Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

केदारनाथ में वीआईपी दर्शन को लेकर हंगामा, तीर्थपुरोहितों का फूटा गुस्सा, जानिये पूरा मामला

Uk Fast Khabar May 2, 2026

केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने हंगामा किया. इस दौरान पुरोहितों ने बीकेटीसी अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की.

रुद्रप्रयाग: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन को लेकर विवाद एक बार फिर गहराता नजर आ रहा है. शुक्रवार को देश के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी अपनी पत्नी के साथ धाम पहुंचे. गौतम अडानी ने शादी की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया. उनके इस दौरे के बाद तीर्थपुरोहितों में नाराजगी खुलकर सामने आ गई.

वीआईपी दर्शन को लेकर पहले से तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश बना हुआ था, शुक्रवार को वो आक्रोश बाहर आ गया. तीर्थपुरोहितों ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए.

तीर्थपुरोहित अंकुर शुक्ला ने कहा कि केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था से आम श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उनका आरोप है कि विशेष लोगों को प्राथमिकता दिए जाने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं. जिसके कारण केदारनाथ धाम में लंबी लंबी कतारें लग रही हैं. जिससे लाइनों में लगे श्रद्धालुओं में असंतोष बढ़ रहा है. ब्लॉक प्रमुख पंकज शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, तेज प्रकाश त्रिवेदी सहित सैकड़ों तीर्थ पुरोहितों ने केदारनाथ धाम में वीआईपी प्रथा का विरोध किया.

उन्होंने कहा जब से हेमंत द्विवेदी ने बीकेटीसी अध्यक्ष का पद संभाला है, तब से व्यवस्थाओं में गिरावट देखने को मिल रही है. तीर्थपुरोहितों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही वीआईपी दर्शन व्यवस्था पर पुनर्विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. वहीं, इस पूरे मामले ने केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बीच वीआईपी और आम दर्शन की व्यवस्था को लेकर संतुलन बनाए रखना प्रशासन और मंदिर समिति के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है.

बता दें चारधाम यात्रा पूरे आस्था और जोश के साथ चल रही है. चारों धामों में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है. जिसकी तस्दीक आंकड़े कर रहे हैं. अभी तक 4 लाख 97 हजार से ज्यादा श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं. जिसमें सबसे ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे हैं.

Continue Reading

Previous: चरम पर पहुंची चारधाम यात्रा, भक्तों का उमड़ रहा सैलाब, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 5.50 लाख के करीब पहुंचा
Next: IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने अपना सबसे बड़ा रन चेज करके राजस्थान रॉयल्स को हराया

Related Stories

Bajaj Pulsar NS400z की कीमत में 14,000 रुपये की कटौती, अब 1.94 लाख रुपये में मिलेगी

Bajaj Pulsar NS400z की कीमत में 14,000 रुपये की कटौती, अब 1.94 लाख रुपये में मिलेगी

May 2, 2026
Google Photos से अपने कपड़ों को स्कैन करके बनाएं डिजिटल वॉर्डरोब, जोड़े गए नए AI फीचर्स

Google Photos से अपने कपड़ों को स्कैन करके बनाएं डिजिटल वॉर्डरोब, जोड़े गए नए AI फीचर्स

May 2, 2026
दिनेशपुर में दिल्ली साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, 5 युवकों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

दिनेशपुर में दिल्ली साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, 5 युवकों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

May 2, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Bajaj Pulsar NS400z की कीमत में 14,000 रुपये की कटौती, अब 1.94 लाख रुपये में मिलेगी

Bajaj Pulsar NS400z की कीमत में 14,000 रुपये की कटौती, अब 1.94 लाख रुपये में मिलेगी

May 2, 2026
Google Photos से अपने कपड़ों को स्कैन करके बनाएं डिजिटल वॉर्डरोब, जोड़े गए नए AI फीचर्स

Google Photos से अपने कपड़ों को स्कैन करके बनाएं डिजिटल वॉर्डरोब, जोड़े गए नए AI फीचर्स

May 2, 2026
दिनेशपुर में दिल्ली साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, 5 युवकों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

दिनेशपुर में दिल्ली साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, 5 युवकों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

May 2, 2026
गंगा में कुत्ता नहलाने को लेकर हंगामा, विरोध करने पर उल्टा उलझने लगी महिला यात्री, तीर्थ पुरोहितों ने की निंदा

गंगा में कुत्ता नहलाने को लेकर हंगामा, विरोध करने पर उल्टा उलझने लगी महिला यात्री, तीर्थ पुरोहितों ने की निंदा

May 2, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Bajaj Pulsar NS400z की कीमत में 14,000 रुपये की कटौती, अब 1.94 लाख रुपये में मिलेगी
  • Google Photos से अपने कपड़ों को स्कैन करके बनाएं डिजिटल वॉर्डरोब, जोड़े गए नए AI फीचर्स
  • दिनेशपुर में दिल्ली साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, 5 युवकों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
  • गंगा में कुत्ता नहलाने को लेकर हंगामा, विरोध करने पर उल्टा उलझने लगी महिला यात्री, तीर्थ पुरोहितों ने की निंदा
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.