Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

नैनीताल में दोपहिया चालकों को देना होगा ₹100 प्रवेश शुल्क, विरोध में उतरे सभासद, बोर्ड भंग करने की मांग

Uk Fast Khabar July 18, 2026

नैनीताल में मॉल रोड पर दोपहिया वाहनों के लिए 100 रुपए एंट्री फीस का सभासद विरोध कर रहे हैं.

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में बाहरी जिले और राज्यों के दोपहिया वाहन चालकों से प्रवेश पर 100 रुपए (प्रवेश शुल्क) वसूले जाने के फैसले को लेकर नगर पालिका परिषद में खुली बगावत सामने आ गई है. पालिका के आठ सभासदों ने इस निर्णय समेत कई प्रशासनिक मुद्दों पर कड़ा विरोध जताते हुए जिलाधिकारी और कुमाऊं मंडलायुक्त से उत्तराखंड नगर पालिका अधिनियम की धारा-34 के तहत नगर पालिका बोर्ड को भंग करने की मांग की है.

सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च न्यायालय की शरण भी लेंगे. फसले को लेकर नगर पालिका सभागार में आयोजित वार्ता में पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी ‘मोंटू’, वरिष्ठ सभासद भगवत सिंह रावत, गजाला कमाल, जितेंद्र पांडेय ‘जीनू’, अंकित चंद्रा, रमेश चंद्रा, काजल आर्या सहित अन्य सभासदों ने संयुक्त रूप से पालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला.

सभासदों का कहना था कि, नैनीताल आने वाले बाहरी दोपहिया वाहन चालकों से 100 रुपए प्रवेश शुल्क वसूलने का निर्णय पूरी तरह जनविरोधी है. इससे पर्यटकों के बीच गलत संदेश जाएगा और देशभर में पर्यटन नगरी नैनीताल की छवि प्रभावित होगी. उनका आरोप था कि पर्यटन को बढ़ावा देने के बजाय ऐसे निर्णय पर्यटकों को हतोत्साहित करेंगे.

पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी और सभासद जितेंद्र पांडे ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में कई महत्वपूर्ण निर्णय बिना पर्याप्त चर्चा और व्यापक सहमति के लिए जा रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि प्रवेश शुल्क (चुंगी ठेका) शुरू करने में इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई गई और बोर्ड की नियमित बैठकें क्यों नहीं बुलाई जा रहीं. उनका कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी निर्णय पारदर्शिता और बोर्ड की सहमति से होने चाहिए.

सभासदों ने जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, बोर्ड की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की. उनका कहना था कि यदि प्रशासन ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे.

वहीं नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने भी नगर पालिका के फैसले का विरोध किया. भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गांधी चौक पर एकत्रित होकर नगर पालिका के फैसले का विरोध करते हुए पालिका प्रशासन का पुतला दहन किया. मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए नगर पालिका द्वारा की गई टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की.

पालिका अध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार: उधर, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने सभासदों के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया. उन्होंने कहा कि आज विरोध करने वाले अधिकांश सभासद पहले बोर्ड की बैठक में संबंधित प्रस्तावों का समर्थन कर चुके हैं. इसलिए अब उनका विरोध राजनीतिक और तथ्यों से परे है.

बाहरी दोपहिया वाहनों से प्रवेश शुल्क वसूलने का निर्णय राज्य सरकार के गजट नोटिफिकेशन के अनुरूप लिया गया है. धंसाव की समस्या से जूझ रही मॉल रोड पर लगातार बढ़ रहे यातायात के दबाव को कम करने और शहर में अनियंत्रित वाहनों की संख्या पर नियंत्रण के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है. नगर के हित और यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए ही यह निर्णय लिया गया है और इसे नियमों के तहत लागू किया जा रहा है.
-सरस्वती खेतवाल, अध्यक्ष, नैनीताल नगर पालिका-

गौर है कि, नगर पालिका की बोर्ड के नए गठन के बाद नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में फैसला किया गया था कि पालिका की आर्थिक स्थिति मजबूत किए जाने के लिए टोल शुल्क में वृद्धि की जानी आवश्यक है. पूर्व में 110 रुपए के स्थान पर 200 और 300 रुपए लेने की सहमति बनी तो वहीं बाइकर्स पर भी 100 रुपए टोल लेने की सहमति बनी. मगर बोर्ड बैठक के गठन के बाद फैसला धरातल पर नहीं उतर सका.

वहीं बीते दिनों नगर पालिका ने टोल टैक्स के लिए नया टेंडर आवंटित किया और ठेकेदार के द्वारा बोर्ड बैठक में लेकर फैसले के आधार पर बाइकर्स से भी टोल टैक्स लेना शुरू कर दिया. जिसे स्थानीय और जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने विरोध किया. अधिवक्ताओं का कहना है कि रोजाना काम करने के लिए शहर के बाहर से लोग आते हैं. ऐसे में अधिवक्ता है और कोर्ट आने वाले लोगों को परेशानी होगी. पालिका को अपना फैसला वापस लेना चाहिए.

Continue Reading

Previous: पिथौरागढ़ के बस्तड़ी गांव में कद नहीं, किरदार की हुई जीत, 3 फीट के चन्नू बने निर्विरोध उपप्रधान
Next: रहस्यमयी पत्थरबाजी से दहशत में नैनीताल के लोग, रातभर कर रहे पहरेदारी, पढ़ें पूरी खबर

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.