Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

UPCL व LIC के दो इंजीनियर घूस लेते गिरफ्तार, CBI और विजिलेंस की टीमों ने की कार्रवाई

Uk Fast Khabar September 12, 2024

सीबीआइ ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) के सहायक अधिशासी अभियंता भगवती प्रसाद को लंबित बिलों का भुगतान करने के एवज में ठेकेदार से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सीबीआइ को शिकायत मिली थी कि एलआइसी के मंडल कार्यालय हरिद्वार रोड, देहरादून में तैनात सहायक अधिशासी अभियंता (विद्युतीय) भगवती प्रसाद एक ठेकेदार से लंबित बिलों के भुगतान के बदले 57 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। ठेकेदार के बार-बार अनुरोध करने के बाद 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। इसमें 15 हजार रुपये अग्रिम, जबकि शेष बाद देने की बात तय हुई। शिकायत पर एसपी सीबीआइ ने जांच के लिए टीम गठित की। शिकायत सही मिलने पर सीबीआइ ने मंगलवार की शाम ठेकेदार से 15 हजार रुपये रिश्वत ले रहे भगवती प्रसाद को रंगेहाथ उनके कार्यालय में ही दबोच लिया। सीबीआइ आरोपित को मंडल कार्यालय परिसर में ही आवासीय कालोनी में ले गई और आवास की तलाशी ली। रात तक तलाशी अभियान जारी था। आरोपित को बुधवार को सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा।

यूपीसीएल के जेई ने कनेक्शन के एवज में ली 15 हजार रुपये रिश्वत
जागरण संवाददाता, देहरादून: विजिलेंस ने बिजली कनेक्शन के एवज में उपभोक्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (ऊर्जा निगम) के अवर अभियंता परवेज आलम को पकड़ा। विजिलेंस ने अवर अभियंता के लिए उपभोक्ता को जाल में फंसाने का काम कर रहे एजेंट आदित्य नौटियाल को भी गिरफ्तार किया है। दूसरे मामले में विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि ऊर्जा निगम के हरबर्टपुर (विकासनगर) सब-स्टेशन का अवर अभियंता परवेज आलम बिजली कनेक्शन लगाने के एवज में उपभोक्ता से रिश्वत मांग रहा है। आरोप था कि अवर अभियंता ने रिश्वत की बातचीत के लिए आदित्य नौटियाल को बतौर एजेंट रखा हुआ है। अभियंता के कार्यालय के बाहर वही सभी कामों के लिए रिश्वत की रकम तय करता है और फिर अभियंता के कार्यालय तक लेकर जाता है। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर मंगलवार को विजिलेंस ने ट्रैप टीम का गठन किया और जैसे ही उपभोक्ता ने कार्यालय के भीतर रिश्वत के 15 हजार रुपये दिए, तभी विजिलेंस ने आरोपित अवर अभियंता व एजेंट को रंगेहाथ दबोच लिया। विजिलेंस गिरफ्तार आरोपितों की चल-अचल संपत्ति की जांच भी कर रही है। निदेशक सतर्कता डा. वी मुरुगेशन ने बताया कि यह कार्रवाई विजिलेंस के टोल-फ्री नंबर-1064 पर मिली शिकायत के आधार पर की गई है। उन्होंने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की बात कही।

भ्रष्टाचार की करें शिकायत
निदेशक सतर्कता डा. वी मुरुगेशन ने आमजन से अपील की है कि यदि राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना विजिलेंस के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर-1064 व वाट्सएप नंबर 9456592300 पर दें।

Continue Reading

Previous: आज देहरादून समेत सात जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
Next: कश्मीर, हरियाणा में चुनाव जीतने में मदद करेंगे मुख्यमंत्री धामी के दौरे: मनवीर सिंह चौहान

Related Stories

दर्दनाक हादसा – उत्तराखंड के 4 लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा – उत्तराखंड के 4 लोगों की मौत

March 17, 2026 13
मौसम ने बदला मिजाज, बारिश-बर्फबारी का असर

मौसम ने बदला मिजाज, बारिश-बर्फबारी का असर

March 17, 2026 6
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा कुंभ मेले के दिव्य-भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा कुंभ मेले के दिव्य-भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

March 17, 2026 8
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

दर्दनाक हादसा – उत्तराखंड के 4 लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा – उत्तराखंड के 4 लोगों की मौत

March 17, 2026 13
मौसम ने बदला मिजाज, बारिश-बर्फबारी का असर

मौसम ने बदला मिजाज, बारिश-बर्फबारी का असर

March 17, 2026 6
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा कुंभ मेले के दिव्य-भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा कुंभ मेले के दिव्य-भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

March 17, 2026 8
उत्तराखंड में UKD की पूर्ण बहुमत की सरकार लाने के लिए प्रदेश के लोगों को एकजुट होना चाहिए।

उत्तराखंड में UKD की पूर्ण बहुमत की सरकार लाने के लिए प्रदेश के लोगों को एकजुट होना चाहिए।

March 17, 2026 12

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दर्दनाक हादसा – उत्तराखंड के 4 लोगों की मौत
  • मौसम ने बदला मिजाज, बारिश-बर्फबारी का असर
  • कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा कुंभ मेले के दिव्य-भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
  • उत्तराखंड में UKD की पूर्ण बहुमत की सरकार लाने के लिए प्रदेश के लोगों को एकजुट होना चाहिए।
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.