स्थल पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। हाल ही में पर्यटन विभाग की ओर से यहां 1,293 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। टिहरी झील में हर साल वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन होता है, जहां भारी संख्या में विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। टिहरी में चंबा, बुढा केदार, कैंपटी फाल, देव प्रयाग और टिहरी बांध सहित कई स्थान पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। टिहरी में वर्ष 2021 में 2,300, 2022 में 22,709 और 2023 में 47,177 विदेशी सैलानी पहुंचे।

देहरादून जनपद में विदेशी सैलानियों की संख्या 90 प्रतिशत बढ़ी
देहरादून जनपद में ऋषिकेश और मसूरी पर्यटकों की पहली पसंद है। इसके अलावा देहरादून शहर में मौजूद बुद्धा मंदिर में भी पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। ऋषिकेश स्थित तपोवन का ठंड और शांत वातावरण भी पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। हाल ही में पर्यटन विभाग ने ऋषिकेश में योगा पर्यटन को लेकर तमाम विकास कार्य किए। जहां पर्यटक पहुंचकर ध्यान और योग लगा सकते हैं। वहीं साहसिक पर्यटन की तमाम गतिविधियां भी पर्यटकों को रोमांचित कर रही हैं।
इसके अलावा समुद्र तल से 2005 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मसूरी की वादियां भी पर्यटकों को आनंद और रोमांच का एहसास कराती है। पहले की अपेक्षा मसूरी में आने वाली विदेशी सैलानियों की संख्या में जमकर इजाफा हुआ। देहरादून जनपद में वर्ष 2021 में 3,531, 2022 में 16,539 और 2023 में 32,305 पर्यटक आए।

विदेशी सैलानियों की तीसरी पंसद बना कोटद्वार
पौड़ी गढ़वाल जिले में खोह नदी के किनारे स्थित कोटद्वार एक नगर है। जो तमाम ऐतिहासिक स्थलों को समेटे हुए। यहां ऋषि कण्व का एक सिद्धपीठ कण्वाश्रम है। जहां पर्यटक दिव्य शांति और एकांत की तलाश के लिए रुख करते हैं। कोटद्वार समुद्र तल से 454 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके अलावा बुद्धा पार्क, सेंट जोसेफ चर्च और चरेख डंडा भी आकर्षण के केंद्र है। कोटद्वार से 40 किमी की दूरी पर स्थित लैंसडाउन् भी पहाड़ियों से घिरा एक खूबसूरत नगर है। यहां सेना की छावनी होने के साथ ही सेंट मेरी चर्च, तारकेश्वर महादेव मंदिर, ट्रैवल कैफे, टिन-इन-टाप व्यू प्वाइंट और भालूगढ़ झरना सहित कई बेहतरीन पर्यटन स्थल हैं। वर्ष 2021 में 638, 2022 में 4,445 और 2023 में 21,817 पर्यटक कोटद्वार पहुंचे।

चार सालों में उत्तराखंड आए पर्यटकों की संख्या
वर्ष — — पर्यटक संख्या
2021 — — 15,2410
2022 — — 64,489
2023 — — 1,48,412
2024 (जुलाई)- 73,796

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में अब ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों की खैर नहीं! ‘आसमान से निगरानी’ में 5514 गाड़ियों के चालान
Next: उत्‍तराखंड सरकार जल्‍द लांच करने जा रही ‘मेरी योजना’ एप, अब आपके हाथों में होगी सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.