Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

रुड़की में रक्षा बंधन से ठीक पहले दो बहनों का मर्डर, सगे भाई ने मारी गोली, जीजा घायल

Uk Fast Khabar August 26, 2026

हरिद्वार जिले के रुड़की से दिलदहला देने वाली घटना सामने आई. यहां एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी.

रुड़की: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिससे पूरा इलाका दहल गया. रुडकी में मंगलवार 25 अगस्त देर शाम को दो सगी बहनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई, जिससे दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई. सगी बहनों को इस तरह गोली मारने वाला कोई और नहीं, बल्कि उनका सगा भाई ही बताया जा रहा है. आरोपी ने अपने जीजा को भी गोली मारी है. जीजा की हालात फिलहाल गंभीर है, जिसके हॉस्पिटल ले जाया गया है.

दोनों सगी बहनों की हत्या करने के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और अपनी जांच पड़ताल शुरू की. फिलहाल हत्या के पीछे का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. ये पूरा मामला रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर-आजाद नगर पनियाला रोड पर माता मंदिर के सामने गली नंबर-5 में 25 अगस्त मंगलवार देर शाम को ताबड़तोड़ गोलियां का आवाज आई. गोलियां की आवाज से लोगों में दहशत फैल गई थी.

कुछ ही देर बाद लोगों को पता चला कि विक्की नाम के एक युवक ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर अपनी ही दो सगी बहनों पर फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि पहले गणेशपुर निवासी शकुंतला को गोली मारी गई, जिसके बाद आरोपी भाई आजाद नगर पहुंचा और अपनी दूसरी बहन पुष्पा और जीजा पर भी फायरिंग कर दी. गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस घटना के बाद इलाके के लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी. एक ही परिवार की दो सगी बहनों की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में मातम और दहशत का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है. वारदात के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं. फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. दोहरे हत्याकांड की इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे रुड़की क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है.

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि विक्की नाम के युवक ने अपनी दो सगी बहनों की हत्या कर दी है. सूचना पर तत्काल पूरी टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. साथ ही एक व्यक्ति भी घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, मामले की सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है.

Continue Reading

Previous: कल निकलेगी टपकेश्वर शोभायात्रा, दून पुलिस ने डायवर्ट किया रूट, यहां देखें प्लान
Next: दूनवासियों में बढ़ रहा VIP नंबर लेने का क्रेज, 13.91 लाख में लगी 0001 की ऑनलाइन बोली

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.