Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में 71 फीसदी हिस्सेदारी 3 मैदानी जिलों की, 26 साल में बहुत पीछे छूटे पहाड़ी जिले

Uk Fast Khabar November 5, 2026

जिला घरेलू उत्पाद के साल 2021-22 के आंकड़े, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून की जिला अर्थव्यवस्था में करीब 71.3 फीसदी हिस्सेदारी, रिपोर्ट- नवीन उनियाल

देहरादून: 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य अपना 26 स्थापना दिवस मनाने जा रहा है. इन 26 सालों में राज्य की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा मैदानी और प्रमुख शहरी जिलों में सिमटा हुआ है. अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी निदेशालय के जिला घरेलू उत्पाद के साल 2021-22 के आंकड़ों के अनुसार हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून इन तीन जिलों की राज्य की कुल जिला अर्थव्यवस्था में करीब 71.3 फीसदी हिस्सेदारी है. बाकी 10 जिलों का योगदान महज 28.7 फीसदी ही है.

अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी निदेशालय की रिपोर्ट: औद्योगिक क्षेत्र के योगदान में भी इन तीन जिलों की हिस्सेदारी करीब 86 फीसदी है. प्रति व्यक्ति आय में मैदानी जिला हरिद्वार सबसे आगे, जबकि पहाड़ी जिला रुद्रप्रयाग सबसे पीछे है. इस तरह देखा जाए तो पहाड़ी राज्य के नाम से जिस प्रदेश का गठन किया गया, उस राज्य में पहाड़ी जनपद ही पीछे छूट गए हैं.

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों से उठी आवाज दिल्ली तक पहुंची, तो उत्तर प्रदेश का उत्तरी हिस्सा एक अलग राज्य के रूप में स्थापित हो गया. मकसद था कि इस पर्वतीय इलाके में भी विकास की किरण पहुंचे और यहां की आर्थिकी बेहतर हो. लेकिन मौजूदा सरकारी आंकड़े ही पिछले 26 सालों में पर्वतीय जिलों के बहुत पीछे छूटना की तस्वीर दिखा रहे हैं.

तीन मैदानी जिलों में सिमटी उत्तराखंड की आर्थिक संरचना: राज्य की अर्थव्यवस्था के आंकड़े जो तस्वीर पेश करते हैं, वो आगे बढ़ने के तो हैं, लेकिन दौड़कर नहीं बल्कि रेंगकर. इस दौरान राज्य की आर्थिक गतिविधियों का बड़ा हिस्सा मैदानी और प्रमुख शहरी जिलों में केंद्रित दिखाई देता है. पर्वतीय जिलों में कृषि, पशुपालन, वानिकी और पर्यटन जैसी गतिविधियां मौजूद होने के बावजूद उद्योग, बड़े कारोबार और आर्थिक उत्पादन के मामले में वे पीछे दिखाई देते हैं. अर्थ एवं संख्या निदेशालय की जिला घरेलू उत्पाद रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021-22 में राज्य की कुल जिला अर्थव्यवस्था में नौ पर्वतीय जिलों की हिस्सेदारी करीब 20 फीसदी रही, जबकि केवल दो मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर की हिस्सेदारी 52.7 फीसदी से अधिक थी. देहरादून और नैनीताल जैसे मिश्रित भौगोलिक जिलों को शामिल किया जाए, तो तस्वीर और स्पष्ट होती है कि राज्य की आर्थिक गतिविधियां कुछ चुनिंदा जिलों में सिमटी हुई हैं.
दो मैदानी जिलों की अर्थव्यवस्था नौ पर्वतीय जिलों से ढाई गुना से अधिक: अर्थ एवं संख्या निदेशालय की साल 2021-22 की रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार का जिला घरेलू उत्पाद 85,636.20 करोड़ रुपये और उधम सिंह नगर का 57,579.20 करोड़ रुपये था. दोनों जिलों को मिलाकर यह आंकड़ा 1,43,215.40 करोड़ रुपये पहुंचता है. इसके मुकाबले नौ पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत का जिला घरेलू उत्पाद 54,431.16 करोड़ रुपये रहा. यानी इन दो मैदानी जिलों की अर्थव्यवस्था नौ पर्वतीय जिलों की अर्थव्यवस्था से करीब 2.6 गुना बड़ी थी.

राज्य के सभी 13 जिलों का जिला घरेलू उत्पाद करीब 2,71,797 करोड़ रुपये बैठता है. इसमें हरिद्वार और उधम सिंह नगर की हिस्सेदारी 52.7 फीसदी, नौ पर्वतीय जिलों की करीब 20 फीसदी और देहरादून व नैनीताल की हिस्सेदारी लगभग 27.3 फीसदी रही. देहरादून का जिला घरेलू उत्पाद 50,686.80 करोड़ और नैनीताल का 23,463.60 करोड़ रुपये था. इस तरह तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले जिले हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून मिलकर राज्य के कुल जिला घरेलू उत्पाद का करीब 71.3 फीसदी हिस्सा रखते हैं. बाकी दस जिलों की हिस्सेदारी 28.7 फीसदी के आसपास है.

उद्योग क्षेत्र में सबसे ज्यादा असमानता: आर्थिक असमानता का सबसे बड़ा अंतर औद्योगिक क्षेत्र में दिखाई देता है. वर्ष 2021-22 में निदेशालय के आंकड़े बताते हैं कि हरिद्वार का औद्योगिक क्षेत्र का सकल मूल्य संवर्धन 57,968 करोड़ रुपये, उधम सिंह नगर का 30,028 करोड़ और देहरादून का 19,467 करोड़ रुपये था. इन तीनों का योगदान 1,07,463 करोड़ रुपये रहा. सभी जिलों के औद्योगिक क्षेत्र के कुल 1,25,170 करोड़ रुपये के सकल मूल्य संवर्धन में इन तीन जिलों की हिस्सेदारी करीब 85.9 फीसदी थी.

उत्तराखंड में पर्वतीय और मैदानी जिलों के बीच अर्थव्यवस्था के भारी अंतर पर वित्तीय जानकार प्रोफेसर सुरजीत सिंह गांधी कहते हैं कि-

ऐसा नहीं है कि प्रदेश में 26 साल के दौरान विकास ना हुआ हो. लेकिन जिस सुनियोजित तरीके से इस पर काम किया जाना चाहिए था, उस तरह के प्रयास नहीं किए गए हैं. भौगोलिक रूप से राज्य के जनपदों में भारी अंतर है. इसलिए यह आर्थिक अंतर भी दिखाई देता है.
-प्रोफेसर सुरजीत सिंह गांधी, आर्थिक जानकार-

गांधी कहते हैं कि चिंता की बात यह नहीं है कि मैदानी जिलों से पर्वतीय जिलों का आर्थिक स्वरूप कमजोर है, बल्कि यह है कि पर्वतीय जनपदों में आर्थिक रफ्तार की गति, मौजूदा स्थिति से काफी ज्यादा तेज की जा सकती थी.

उधर नौ पर्वतीय जिलों में औद्योगिक क्षेत्र का सकल मूल्य संवर्धन करीब 10,782 करोड़ रुपये था, जो कुल सकल मूल्य संवर्धन का महज 8.6 फीसदी है. हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे जिलों में औद्योगिक इकाइयों, विनिर्माण, बड़े कारोबार और उनसे जुड़ी सेवाओं का विस्तार इस अंतर की प्रमुख वजहों में शामिल है. पर्वतीय जिलों में औद्योगिक गतिविधियां सीमित हैं. वहां परिवहन लागत, बाजार तक पहुंच, जमीन की उपलब्धता, कच्चे माल और कुशल श्रम से जुड़ी चुनौतियां उद्योगों के विस्तार को प्रभावित करती हैं. औद्योगिक गतिविधियों में जो आंकड़े दिए गए हैं, उनमें खनन गतिविधियां भी शामिल हैं.

खेती और प्राकृतिक संसाधनों में पहाड़ों की मौजूदगी: प्राथमिक क्षेत्र में तस्वीर औद्योगिक क्षेत्र से कुछ अलग है. इसमें कृषि, बागवानी, पशुपालन, वानिकी, मत्स्य पालन और खनन जैसी गतिविधियां शामिल हैं. साल 2021-22 में नौ पर्वतीय जिलों का प्राथमिक क्षेत्र का सकल मूल्य संवर्धन 11,765 करोड़ रुपये रहा, जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर का आंकड़ा 10,746 करोड़ रुपये था. देहरादून और नैनीताल को जोड़ने पर यह 6,577 करोड़ रुपये रहा.

इससे साफ है कि पर्वतीय जिलों में प्राथमिक क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियां महत्वपूर्ण हैं. लेकिन इन गतिविधियों को बड़े बाजार, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और वैल्यू एडिशन से जोड़ने की चुनौती बनी हुई है. पहाड़ों में पैदा होने वाले कृषि और बागवानी उत्पादों का स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग और मार्केटिंग सीमित रहने से उत्पाद का बड़ा आर्थिक लाभ स्थानीय अर्थव्यवस्था में नहीं जुड़ पाता. यानी प्राकृतिक संसाधनों और उत्पादन की मौजूदगी के बावजूद उससे बड़े स्तर पर आर्थिक मूल्य तैयार करने की क्षमता अभी सीमित है.

सेवाओं में भी शहरी जिलों का दबदबा: सेवा क्षेत्र में भी देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल आगे हैं. साल 2021-22 में देहरादून का सेवा क्षेत्र का सकल मूल्य संवर्धन 26,328 करोड़ रुपये, उधम सिंह नगर का 19,136 करोड़, हरिद्वार का 17,802 करोड़ और नैनीताल का 12,848 करोड़ रुपये था. इन चार जिलों की भूमिका 76,114 करोड़ रुपये रही, जो सभी जिलों के सेवा क्षेत्र के कुल 1,05,233 करोड़ रुपये का करीब 72.3 फीसदी है.

सेवा क्षेत्र में व्यापार, परिवहन, होटल और रेस्तरां, वित्तीय सेवाएं, रियल एस्टेट, सार्वजनिक प्रशासन और अन्य सेवाएं शामिल हैं. देहरादून में सरकारी और प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रियल एस्टेट का बड़ा आधार है. वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर में औद्योगिक गतिविधियों के साथ उनसे जुड़ी सेवाओं का विस्तार हुआ है. पर्वतीय जिलों में पर्यटन और धार्मिक गतिविधियां आर्थिक अवसर तो पैदा करती हैं, लेकिन उनका लाभ सभी क्षेत्रों और स्थानीय कारोबार तक समान रूप से नहीं पहुंच पा रहा है.

प्रति व्यक्ति आय में भी बड़ा अंतर: जिला घरेलू उत्पाद के साथ प्रति व्यक्ति आय के आंकड़े भी आर्थिक असमानता को सामने रखते हैं. साल 2021-22 में हरिद्वार की प्रति व्यक्ति आय 3,62,688 रुपये आंकी गई. उधमसिंह नगर में यह 2,69,070 रुपये और देहरादून में 2,35,707 रुपये थी. इसके मुकाबले पर्वतीय जिलों में चमोली की प्रति व्यक्ति आय 1,27,330 रुपये के साथ सबसे अधिक रही. पिथौरागढ़ में यह 1,18,678 रुपये, चंपावत में 1,16,136 रुपये, पौड़ी में 1,08,640 रुपये और उत्तरकाशी में 1,07,281 रुपये थी.

टिहरी में प्रति व्यक्ति आय 1,03,345 रुपये, अल्मोड़ा में 1,00,844 रुपये और बागेश्वर में 98,755 रुपये रही. सबसे कम प्रति व्यक्ति आय रुद्रप्रयाग में 93,160 रुपये दर्ज की गई. इस तरह हरिद्वार की प्रति व्यक्ति आय रुद्रप्रयाग से करीब 3.9 गुना ज्यादा थी.

पहाड़ों में विकास की रफ्तार के आंकड़े भी एक जैसे नहीं: साल 2021-22 में स्थिर कीमतों पर आर्थिक वृद्धि दर के मामले में पर्वतीय जिलों ने कुछ बेहतर प्रदर्शन भी किया. चमोली की वृद्धि दर 11.5 फीसदी, पिथौरागढ़ और चंपावत की 11.2 फीसदी रही. वहीं हरिद्वार की वृद्धि दर 10.3 फीसदी, रुद्रप्रयाग और टिहरी की 9.58 फीसदी तथा देहरादून की 8.78 फीसदी थी. लेकिन बागेश्वर की वृद्धि दर 7.92 फीसदी और उधम सिंह नगर की 7.65 फीसदी रही.

निदेशालय ने चमोली में सेवा क्षेत्र की वृद्धि और पिथौरागढ़ तथा चंपावत में व्यापार, मरम्मत, होटल और रेस्तरां क्षेत्र में बढ़ोतरी को इन जिलों की बेहतर वृद्धि दर की वजह बताया है.

आंकड़े ही बयां कर रहे असंतुलन: रिपोर्ट के आंकड़े यह सवाल खड़ा करते हैं, कि राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी पर्वतीय जिलों में रोजगार, उद्योग और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों का अपेक्षित विस्तार क्यों नहीं हो पाया. पर्यटन, बागवानी, वन आधारित उत्पाद, जड़ी-बूटी, पशुपालन और जल संसाधनों में संभावनाओं के बावजूद इन क्षेत्रों को मजबूत स्थानीय अर्थव्यवस्था में बदलने की चुनौती बनी हुई हैं. पहाड़ों में उत्पादन होता है, लेकिन प्रोसेसिंग, मार्केटिंग और बड़े कारोबार का केंद्र अक्सर मैदानी जिले बन जाते हैं. इससे रोजगार और आर्थिक लाभ का बड़ा हिस्सा भी उन्हीं क्षेत्रों में केंद्रित रहता है.

इन हालात को लेकर प्रदेश में सबसे ज्यादा चिंतित वह लोग दिखाई देते हैं, जिन्होंने राज्य आंदोलन में हिस्सेदारी की थी. राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती कहते हैं कि-

राज्य की संकल्पना पर्वतीय जनपदों से जुड़ी रही है, लेकिन इसका फायदा मैदानी क्षेत्र में ही दिखाई देता रहा है. राज्य सरकारों ने भी प्रदेश के पर्वतीय जनपदों के स्वरूप को बदलने के लिए बातें तो की, लेकिन धरातल पर कोई ठोस नीति लागू नहीं की जा सकी. नतीजा यह है कि 26 साल बाद आज भी पहाड़ों से पलायन और वहां मूलभूत सुविधाएं विकसित करने तक ही अभी बात हो रही है.
-प्रदीप कुकरेती, राज्य आंदोलनकारी-

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में थर्ड फ्रंट की तैयारी तेज, UKD ने भाजपा-कांग्रेस से पहले खेला बड़ा दांव, जानें किसको होगा नुकसान
Next: सर्दी की दस्तक के साथ उत्तराखंड में बढ़े वन्य जीवों के हमले, कहीं हाथियों का उत्पात तो कहीं भालू-गुलदार ले रहे जान

Related Stories

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड

November 25, 2026
Jefferies On Indian Banks Valuation: भारतीय बैंक अब नहीं रहे महंगे, ग्लोबल बैंकों से सस्ते हुए HDFC-ICICI Bank

Jefferies On Indian Banks Valuation: भारतीय बैंक अब नहीं रहे महंगे, ग्लोबल बैंकों से सस्ते हुए HDFC-ICICI Bank

November 25, 2026
कोटद्वार में महिला को निवाला बनाने के बाद पकड़ा गया बड़ा गुलदार, वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज

कोटद्वार में महिला को निवाला बनाने के बाद पकड़ा गया बड़ा गुलदार, वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज

November 25, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड

November 25, 2026
Jefferies On Indian Banks Valuation: भारतीय बैंक अब नहीं रहे महंगे, ग्लोबल बैंकों से सस्ते हुए HDFC-ICICI Bank

Jefferies On Indian Banks Valuation: भारतीय बैंक अब नहीं रहे महंगे, ग्लोबल बैंकों से सस्ते हुए HDFC-ICICI Bank

November 25, 2026
कोटद्वार में महिला को निवाला बनाने के बाद पकड़ा गया बड़ा गुलदार, वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज

कोटद्वार में महिला को निवाला बनाने के बाद पकड़ा गया बड़ा गुलदार, वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज

November 25, 2026
‘बैंणी भुली योजना’ पर सियासत तेज: गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तंज, बोले- चुनाव से पहले आई मातृशक्ति की याद

‘बैंणी भुली योजना’ पर सियासत तेज: गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तंज, बोले- चुनाव से पहले आई मातृशक्ति की याद

November 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड उत्तराखण्ड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड
  • Jefferies On Indian Banks Valuation: भारतीय बैंक अब नहीं रहे महंगे, ग्लोबल बैंकों से सस्ते हुए HDFC-ICICI Bank
  • कोटद्वार में महिला को निवाला बनाने के बाद पकड़ा गया बड़ा गुलदार, वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज
  • ‘बैंणी भुली योजना’ पर सियासत तेज: गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तंज, बोले- चुनाव से पहले आई मातृशक्ति की याद
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.