Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए परेशानी, उत्तराखंड परिवहन निगम की सुपर डीलक्स वोल्वो बसों का संचालन ठप

Uk Fast Khabar December 18, 2024

दिल्ली के लिए बीएस-4 साधारण बसों का संचालन बंद होने के 24 घंटे बाद मंगलवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की सुपर डीलक्स वोल्वो बसों का संचालन भी ठप हो गया। परिवहन निगम के पास कुल 52 वोल्वो हैं, जिनमें अब केवल 12 बीएस-6 बसें ही ऐसी हैं, जो दिल्ली जा सकती हैं। ऐसे में 40 बसें फिर खड़ी हो गई हैं। हालांकि, मंगलवार सुबह 11 बजे तक निगम ने बीएस-4 वोल्वो बसों का दून से दिल्ली के लिए संचालन किया, लेकिन सात बसें भेजने के बाद दिल्ली सरकार की चेतावनी पर निगम ने बाकी बसों का संचालन रोक दिया। वोल्वो बसों पर रोक के बाद निगम ने इन बसों की आनलाइन टिकट बुकिंग पर भी रोक लगा दी है।

सबसे बड़ा झटका सुपर डीलक्स वोल्वो बसों से लगा
बीएस-4 श्रेणी की डीजल बसों पर दिल्ली में संचालन पर लगे प्रतिबंध के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम को सबसे बड़ा आर्थिक झटका सुपर डीलक्स वोल्वो बसों से लग रहा है। प्रतिबंध से पहले देहरादून से दिल्ली के लिए 27 और दो बसें गुरुग्राम के लिए संचालित हो रही थी, जो अब केवल सात रह गई हैं। देहरादून की ओर से जाने वाली वोल्वो बसों की समय-सारणी में घंटों के अंतराल की अवधि फिर भी कम है, लेकिन दिल्ली से आने वाली बसों में यह अंतराल सात घंटे का हो गया है। पहले हर घंटे वोल्वो बस चल रही थी, लेकिन दिल्ली से दोपहर 12 बजे के बाद सीधे शाम सात बजे वोल्वो बस है। जिससे उच्च श्रेणी व उच्च मध्यम श्रेणी के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली-गुरुग्राम के लिए सात वोल्वो
दून से दिल्ली व गुरुग्राम के लिए वर्तमान में सात वोल्वो बसों का संचालन किया जा रहा है। यह बसें बीएस-6 हैं और दिल्ली के लिए अनुमन्य हैं। पहली वोल्वो सुबह छह बजे दिल्ली, फिर दूसरी बस सुबह 10 बजे दिल्ली होकर गुरुग्राम, तीसरी बस दोपहर एक बजे दिल्ली, चौथी बस शाम चार बजे दिल्ली, पांचवी बस शाम सात बजे दिल्ली, छठी बस रात सवा दस बजे दिल्ली-गुरुग्राम जबकि अंतिम बस रात 12 बजे दिल्ली आइएसबीटी भेजी जा रही। प्रतिबंध से पूर्व सुबह चार बजे से रात्रि 12 बजे तक 29 वोल्वो बसों का संचालन दिल्ली-गुरुग्राम के लिए किया जा रहा था। वहीं, दिल्ली से देहरादून के लिए पहली वोल्वो बस सुबह आठ बजे, दूसरी साढ़े 10 बजे, तीसरी दोपहर 12 बजे और इसके बाद चौथी बस सीधे शाम सात बजे है। फिर रात 10 बजे, साढ़े 10 बजे और अंतिम बस रात्रि एक बजे है। इनमें भी सुबह साढ़े 10 और रात्रि साढ़े 10 बजे वाली वोल्वो बसें गुरुग्राम से संचालित होती हैं और दिल्ली आइएसबीटी होकर आती हैं।

दून से दिल्ली के लिए अब केवल 33 बसें
देहरादून से दिल्ली के लिए परिवहन निगम की अब केवल 33 बसें रह गई हैं, जबकि प्रतिबंध से पूर्व 150 बसों का नियमित संचालन हो रहा था। वर्तमान में निगम के पास 23 अनुबंधित सीएनजी साधारण, तीन बीएस-6 व सात बीएस-6 वोल्वो हैं, जो दून से दिल्ली भेजी जा रही। कालसी, पांवटा-साहिब, भाऊवाला, बालावाला आदि से दिल्ली जाने वाली बीएस-4 साधारण बस सेवाओं का संचालन मोहननगर तक किया जा रहा है। देहरादून से मोहननगर के लिए 17 अन्य साधारण बसें भी संचालित की जा रही हैं।

मथुरा भेजी जयपुर वाली बस
दून से गुरुग्राम व फरीदाबाद जाने वाली साधारण बसों को सोमवार से ही पैरिफेरल हाईवे से भेजा जा रहा है, लेकिन मंगलवार को जयपुर जाने वाली बस को वाया अलीगढ़ होते हुए मथुरा के लिए संचालित किया गया। जयपुर वाली बस शाम सात बजे संचालित हो रही थी, लेकिन मथुरा के लिए इस बस का समय बदलकर साढ़े चार बजे कर दिया गया है। वहीं, जयपुर व खाटूश्यामजी बस सेवा फिलहाल बंद कर दी गई हैं।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में 1480 करोड़ की लागत से सुधरेगा आपदा प्रबंधन का ढांचा, CM धामी ने PM मोदी का जताया आभार
Next: पहाड़ों पर बर्फबारी व मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का अलर्ट, देखिए उत्तराखंड के मौसम का ताजा हाल

Related Stories

CM धामी ने भाजपा पदाधिकारियों से किया संवाद, कहा-सुशासन और विकास के लिए सशक्त समन्वय आवश्यक

CM धामी ने भाजपा पदाधिकारियों से किया संवाद, कहा-सुशासन और विकास के लिए सशक्त समन्वय आवश्यक

February 18, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

February 17, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

CM धामी ने भाजपा पदाधिकारियों से किया संवाद, कहा-सुशासन और विकास के लिए सशक्त समन्वय आवश्यक

CM धामी ने भाजपा पदाधिकारियों से किया संवाद, कहा-सुशासन और विकास के लिए सशक्त समन्वय आवश्यक

February 18, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

February 17, 2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने,5 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने,5 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया।

February 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM धामी ने भाजपा पदाधिकारियों से किया संवाद, कहा-सुशासन और विकास के लिए सशक्त समन्वय आवश्यक
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने,5 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया।
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.