Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उधम सिंह नगर पुलिस का वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी गैंग के साथ एनकाउंटर, तीन अपराधी गिरफ्तार

Uk Fast Khabar July 13, 2026

पुलिस के अनुसार जितेंद्र चौधरी जिले में हुई कई सनसनीखेज फायरिंग की घटनाओं में वांटेड चल रहा था, एनकाउंटर में उसके पैर में गोली लगी

रुद्रपुर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहा वांटेड अपराधी जितेंद्र चौधरी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया. उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार तीनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और बरामद हथियारों को जांच के लिए कब्जे में लिया गया.

उधम सिंह नगर में बदमाशों के साथ पुलिस का एनकाउंटर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में सोमवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक वांटेड अपराधी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया. उसके दो साथियों को भी मौके से दबोच लिया गया. घायल बदमाश की पहचान जितेंद्र चौधरी पुत्र रामचंद्र, निवासी डिबडिबा के रूप में हुई है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

फायरिंग की घटनाओं में वांटेड चल रहा था जितेंद्र चौधरी: पुलिस के अनुसार जितेंद्र चौधरी जिले में हुई कई सनसनीखेज फायरिंग की घटनाओं में वांटेड चल रहा था. वह 21 जून को गाबा चौक पर हुई फायरिंग का नामजद आरोपी था. इसके अलावा 30 जून की रात ट्राला पर हुई फायरिंग की घटना में भी उसकी तलाश की जा रही थी. इस घटना में पीलीभीत निवासी शाइस्ता नाम की महिला गोली लगने से घायल हुई थी. इन मामलों के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी.

0-0x0-0-0-{}-0-0#

मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी: पुलिस को सोमवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि जितेंद्र चौधरी अपने दो साथियों सुमित राठौर और चंदन के साथ जिले में किसी नई आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है. सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देशन में पुलिस टीम ने रुद्रपुर में तत्काल इलाके की घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी.

0-0x0-0-0-{}-0-0#

रुकने को कहा तो बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोली: जैसे ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, वे मौके से भागकर एक खेत में स्थित आम के बगीचे में पहुंच गए. पुलिस के अनुसार वहां से आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें जितेंद्र चौधरी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया. वहीं उसके दोनों साथी सुमित राठौर, निवासी ट्रांजिट कैंप, और चंदन, निवासी डिबडिबा को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

0-0x0-0-0-{}-0-0#

जवाबी फायरिंग में जितेंद्र को लगी गोली: पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जितेंद्र चौधरी के खिलाफ कुल 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इनमें सात मामले उत्तर प्रदेश और तीन मामले उत्तराखंड में दर्ज हैं. वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था और कई मामलों में वांटेड घोषित किया गया था. मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने मौके से कारतूस, हथियार और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनके अन्य साथियों तथा संभावित आपराधिक नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है.

एसएसपी ने कहा अभियान जारी रहेगा: उधम सिंह नगर के एसएसपी ने कहा कि-

वांटेड अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. इसके बाद उसे उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और वांटेड अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.
-अजय गणपति, एसएसपी-

Continue Reading

Previous: मुनस्यारी के मल्ला जोहार में बिल्जू नाला बना मुसीबत, लोग सीढ़ी के सहारे कर रहे पार, अफसर नहीं उठा रहे फोन
Next: भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.