Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य-पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी पर उत्तराखंड में लगा जुर्माना, जानें कारण

Uk Fast Khabar April 23, 2026

पिथौरागढ़ एडीएम कोर्ट ने दो कंपनियों के टोंड मिल्क सैंपल फेल होने पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है

पिथौरागढ़: दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य और पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी पर उत्तराखंड में जुर्माना लगा है. पिथौरागढ़ के एक जनरल स्टोर से इस मल्टीनेशनल कंपनी के टोंड मिल्क का सैंपल लिया गया था. जांच में सैंपल सब स्टैंडर्ड पाए जाने के 6 साल बाद कोर्ट ने इस कंपनी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. एक अन्य कंपनी का सैंपल फेल होने पर उस पर भी 50 हजार का जुर्माना लगा है.

मल्टीनेशनल कंपनी के दूध का सैंपल फेल: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में टोंड मिल्क का सैंपल अधोमानक (सब स्टैंडर्ड) पाए जाने के मामले में अदालत ने दो नामी फूड कंपनियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही स्थानीय दुकानदार पर भी 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए कार्रवाई की है. खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के असिस्टेंट कमिश्नर राजेश शर्मा ने बताया कि-

28 सितंबर 2019 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने थल के बिछुल में दुकानों का निरीक्षण किया था. इस दौरान एक जनरल स्टोर से एक मल्टीनेशनल कंपनी के टोंड मिल्क का नमूना जांच के लिए लिया गया. इस सैंपल को रुद्रपुर की राजकीय लैब में जांच के लिए भेजा गया. 15 अक्तूबर 2020 को जांच रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हुई. रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ अधोमानक यानी निम्नस्तर का पाया गया. खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में इसका खुलासा हुआ.
-राजेश शर्मा, असिस्टेंट कमिश्नर, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन-

दो कंपनियों पर लगा 50-50 हजार रुपए का जुर्माना: न्याय निर्णायक अधिकारी, एडीएम योगेंद्र सिंह की अदालत ने विक्रेता पर 25,000, निर्माता और विपणनकर्ता कंपनी पर 50-50 हजार (सभी पर कुल 1.25 लाख) रुपये का जुर्माना लगाया है. 28 सितंबर 2019 को खाद्य सुरक्षा विभाग ने थल क्षेत्र के बिछुल में सामंत जनरल स्टोर का निरीक्षण किया था. संदेह होने पर दुकान से विश्व की सबसे बड़ी खाद्य एवं पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी के टोंड दूध का सैंपल लेकर इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था.

एडीएम कोर्ट ने लगाया जुर्माना: जांच में दूध का सैंपल फेल मिला. दूध में फैट की मात्रा मानकों से कम पाई गई. जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह कठायत ने विक्रेता विद्युल निवासी और निर्माता बाराखंभा लेन, नई दिल्ली और विपणनकर्ता मल्टीनेशनल के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया था. तब से यह मामला एडीएम न्यायालय (Additional District Magistrate) में चल रहा था. इस पर बुधवार को फैसला आया है.

जानें कब क्या हुआ?

  • 28 सितंबर 2019 को पिथौरागढ़ खाद्य संरक्षा विभाग ने थल क्षेत्र से टोंड मिल्क के सैंपल लिए
  • जनरल स्टोर से लिए गए सैंपल को जांच के लिए रुद्रपुर राजकीय लैब भेजा गया
  • 15 अक्टूबर 2020 को लैब से जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई
  • जांच रिपोर्ट में टोंड मिल्क सब स्टैंडर्ड होने की पुष्टि हुई
  • खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने न्यायालय में वाद दायर किया
  • 6 साल तक मामले में सुनवाई चलती रही
  • 22 अप्रैल 2026 को पिथौरागढ़ एडीएम कोर्ट ने दोनों कंपनियों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया
  • एडीएम कोर्ट ने जनरल स्टोर मालिक पर भी 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया

Continue Reading

Previous: OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Images 2.0, अब इमेज बनाना और आसान
Next: उत्तराखंड के पूर्व आईपीएस लोकेश्वर सिंह पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

Related Stories

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

June 25, 2026
देहरादून में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की सतर्कता एडवाइजरी

देहरादून में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की सतर्कता एडवाइजरी

June 25, 2026
उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

June 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

June 25, 2026
देहरादून में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की सतर्कता एडवाइजरी

देहरादून में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की सतर्कता एडवाइजरी

June 25, 2026
उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

June 24, 2026
उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

June 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में
  • देहरादून में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की सतर्कता एडवाइजरी
  • उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत
  • उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.