Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में कांग्रेस में घमासान : वर्तमान और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष में नियुक्तियों को लेकर रार, खींचतान तेज

Uk Fast Khabar December 14, 2022

उत्तराखंड में कांग्रेस के भीतर गुटीय खींचतान समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी का नया संगठन आकार लेने से पहले ही दिग्गजों में टकराव शुरू हो गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह आमने-सामने आ गए हैं। प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पद पर दर्शनलाल की ताजपोशी और अब महानगर अध्यक्ष पद से लालचंद शर्मा को हटाने के बाद दोनों के बीच दूरी और बढ़ गई है।

करन माहरा को वर्तमान में दो मोर्चों पर जूझना पड़ रहा:
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को वर्तमान में दो मोर्चों पर जूझना पड़ रहा है। एक ओर सत्ताधारी दल भाजपा, तो दूसरी ओर आंतरिक मोर्चे पर गुटीय खींचतान से पार पाना माहरा के लिए मुश्किल बना हुआ है। प्रचंड बहुमत से दूसरी बार सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार और संगठन उत्तराखंड में कांग्रेस के लिए अजेय बना हुआ है।
विधानसभा और लोकसभा के चुनाव ही नहीं, त्रिस्तरीय पंचायतों से लेकर शहरी निकायों पर भाजपा अपनी मजबूत पकड़ स्थापित कर चुकी है। कांग्रेस को जनता के बीच अपनी पैठ मजबूत करने के लिए जमकर संघर्ष करना पड़ रहा है। पांचवीं विधानसभा के चुनाव में बीते मार्च माह में पराजय मिलने के बाद कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी करन माहरा के कंधों पर डाली।
माहरा इन दोनों ही चुनौतियों से जूझते हुए प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के अभियान में जुटे हैं। संगठनात्मक चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन होना है, लेकिन इससे पहले माहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बीच तलवारें खिंच गई हैं।
विधानसभा चुनाव से मात्र सात महीने पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने से नाराज प्रीतम सिंह पर चुनाव में हार का ठीकरा भी फूटा। नेता प्रतिपक्ष पद पर उनके दावे को पार्टी हाईकमान ने दरकिनार कर दिया।

तो इसलिए नाराज हैं प्रीतम सिंह:
पार्टी के भीतर बदली परिस्थितियों से असहज प्रीतम सिंह की नाराजगी उस वक्त बढ़ गई, जब प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पद पर उनके धुर विरोधी दर्शन लाल को बैठाया गया। प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए प्रीतम सिंह ने दर्शन लाल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी।
इसके बाद महानगर अध्यक्ष पद पर प्रीतम सिंह के करीबी लालचंद शर्मा पर गाज गिर गई। कांग्रेस के उदयपुर चिंतन शिविर में लिए गए निर्णय को आधार बनाकर शर्मा पर कार्रवाई के लिए प्रदेश नेतृत्व ने उनके समानांतर कार्यक्रमों को भी प्रमुख कारण माना।
प्रीतम सिंह ने प्रदेश संगठन के इस निर्णय पर सीधी टिप्पणी तो नहीं की, लेकिन उदयपुर चिंतन शिविर सभी पर समान रूप से लागू करने की अपेक्षा जताकर अपनी नाखुशी भी व्यक्त कर दी।

अगली बड़ी चुनौती वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की:
प्रदेश में अभी तक सभी को साधने और साथ लेकर चलने की कोशिश में जुटे माहरा के सामने अगली बड़ी चुनौती वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की है। विभिन्न जिलों में सघन दौरे कर कार्यकर्ताओं को लामबंद कर रहे माहरा के लिए अंदरूनी असंतोष को थामने की राह आसान नहीं रहने वाली है। बकौल करन माहरा कांग्रेस कार्यकत्र्ता किसी भी चुनौती का सामना करने को पूरी तरह एकजुट हैं।

Continue Reading

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने PM Modi से की मुलाकात, साझा की सशक्त उत्तराखंड प्रदेश की थीम
Next: 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ, CM धामी ने की घोषणा- दोबारा शुरू होगी खेल कोटा भर्ती

Related Stories

पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली

पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली

November 6, 2026
अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

November 6, 2026
बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर

बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर

November 6, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली

पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली

November 6, 2026
अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

November 6, 2026
बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर

बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर

November 6, 2026
उत्तराखंड में भीषण हादसा, बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास दो वाहनों की भिड़ंत, 8 गंभीर घायल

उत्तराखंड में भीषण हादसा, बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास दो वाहनों की भिड़ंत, 8 गंभीर घायल

November 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली
  • अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
  • बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर
  • उत्तराखंड में भीषण हादसा, बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास दो वाहनों की भिड़ंत, 8 गंभीर घायल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.