Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, कहा- सिद्धू को पंजाब में मंत्री बनवाने के लिए पाकिस्तान से भी हुई थी लाबिंग।

Uk Fast Khabar January 24, 2022


पंजाब के पूर्व सीएम व पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दैनिक जागरण से बातचीत में बड़ा खुलासा किया है। कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को मंत्रिमंडल में लेने के लिए उनके पास पाकिस्तान से भी संदेश आया था।
पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को रहस्योदघाटन किया कि 2017 में जब पार्टी भारी बहुमत से जीती थी तो नवजोत सिंह सिद्धू को मंत्री बनवाने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके करीबियों ने जमकर लाबिंग की थी।

कैप्टन के अनुसार पाकिस्तान में रहते इमरान खान और नवजोत के बहुत करीबी दोस्त ने उन्हें फोन पर भेजे मैसेज में सिद्धू को मंत्री बनाने की लिखित में सिफारिश की थी। चूंकि मैं इमरान खान से न तो कभी मिला था और न ही व्यक्तिगत तौर उन्हें जानता था, इसलिए पंजाब में कांग्रेस की जीत के तुरंत बाद ऐसा संदेश देखकर मैं हैरान ही नहीं हुआ, बल्कि मुझे बड़ा झटका लगा कि एक व्यक्ति को राज्य का मंत्री पद दिलाने के लिए कैसे दूसरे देश का प्रधानमंत्री और उसके करीबी दबाव डाल रहे हैं।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैंने इस मैसेज को तुरंत कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को भेजा। सोनिया का तो मुझे कोई जवाब नहीं आया लेकिन प्रियंका ने वापस लिखा, ‘बेवकूफ आदमी है जो इस तरह के मैसेज करवा रहा है।’ कैप्टन ने बताया कि मुझे भेजे गए उस मैसेज में यह भी सलाह दी गई कि उसे मंत्री बना लें और अगर वह कभी गड़बड़ करता है तो उसे कैबिनेट से भी बाहर कर दें।
कैप्टन ने कहा कि ऐसा मैसेज देखकर नवजोत सिद्धू के पाकिस्तान के प्रति प्रेम और देश की सुरक्षा को लेकर मेरी जो आशंकाएं रही हैं वह और मजबूत हो गईं। उन्होंने कहा कि 2017 में जिस दिन नवजोत सिद्धू की कांग्रेस में एंट्री को लेकर प्राथमिक स्तर पर मेरे और सोनिया गांधी के बीच चर्चा हुई थी तभी मेरा फीडबैक था कि सिद्धू मानसिक तौर पर स्थिर नहीं है। यह फीडबैक भी एक घटना के आधार पर था। दरअसल, जब सिद्धू भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे, तब मुझे सोनिया गांधी का फोन आया था कि आप नवजोत से मिलकर उसके बारे में मुझे एक बार फीडबैक दें। मेरा फोन पर पहला जवाब था कि ‘ही इज अ गुड ब्वाय एंड क्रिकेटर।’ (वह एक अच्छा लड़का और क्रिकेटर है)

बकौल कैप्टन, मैंने सिद्धू को फोन करके दिल्ली के इंपीरियल होटल में लंच का न्योता दिया। हम बंद कमरे में मिले, बैठक शुरू होते ही सिद्धू ने अपनी जेब से शिवलिंग निकालकर मेज पर रख दिया और कहा कि हर रोज छह घंटे मेडिटेशन करता हूं और तीन घंटे भगवान से सीधी-सीधी बात करता हूं। वह बोलता रहा और मैं सुनता रहा। फिर मैंने पूछा कि उसकी भगवान से किस तरह की बातें होती हैं तो उसका जवाब था कि बस कुछ इस तरह की.. जैसे, ..इस बार पंजाब में फसल कैसी होगी, बारिश कितनी होगी.. वगैरह, वगैरह। इसके तुरंत बाद मैंने सोनिया गांधी को फीडबैक भेज दिया कि यह लड़का मानसिक तौर पर कतई स्थिर नहीं है। पार्टी को बर्बाद कर देगा। उसके बाद जो हुआ और जो आज कांग्रेस में हो रहा है वह अब सबके सामने है।

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के पीआरओ ने ही खोला मोर्चा, हेम और मनोज भी निर्दल उतरेंगे।
Next: हरक सिंह रावत और अनुकृति गुसाईं को लेकर सस्पेंस बरकरार, पहली सूची में नहीं नाम; कहां से लड़ेंगे चुनाव बड़ा सवाल।

Related Stories

उत्तराखंड के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, अंकिता भंडारी मर्डर केस से जुड़ा है मामला

उत्तराखंड के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, अंकिता भंडारी मर्डर केस से जुड़ा है मामला

June 15, 2026
Assam Election results: असम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत, कांग्रेस पिछड़ी

Assam Election results: असम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत, कांग्रेस पिछड़ी

May 4, 2026
धामी सरकार के चार साल, CM बोले- पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प

धामी सरकार के चार साल, CM बोले- पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प

March 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

MG Windsor EV की ताबड़-तोड़ बिक्री, 2 साल से भी कम समय में बिके 75,000 यूनिट्स

MG Windsor EV की ताबड़-तोड़ बिक्री, 2 साल से भी कम समय में बिके 75,000 यूनिट्स

July 7, 2026
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर युवक की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल, परिजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर युवक की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल, परिजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी

July 7, 2026
चंपावत DM का UPCL दफ्तर में छापा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत 6 कर्मचारी गायब मिले, शिकायतकर्ता को लगाया फोन

चंपावत DM का UPCL दफ्तर में छापा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत 6 कर्मचारी गायब मिले, शिकायतकर्ता को लगाया फोन

July 7, 2026
पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में 16 राज्यों के अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, पतंजलि के 50 सन्यासी भी देंगे इंटरव्यू

पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में 16 राज्यों के अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, पतंजलि के 50 सन्यासी भी देंगे इंटरव्यू

July 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • MG Windsor EV की ताबड़-तोड़ बिक्री, 2 साल से भी कम समय में बिके 75,000 यूनिट्स
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर युवक की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल, परिजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी
  • चंपावत DM का UPCL दफ्तर में छापा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत 6 कर्मचारी गायब मिले, शिकायतकर्ता को लगाया फोन
  • पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में 16 राज्यों के अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, पतंजलि के 50 सन्यासी भी देंगे इंटरव्यू
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.