Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

मसूरी में कार सवार पर्यटकों का हुड़दंग, सनरूफ पर शराब की बोतल लहराते दिखा अर्धनग्न युवक

Uk Fast Khabar June 6, 2026

स्थानीय लोगों ने पर्यटकों के उत्पात पर गहरी नाराजगी जताई है, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, कड़ी कार्रवाई की मांग

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटन सीजन रफ्तार पकड़ने लगा है. बड़ी संख्या में पर्यटक शहर का रुख कर रहे हैं. लेकिन इसके साथ ही हुड़दंग और अनुशासनहीनता की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं. शुक्रवार देर रात माल रोड पर कुछ युवकों द्वारा खुलेआम शराब के नशे में घूमने और हंगामा करने का मामला सामने आया. इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों में नाराजगी देखी गई.

मसूरी में पर्यटकों का हुड़दंग: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात कुछ युवक माल रोड क्षेत्र में नशे की हालत में घूमते हुए दिखाई दिए. इनमें से एक युवक अर्धनग्न अवस्था में हाथ में शराब की बोतल लिए कार की छत में लहराते हुए दिखा. उसके साथ मौजूद अन्य युवक भी तेज आवाज में शोर-शराबा करते और सड़क पर हुड़दंग मचाते नजर आए. बताया जा रहा है कि युवक वाहन संख्या यूके 17- डब्ल्यू -3081 में सवार होकर शहर में घूम रहे थे.

पर्यटकों की हरकत ने किया शर्मसार: स्थानीय लोगों का कहना है कि माल रोड जैसे संवेदनशील और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं शहर की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं. घटना के दौरान कई पर्यटक परिवार और महिलाएं भी वहां मौजूद थीं, जिन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ा.

पुलिस गश्त पर उठे सवाल: घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने मसूरी पुलिस की रात्रिकालीन गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग और गश्त किए जाने के दावे किए जाते हैं. इसके बावजूद नशे में धुत युवक खुलेआम माल रोड पर घूमते नजर आ रहे हैं. स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि यदि ऐसे तत्वों पर समय रहते सख्ती नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है. उनका कहना है कि नशे की हालत में वाहन चलाना और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाना किसी बड़े हादसे या कानून-व्यवस्था की समस्या को जन्म दे सकता है.

पर्यटन नगरी की छवि पर पड़ रहा असर: मसूरी में हर वर्ष लाखों पर्यटक घूमने आते हैं. ऐसे में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हंगामा करने की घटनाएं न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं, बल्कि पर्यटन नगरी की प्रतिष्ठा पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं. स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई कर कड़ा संदेश दिया जाना चाहिए, ताकि अन्य लोग भी नियमों का उल्लंघन करने से बचें.

कड़ी कार्रवाई की मांग: नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि माल रोड, लाइब्रेरी चौक, पिक्चर पैलेस और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाए तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, नशे में वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान शहर की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखना प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी है. यदि ऐसे मामलों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया तो किसी भी समय अप्रिय घटना घट सकती है, जिसका असर शहर की कानून-व्यवस्था और पर्यटन दोनों पर पड़ सकता है.

Continue Reading

Previous: मसूरी में कार सवार पर्यटकों का हुड़दंग, सनरूफ पर शराब की बोतल लहराते दिखा अर्धनग्न युवक
Next: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरे विशालकाय बोल्डर, महिला तीर्थयात्री की मौत, दो घायल

Related Stories

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

November 2, 2026
उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

November 2, 2026
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

November 2, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

November 2, 2026
उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

November 2, 2026
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

November 2, 2026
केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता

केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता

November 2, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन
  • उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?
  • उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन
  • केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.