Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

धामी मंत्रिमंडल में रिक्त चल रहे चार मंत्री पदों हेतु जल्द हो सकता है विस्तार, उत्तराखंड भाजपा प्रभारी ने दिए संकेत

Uk Fast Khabar October 9, 2023

धामी मंत्रिमंडल में रिक्त चल रहे चार मंत्री पदों के लिए आस लगाए बैठे भाजपा विधायकों की यह मुराद जल्द पूरी हो सकती है। भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने इसके संकेत दिए। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि धामी मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए भी पार्टी नेतृत्व विचार कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न निगमों, प्राधिकरणों व आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पदों के रूप में दायित्व वितरण का क्रम शुरू हो गया है। प्रथम चरण में 10 दायित्व दिए गए हैं और आगे अन्य नामों पर भी विचार किया जाएगा।

धामी के प्रयासों को आशीर्वाद देने आ रहे हैं प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिथौरागढ़ दौरे के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आगामी दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने की परिकल्पना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री के इस विजन के अनुरूप जी तोड़ प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तराखंड को आगामी दशक के श्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प के अवलोकन और इन कार्यों को आगे बढ़ा रहे मुख्यमंत्री धामी को आशीर्वाद देने आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के स्वभाव में ही धार्मिक व सामरिक महत्व के स्थानों का दर्शन करना है। जनमानस भी उन्हें बहुत प्यार करता है और संरक्षक मानकर सुनना चाहता है। इसी के तहत वह पिथौरागढ़ में सभा को संबोधित करेंगे।

यह बहुत बड़ा मामला है
राहुल गांधी की तुलना लंकेश से करने पर कांग्रेस की आपत्ति पर कटाक्ष करते हुए गौतम ने कहा कि यह बहुत बड़ा मामला है। पहले लोगों को आपत्ति थी, जब किसी ने लालू यादव को लंकेश कह दिया था। उनका तर्क था कि लंकेश बहुत ज्ञानी था। ठीक इसी तरह की पीड़ा लंकेश को मानने वालों को भी होगी कि बुद्धिमान व्यक्ति की तुलना राहुल गांधी से की गई।

केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप
दिल्ली के शराब घोटाले का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे भ्रष्टाचार का बंटवारा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हुआ था। केजरीवाल ने स्वयं कोई विभाग नहीं लिया, लेकिन अपने सहयोगियों से गड़बड़ घोटाला कराया। लिहाजा, आंच ही नहीं, केजरीवाल तो स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

 

Continue Reading

Previous: गृह मंत्री अमित शाह ने जोशीमठ आपदा के संबंध में ली जानकारी, केंद्र सरकार ने जोशीमठ के लिए 1845 करोड़ की दी मंजूरी
Next: रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा में बाइंडरों की मौत बनी रहस्य, अब एसआइटी करेगी जांच

Related Stories

‘ट्रिपल लेयर’ रणनीति से चुनावी मोड में उत्तराखंड बीजेपी, कांग्रेस की बढ़ाई टेंशन, जानें खासियत

‘ट्रिपल लेयर’ रणनीति से चुनावी मोड में उत्तराखंड बीजेपी, कांग्रेस की बढ़ाई टेंशन, जानें खासियत

July 3, 2026
युवाओं के विदेश में रोजगार का सपना साकार कर रही सरकार की ये योजना, 123 युवाओं को मिली नौकरी

युवाओं के विदेश में रोजगार का सपना साकार कर रही सरकार की ये योजना, 123 युवाओं को मिली नौकरी

July 3, 2026
रामनगर में 300 ई-रिक्शा चालक सड़कों पर उतरे, एप से वाहनों को रोककर अवैध वसूली का लगाया आरोप

रामनगर में 300 ई-रिक्शा चालक सड़कों पर उतरे, एप से वाहनों को रोककर अवैध वसूली का लगाया आरोप

July 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

‘ट्रिपल लेयर’ रणनीति से चुनावी मोड में उत्तराखंड बीजेपी, कांग्रेस की बढ़ाई टेंशन, जानें खासियत

‘ट्रिपल लेयर’ रणनीति से चुनावी मोड में उत्तराखंड बीजेपी, कांग्रेस की बढ़ाई टेंशन, जानें खासियत

July 3, 2026
युवाओं के विदेश में रोजगार का सपना साकार कर रही सरकार की ये योजना, 123 युवाओं को मिली नौकरी

युवाओं के विदेश में रोजगार का सपना साकार कर रही सरकार की ये योजना, 123 युवाओं को मिली नौकरी

July 3, 2026
रामनगर में 300 ई-रिक्शा चालक सड़कों पर उतरे, एप से वाहनों को रोककर अवैध वसूली का लगाया आरोप

रामनगर में 300 ई-रिक्शा चालक सड़कों पर उतरे, एप से वाहनों को रोककर अवैध वसूली का लगाया आरोप

July 3, 2026
बीजेपी MLA दिलीप रावत के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर दिए विवादित बयान पर सियासत तेज, कांग्रेस हुई हमलावर

बीजेपी MLA दिलीप रावत के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर दिए विवादित बयान पर सियासत तेज, कांग्रेस हुई हमलावर

July 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • ‘ट्रिपल लेयर’ रणनीति से चुनावी मोड में उत्तराखंड बीजेपी, कांग्रेस की बढ़ाई टेंशन, जानें खासियत
  • युवाओं के विदेश में रोजगार का सपना साकार कर रही सरकार की ये योजना, 123 युवाओं को मिली नौकरी
  • रामनगर में 300 ई-रिक्शा चालक सड़कों पर उतरे, एप से वाहनों को रोककर अवैध वसूली का लगाया आरोप
  • बीजेपी MLA दिलीप रावत के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर दिए विवादित बयान पर सियासत तेज, कांग्रेस हुई हमलावर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.