Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Uk: नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, नजदीकियां बढ़ीं तो पुणे ले गया युवक, गर्भवती होने पर मुनस्यारी छोड़ा

Uk Fast Khabar April 15, 2026

मुनस्यारी की एक नाबालिग ने पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। क्रिकेट मैच में मुलाकात के बाद एक युवक उसे पुणे ले गया था। फिर गर्भवती होने के बाद मुनस्यारी छोड़ गया।

कच्ची उम्र के उलझे रिश्तों, सामाजिक चिंताओं और कानूनी सवालों के बीच मुनस्यारी की एक नाबालिग ने सोमवार को पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि क्रिकेट मैच में मुलाकात के बाद एक युवक उसे पुणे ले गया था। फिर गर्भवती होने के बाद मुनस्यारी छोड़ गया।

संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत में नाबालिग ने बताया कि वर्ष 2024 में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान उसकी मुलाकात युवक से हुई थी। धीरे-धीरे जान-पहचान बढ़ी और बीते वर्ष दोनों पुणे चले गए। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों ने वास्तव में विवाह किया था या नहीं। पुलिस का कहना है कि पुणे में विवाह होने के परिजनों के अपुष्ट दावे के प्रमाण जुटाए जा रहे हैं। पुलिस को युवक के पुणे के लौटने का इंतजार है।

पुलिस के मुताबिक नाबालिग का पारिवारिक माहौल भी अस्थिर रहा है। चार वर्ष पहले उसकी मां ने दूसरे व्यक्ति से विवाह कर लिया था। फिर उसके बाद पिता ने भी दूसरा विवाह कर लिया। परिवार में बदलते रिश्तों के बीच भावनात्मक सहारे की तलाश में वह युवक के करीब आई और उसके साथ पुणे चली गई।

नाबालिग ने बताया कि जब आठ महीने की गर्भवती थी तो युवक उसे परिजनों के पास मुनस्यारी छोड़ गया। प्रसव पीड़ा होने पर जब उसे महिला अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के दौरान उसकी उम्र का खुलासा हुआ तो अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

लड़की का विवाह हुआ या नहीं, प्रमाण जुटाएगी पुलिस

इस घटना ने बाल विवाह, सामाजिक सुरक्षा और किशोरियों के संरक्षण से जुड़े गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों ने वास्तव में विवाह किया था या नहीं। पुलिस का कहना है कि पुणे में विवाह होने के दावे के प्रमाण जुटाए जा रहे हैं। युवक के आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक की उम्र के दस्तावेजों की जांच होगी

युवक पुणे में प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस के अनुसार कथित पति ने पिछले शिक्षा सत्र में इंटर पास किया है। ऐसे में उसके भी नाबालिग होने की आशंका जताई जा रही है। परिजन उसकी उम्र 22 वर्ष बता रहे हैं। पुलिस उसकी सही उम्र का पता लगाने के लिए स्कूल रिकॉर्ड और शैक्षिक दस्तावेज खंगालेगी।

बच्चे के साथ कई सवालों ने लिया जन्म

नाबालिग ने सोमवार को जिस बच्चे को जन्म दिया वह पूरी तरह स्वस्थ बताया गया है। प्रसूता का स्वास्थ्य भी ठीक बताया गया है। चिकित्सक निगरानी कर रहे हैं। मासूम की पहली किलकारी के साथ ही यह मामला भावनात्मक, नैतिक और कानूनी बहसों के केंद्र में आ गया है।

नाबालिग को साथ ले जाने वाले युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों के विवाह के प्रमाण खोजे जा रहे हैं। बाल विवाह की पुष्टि हुई तो इस मामले में धाराओं में नियमानुसार बदलाव किया जाएगा। -केएस रावत, सीओ, धारचूला

जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई नाबालिग का प्रसव हो गया है। उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। दोनों की देखभाल की जा रही है। -डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़

Continue Reading

Previous: Accident: तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार दो युवतियों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरी गंभीर घायल
Next: होर्मुज जलडमरूमध्य पर कानूनी टकराव: अमेरिका और ईरान के बीच समुद्री नियमों पर फंसा पेंच, तेल आपूर्ति संकट कायम

Related Stories

चमोली में बड़ा हादसा, जंगल की आग की चपेट में आने से महिला की मौत

चमोली में बड़ा हादसा, जंगल की आग की चपेट में आने से महिला की मौत

May 27, 2026
Bank Holiday on Bakrid: बकरीद पर 27 और 28 मई को देश के अलग-अलग राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की पूरी लिस्ट

Bank Holiday on Bakrid: बकरीद पर 27 और 28 मई को देश के अलग-अलग राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की पूरी लिस्ट

May 27, 2026
IPL 2026: RCB लगातार दूसरी बार पहुंची फाइनल में, क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रनों से दी मात

IPL 2026: RCB लगातार दूसरी बार पहुंची फाइनल में, क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रनों से दी मात

May 27, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

चमोली में बड़ा हादसा, जंगल की आग की चपेट में आने से महिला की मौत

चमोली में बड़ा हादसा, जंगल की आग की चपेट में आने से महिला की मौत

May 27, 2026
Bank Holiday on Bakrid: बकरीद पर 27 और 28 मई को देश के अलग-अलग राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की पूरी लिस्ट

Bank Holiday on Bakrid: बकरीद पर 27 और 28 मई को देश के अलग-अलग राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की पूरी लिस्ट

May 27, 2026
IPL 2026: RCB लगातार दूसरी बार पहुंची फाइनल में, क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रनों से दी मात

IPL 2026: RCB लगातार दूसरी बार पहुंची फाइनल में, क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रनों से दी मात

May 27, 2026
धराली आपदा एक दुर्लभ गंभीर हाइड्रो-मौसमी घटना, नई स्टडी ने बताया फ्लैश फ्लड का असल कारण

धराली आपदा एक दुर्लभ गंभीर हाइड्रो-मौसमी घटना, नई स्टडी ने बताया फ्लैश फ्लड का असल कारण

May 27, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • चमोली में बड़ा हादसा, जंगल की आग की चपेट में आने से महिला की मौत
  • Bank Holiday on Bakrid: बकरीद पर 27 और 28 मई को देश के अलग-अलग राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की पूरी लिस्ट
  • IPL 2026: RCB लगातार दूसरी बार पहुंची फाइनल में, क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रनों से दी मात
  • धराली आपदा एक दुर्लभ गंभीर हाइड्रो-मौसमी घटना, नई स्टडी ने बताया फ्लैश फ्लड का असल कारण
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.