Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के लिए परीक्षा से कम नहीं हैं यह उपचुनाव, हर हाल में दिखाना होगा दम

Uk Fast Khabar November 22, 2024

प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति अपनी पहली परीक्षा में पास होगी या नहीं, अथवा पार्टी हाईकमान का प्रयोग किस सीमा तक सफल रहा, केदारनाथ उपचुनाव के परिणाम इसकी तस्दीक भी करेंगे। कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश संगठन की कप्तानी करन माहरा को सौंपने के ढाई वर्ष बाद भी उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी के रूप में नई टीम तो नहीं थमाई, लेकिन प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं को सम्मिलित कर समन्वय समिति की कमान सौंप दी। दिग्गज नेताओं से सजी-धजी इस समिति ने ही प्रत्याशी चयन से लेकर उपचुनाव की रणनीति तय करने में निर्णायक भूमिका निभाई है। उपचुनाव के परिणाम समन्वय समिति भी टकटकी बांधे हुए है। उत्तराखंड की राजनीति पर कभी बेहद मजबूत पकड़ रखने वाली कांग्रेस लगभग 10 वर्षों से बड़े चुनावों में निर्णायक जीत के लिए तरस रही है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी पांच सीट गंवाने के बाद वर्ष 2024 तक कांग्रेस सत्ता से दूर होकर मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में अटक गई है। इस बीच दो विधानसभा चुनाव और दो लोकसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए करन माहरा ढाई वर्ष से अधिक कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। नई प्रदेश कार्यकारिणी का उनका सपना पूरा नहीं हो सका। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में हार के एक माह बाद गत जुलाई माह में कांग्रेस को प्रदेश में दो विधानसभा सीटों बदरीनाथ और मंगलौर में हुए उपचुनाव में विजय मिली। इस जीत ने कांग्रेस का मनोबल बढ़ाया। प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने और आगे विधानसभा उपचुनाव, नगर निकायों और पंचायतों के चुनाव के दृष्टिगत हाईकमान ने पार्टी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद गत अगस्त माह में प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति गठित की। प्रदेश अध्यक्ष माहरा के नेतृत्व वाली इस 19 सदस्यीय समिति में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत समेत लगभग सभी वरिष्ठ नेताओं एवं विधायकों को प्रतिनिधित्व दिया है।
केदारनाथ उपचुनाव समन्वय समिति के दिशा-निर्देशन में ही लड़ा गया। हाईकमान और समन्वय समिति का ही दबाव रहा कि उपचुनाव में सभी वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में छोटी-छोटी सभाएं, जनसंपर्क समेत सघन प्रचार किया। उपचुनाव के परिणाम से यह तय होगा कि समन्वय समिति की रणनीति किस हद तक सफल रही है। परिणाम सकारात्मक रहे तो नगर निकाय चुनाव से लेकर आगे समन्वय समिति और प्रभावी होकर उभरेगी, अन्यथा समन्वय की यह रणनीति ही सवालों के घेरे में भी आ सकती है।

 

Continue Reading

Previous: मत्स्य पालन में उत्तराखंड बना सर्वश्रेष्ठ राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार
Next: प्राधिकरण गठित कर अगले वर्ष की यात्रा तैयारियों में जुटें, सीएम बोले-सभी हितधारकों की ली जाए राय

Related Stories

कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार

कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार

February 14, 2026
Census: केंद्र ने जारी की अधिसूचना, उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील

Census: केंद्र ने जारी की अधिसूचना, उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील

February 14, 2026
उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय

उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय

February 14, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार

कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार

February 14, 2026
Census: केंद्र ने जारी की अधिसूचना, उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील

Census: केंद्र ने जारी की अधिसूचना, उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील

February 14, 2026
उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय

उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय

February 14, 2026
रुद्रप्रयाग डीएम समेत 11 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले, प्रतीक जैन बने जीएमवीएन के एमडी

रुद्रप्रयाग डीएम समेत 11 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले, प्रतीक जैन बने जीएमवीएन के एमडी

February 13, 2026 2

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार
  • Census: केंद्र ने जारी की अधिसूचना, उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील
  • उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय
  • रुद्रप्रयाग डीएम समेत 11 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले, प्रतीक जैन बने जीएमवीएन के एमडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.