Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- टाइगर रिजर्व में वासस्थल का होगा सुधार, रोके जाएंगे मानव-वन्‍यजीव के संघर्ष

Uk Fast Khabar December 23, 2024

टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या और इनके जंगल की देहरी पार करने की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए अब देश के सभी टाइगर रिजर्व में वासस्थल सुधार के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में वन अनुसंधान संस्थान परिसर स्थित आइजीएनएफए (इंदिरा गांधी नेशनल फारेस्ट एकेडमी) सभागार में हुई एनटीसीए (नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथारिटी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह भी तय किया गया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए राज्यों के सहयोग से प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। बाघों के टाइगर रिजर्व से बाहर निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों में धमकने की घटनाओं पर बैठक में विशेष रूप से चर्चा हुई। इस दौरान तय किया गया कि बाघों के लिए सभी टाइगर रिजर्व के साथ ही इनसे सटे वन प्रभागों में वासस्थल सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर व‍िचार-व‍िमर्श
इसमें एनटीसीए हर संभव सहयोग देगा। बैठक में शामिल हुए उत्तराखंड के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक आरके मिश्र ने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। बैठक में कहा गया कि बाघ, गुलदार, हाथी जैसे जानवरों को आबादी वाले क्षेत्रों में जाने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की दरकार है। यह इस तरह से होने चाहिए कि वन्यजीव भी सुरक्षित रहें और मनुष्य भी। इसके दृष्टिगत भी बैठक में ठोस एवं प्रभावी रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने डब्लूआइआइ (वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट आफ इंडिया) के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पश्मीना सर्टिफिकेशन एंड नेक्सट जेनरेशन डीएनए सिक्वेंसिंग सुविधा का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सुविधा जैव विविधता संरक्षण के लिए गेम चेंजर साबित होगी। इस अवसर पर उपस्थित केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्ति वर्द्धन सिंह ने भी विचार रखे।

वनों में अग्नि नियंत्रण के लिए अलग से बनेगी नीति
वनों में आग और इससे वन संपदा को पहुंचने वाली क्षति को लेकर केंद्र सरकार भी संजीदा है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि वनों में अग्नि नियंत्रण के लिए अलग से नीति बनाई जाएगी। यह राज्यों व क्षेत्रों के हिसाब से होगी। भारत वन स्थिति की रिपोर्ट-2023 इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि देश में आर्थिकी व पारिस्थितिकी सामंजस्य के साथ-साथ चले, इस पर विशेष जोर दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री यादव, शनिवार को भारतीय वन सर्वेक्षण की भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2023 जारी करने के बाद वन अनुसंधान संस्थान के बोर्ड रूम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि इस रिपोर्ट में जंगल की आग का विषय भी प्रमुखता से रखा गया है। वनों में अग्नि नियंत्रण की दिशा में नीतियां बनाने में यह कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि आग की घटनाओं में कुछ कमी आई है, लेकिन चुनौती बरकरार है। इसे देखते हुए पांच वर्ष के आंकड़ों के आधार पर आग की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित करने के लिए राज्यों से कहा गया है। सभी की भागीदारी से जंगल बचाए जाएंगे। वनों में लगने वाली आग के नियंत्रण में जनभागीदारी बढ़ाने का विशेष प्रयास रहेगा।

सभी राज्यों को क‍िया जाएगा प्रोत्‍साहित
एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वन स्थिति रिपोर्ट में चिंता है तो उत्साह, आकांक्षा व गौरव भी है। देश में कुछ राज्यों और विशेषकर पूर्वात्तर में वनावरण में कमी दर्ज की गई है, लेकिन वन भूमि हस्तांतरण, आपदा जैसे कारण इसके लिए जिम्मेदार हैं। यद्यपि, इन सभी राज्यों को वन व वृक्ष आवरण बढ़ाने की दिशा में काम करने को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अधिकांश राज्यों में केंद्र की नीतियों, क्षतिपूरक वनीकरण, एक पेड़ मां के नाम, सतत प्रबंधन, ग्रीन इंडिया मिशन जैसे कार्यक्रमों के फलस्वरूप वन व वृक्ष आवरण बढ़ा है। जीडीपी (ग्रास डोमेस्टिक प्रोडक्ट) की तर्ज पर जीईपी (ग्रास एनवायरमेंटल प्रोडक्ट) की पहल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सभी सकारात्मक सुझावों को लेकर आगे बढ़ा जाएगा। ग्रासलैंड कम होने संबंधी प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जितने भी प्रकार के वन हैं, उनका उल्लेख रिपोर्ट में है। ग्रासलैंड का विषय भी इसमें है, जिसे बढ़ाने को प्रयास किए जाएंगे। मानव-वन्यजीव संघर्ष से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इसके निवारण को कदम उठाए जा रहे हैं। इस क्रम में क्षमता विकास पर जोर दिया जा रहा है।

Continue Reading

Previous: दिल्ली रूट पर यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए सीएम धामी का एक्शन प्लान, बढ़ेंगे वोल्वो के फेरे
Next: प्रदेश में 23 जनवरी को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू, पढ़ें ये बड़े अपडेट

Related Stories

पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली

पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली

November 6, 2026
अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

November 6, 2026
बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर

बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर

November 6, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली

पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली

November 6, 2026
अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

November 6, 2026
बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर

बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर

November 6, 2026
उत्तराखंड में भीषण हादसा, बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास दो वाहनों की भिड़ंत, 8 गंभीर घायल

उत्तराखंड में भीषण हादसा, बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास दो वाहनों की भिड़ंत, 8 गंभीर घायल

November 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली
  • अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
  • बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर
  • उत्तराखंड में भीषण हादसा, बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास दो वाहनों की भिड़ंत, 8 गंभीर घायल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.