Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्‍तराखंड में आज केंद्रीय कृषि मंत्री करेंगे मिलेट महोत्सव की शुरूआत, संभावनाओं पर होगा मंथन

Uk Fast Khabar May 13, 2023

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि 13 से 16 मई तक चार दिवसीय श्रीअन्न (मिलेट) महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राज्य में मिलेट्स की अपार संभावनाओं पर मंथन किया जाएगा। साथ ही मंथन में जो निष्कर्ष आएगा उसे राज्य सरकार धरातल पर उतारने कार्य करेगी।
शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उक्त जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के प्रस्ताव के क्रम में वर्ष 2023 को मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मिलेट फसलों श्रीअन्न के रूप में पहचान दी गई है।
उन्होंने कहा श्री अन्न महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। अगले दिन को केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री कैलाश चौधरी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से लगभग 10000 कृषकों की ओर से कृषि विभाग के माध्यम से प्रतिभाग कराया जा रहा है।
कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से भी श्रीअन्न (मिलेट) फसलों मोटे अनाज के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री गणेश जोशी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार के इसी संकल्प को दृष्टिगत रखते हुए श्रीअन्न फसलों के प्रचार-प्रसार के लिए 13 से 16 मई ( चार दिवसीय ) तक सर्वे आफ इंडिया स्थित सर्वे मैदान में प्रदेश सरकार की ओर से श्रीअन्न महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कृषि निदेशक गौरीशंकर, महानगर अध्यक्ष सिद्दार्थ अग्रवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर आदि उपस्थित रहे।

महोत्सव में लगेंगे विभिन्न स्टाल:
महोत्सव में मिलेट से संबंधित कुल 134 स्टाल लगाए जाएंगे। इसमें कृषि एवं रेखीय विभागों के 17 स्टाल, सरकारी एवं गैरसरकारी कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर विश्वविद्यालय, भरसार विश्वविद्यालय विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा आदि के 10 स्टाल भी होंगे। इंडियन इंस्टीयूट आफ मिलेट रिसर्च आफ हैदराबाद, एनआरएलएम के समूह, कृषि यंत्रीकरण, जैविक समूह, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर के स्टार्टअप, पंतजलि योगपीठ, उद्योग विभाग के स्टाल लगाए जाएंगे।
महोत्सव में सांयकाल में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम:
मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि श्रीअन्न महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकारों जैसे नरेंद्र नेगी, सौरभ मैठाणी, प्रीतम भरतवाण, माया उपाध्याय सहित कई कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त अनंत गोपाल संगीत मंच एवं पर्वतीय रंगमंच, पौड़ी की ओर से मिलेट पर नाट्य मंचन एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया जायेगा।

मिलेट महोत्सव में होगा तकनीकी सत्र:
मंत्री ने कहा कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में उत्तराखंड के मोटे अनाज ( मिलेट) से संबंधित उत्पादों की प्रदर्शनी, राज्य के प्रमुख समूहों की ओर से मिलेट उत्पाद व अन्य उत्पादों का प्रदर्शन, स्टार्टअप के माध्यम से उत्पादों का प्रदर्शन, प्रदेश के प्रमुख होटलों द्वारा फूड फेस्टिवल एंव प्रदेश के प्रमुख लोक-कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की झांकिया रहेंगी। श्रीअन्न महोत्सव में 13 मई को मिलेट फसलों पर तकनीकी सत्र भी आयोजित किया जायेगा।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में तय समय पर ही होंगे नगर निकायों के चुनाव, आगामी कैबिनेट की बैठक में हो सकता है निर्णय
Next: सफल नहीं होंगे Land Jihad के मंसूबे, सख्त कानून ला रही उत्‍तराखंड सरकार; यह है मुख्‍यमंत्री का प्‍लान

Related Stories

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

February 18, 2026
अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 18, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 18, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

February 18, 2026
अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 18, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 18, 2026
अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!

अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!

February 18, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान
  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.