Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

जोशीमठ शहर को बचाने के लिए यह है उत्तराखंड सरकार का प्‍लान, प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में जुटा शासन

Uk Fast Khabar January 10, 2023

सीमांत चमोली जिले के जोशीमठ शहर को बचाने के लिए राज्य सरकार ने ताकत झोंक दी है।
आपदाग्रस्त क्षेत्र के उपचार और प्रभावितों के पुनर्वास के दृष्टिगत सरकार अब केंद्र से राहत पैकेज मांगने जा रही है। राहत पैकेज के प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में शासन जुटा हुआ है। प्रभावितों के पुनर्वास के लिए अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्धन की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित की गई है।
राहत राशि के मानकों में बदलाव की तैयारी है। इस संबंध में चमोली के डीएम ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। जोशीमठ का जियो टेक्निकल, जियो फिजिकल और हाइड्रोलाजिकल अध्ययन के मद्देनजर संबंधित एजेंसियों से 15 दिन से लेकर माहभर के भीतर यह कार्य पूर्ण करने का आग्रह किया गया है। उधर, जोशीमठ में डेंजर जोन में स्थित दो होटल मैकेनिकल तरीके से ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

क्षतिग्रस्त भवनों को तीन दिन के भीतर खाली करने के आदेश:
इसके अलावा डेंजर जोन में अत्यधिक क्षतिग्रस्त भवनों को तीन दिन के भीतर खाली करने के आदेश दिए गए हैं। यही नहीं, भूधंसाव के कारणों और उपचार के दृष्टिगत नामी संस्थानों के विज्ञानियों ने मोर्चा संभाल लिया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की चार सदस्यीय टीम ने सोमवार को आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। यही नहीं, केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की टीम अध्ययन के लिए जोशीमठ पहुंच चुकी है।
आध्यात्मिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जोशीमठ में भूधंसाव और भवनों में दरारें पडऩे का क्रम तेज होने से शहर के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। विशेषज्ञों की टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार ने जोशीमठ बचाने को कमर कस ली है।
इसके लिए तात्कालिक और दीर्घकालिक दोनों उपायों पर काम शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय भी जोशीमठ की स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए हैं। केंद्र ने भरोसा दिलाया है कि जोशीमठ बचाने को हरसंभव मदद दी जाएगी। अब जोशीमठ के उपचार और प्रभावितों के पुनर्वास के लिए सरकार केंद्र से मदद लेने जा रही है।

सचिव आपदा प्रबंधन डा रंजीत कुमार सिन्हा ने सोमवार को सचिवालय में जोशीमठ को लेकर हुई ब्रीफिंग में बताया कि केंद्र सरकार से राहत पैकेज लेने के मद्देनजर प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति के गठन के अलावा जिला स्तर पर भी कमेटी गठित की जाएगी, ताकि प्रत्येक बिंदु को लेकर समय पर और समन्वय के साथ काम हो सके।

जोशीमठ के लिए बदलेंगे राहत राशि के मानक:
जोशीमठ के आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और राहत राशि देने के लिए मानकों में बदलाव किया जाएगा। चमोली के डीएम ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा है, जिस पर विमर्श चल रहा है। इसे अंतिम रूप देकर कैबिनेट में स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। माना जा रहा है कि इसके लिए रैणी आपदा की तरह ही प्रभावितों को दी जाने वाली राहत राशि में बढ़ोत्तरी की जाएगी।

अब हो रही गहनता से जांच:
सचिव आपदा प्रबंधन ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि जोशीमठ के संबंध में अब तक जो भी कमेटियां गठित हुई, उनकी रिपोर्ट का निष्कर्ष यही है कि यहां की मिट्टी की पकड़ ढीली हुई है। ऐसा किस कारण से हुआ, इसे लेकर कोई साक्ष्य नहीं था।
अब तक इस दृष्टिकोण से जियो टेक्निकल, जियो फिजिकल व हाईड्रोलाजिकल जांच कराई जा रही है। एनजीआरआइ, आइआइटी, एनआइएच और वाडिया संस्थान से इस सबकी जांच कराई जा रही है। उनसे 15 दिन से माहभर के भीतर यह जांच पूर्ण करने का आग्रह किया गया है। फिर इसके आधार पर उपचारात्मक कार्य किए जाएंगे।

जोशीमठ के लिए बनेगी महायोजना:
डा सिन्हा ने बताया कि जोशीमठ शहर की महायोजना तैयार की जाएगी। इसके लिए आवास एवं शहरी विकास विभाग को जल्द महायोजना बनाने को कहा गया है। इसके अलावा शहर में भवनों में पड़ी दरारों और भूधंसाव को देखते हुए विद्युत पोल गिरने व लाइन क्षतिग्रस्त होने की आशंका को देखते हुए ऊर्जा निगम और पारेषण निगम की टीमें तैनात कर दी गई हैं।

सीबीआरआइ के निर्देशन में होगी कार्रवाई:
सचिव आपदा प्रबंधन के अनुसार जोशीमठ में संवेदनशीलता की दृष्टि से भवनों को श्रेणीबद्ध किया गया है। अभी तक कुल 678 भवन चिह्नित किए गए हैं। प्रथम चरण में डेंजर जोन के अति संवेदनशील भवनों को तीन दिन में खाली करने के आदेश दिए गए हैं। इसी कड़ी में दो होटल माउंट व्यू व मलारी इन को मैकेनिकल ढंग से ध्वस्त किया जाएगा।

इसके लिए केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआइ) की टीम ने सोमवार को स्क्रैप सर्वे किया। साथ ही जरूरी उपकरणों की सूची सौंपी। उन्होंने बताया कि यह लोनिवि को उपलब्ध कराई गई है। लोनिवि के प्रमुख अभियंता की अगुआई में टीम गठित की गई है, जो सीबीआरआई के विज्ञानियों के निर्देशन में कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि भवनों को हटाने की कार्रवाई चरणबद्ध ढंग से की जाएगी।
प्रस्तावित पुनर्वास स्थलों का होगा सर्वे:
डा सिन्हा ने बताया कि जोशीमठ के आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए कोटी ग्राम, जड़ी-बूटी शोध संस्थान की भूमि और पीपलकोटी में भूमि चिह्नित की गई है। तीनों ही स्थल जोशीमठ के आसपास हैं। इनका जीएसआइ से जियो फिजिकल सर्वे कराया जा रहा है, ताकि जोशीमठ जैसी स्थिति वहां उत्पन्न न हो।

अब तक अस्थायी रूप से 81 परिवार विस्थापित:
मुख्य सचिव डा एसएस संधु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में हुई बैठक में जोशीमठ में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। सचिव आपदा प्रबंधन डा सिन्हा ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी एजेंसियों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

अभी तक जोशीमठ के 81 परिवारों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया गया है। साथ ही जोशीमठ में निवास करने योग्य भवनों और पीपलकोटी में अस्थायी आवासी व्यवस्था चिह्नित की गई है।

Continue Reading

Previous: जोशीमठ: …तो क्‍या पानी में घुल रहे हैं ‘पहाड़’, विशेषज्ञों की ताजा रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्‍य
Next: राज्यपाल से मिले सीएम धामी, राज्यपाल ने कहा- लोगों की सुरक्षा सबसे अहम, उन्हें ना हो कोई परेशानी

Related Stories

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत
  • महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.