Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

आज बेरोजगारों के समर्थन में नंगे पांव पदयात्रा करेंगे हरीश रावत , कहा- ‘भर्तियों के नाम पर ठगे जा रहे युवा’

Uk Fast Khabar January 3, 2023

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार को युवा बेरोजगारों के प्रति एकजुटता व समर्थन में नंगे पांव डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा से गांधी पार्क में पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा तक पदयात्रा करेंगे। सोमवार को प्रेस को बयान जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बात कही है।
हरीश रावत ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उत्तराखंड में सर्वाधिक बेरोजगारी है, यहां भर्तियों के नाम पर नौजवानों को ठगा जा रहा है। युवाओं को कभी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, कभी विधानसभा तो कभी लोकसेवा आयोग के झमेले झेलने पड़ रहे हैं।
पिछले छह साल से लोक सेवा आयोग की भर्तियां रुकी पड़ी हैं। अधियाचन जाने के बाद भी पद वापस ले लिए जाते हैं। जिन युवाओं ने किसी भी क्षेत्र में डिप्लोमा किया, वह खाली घूम रहे हैं। नौकरी के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य के अंदर बेहद गंभीर स्थिति बनी है।
बेरोजगारों के प्रति अपनी भावनात्मक एकता प्रकट करने के लिए वह मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे डिस्पेंसरी रोड से गांधी पार्क तक नंगेपांव पदयात्रा करेंगे। उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि वह कांग्रेसजनों से इसकी अनुमति नहीं ले पाए हैं।

पहाड़ी उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो पहचान : हरदा
वहीं सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सरकार को पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी ब्रांडिंग भी करनी चाहिए, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बन सके।
सोमवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने राजपुर स्थित अपने आवास में नव वर्ष पर उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद व व्यंजनों को समर्पित मंडुवा वर्ष 2023 कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मंडुवा वर्ष मनाने का संकल्प लिया।
बाजरा, झंगोरा, भटवाणी, कंडाली का साग, भांग की चटनी का स्वाद लेने के साथ ही उन्होंने सरकार पर एक तीर से कई निशाने साधे। उन्होंने बीते दिनों भारतीय क्रिकेटर टीम के विकेटकीपर व बल्लेबाज रिषभ पंत के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर दुख व्यक्त किया। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं प्रदेश में सड़क की खराब हालत पर भी सवाल खड़े किए।
आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में रहकर बेहतर सड़क बनाने का काम किया, लेकिन वर्तमान सरकार ने उन सड़कों के सुधारीकरण करने के बजाय निर्माण कार्यों में खानापूर्ति की। उन्होंने मशरूम गर्ल दिव्या रावत और प्यारी पहाड़न प्रीति मैदोलिया के कार्य की सराहना की।
इस मौके पर पूर्व आइएएस एसएस पांगती, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशोक वर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, मंत्री प्रसाद नैथानी, अभिषेक भंडारी, आशा टम्टा, उर्मिला थापा, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, सुशील राठी, शांति रावत, विनोद चौहान, पृथ्वीपाल चौहान आदि मौजूद रहे।

दिग्गज रहे गायब:
मंडुवा वर्ष कार्यक्रम में जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने हिस्सा लिया, वहीं कांग्रेस के खांटी नेता कार्यक्रम में नजर नहीं आए। पत्रकारों के सवाल पूछने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सफाई देते हुए कहा कि कार्यक्रम में खास व्यक्तियों को ही निमंत्रण दिया गया था। इसमें राजनीति करने का मकसद नहीं है।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड के 100 सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट टीवी क्लास शुरू, करीब 17 हजार विद्यार्थी होंगे लाभान्वित
Next: लिगामेंट के उपचार के लिए ऋषभ पंत आज मुंबई किए जाएंगे एयरलिफ्ट, बीसीसीआइ ने दी सहमति

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.