Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

जगसनपाल फार्मास्युटिकल के नाम की नकली दवा बनाते थे हरिद्वार में, दो गिरफ्तार, 29 लाख से अधिक कैप्सूल, उपकरण और कच्चा माल बरामद

Uk Fast Khabar October 16, 2023

दून पुलिस ने हरिद्वार में गुरुग्राम की नामी दवा कंपनी जगसनपाल फार्मास्युटिकल के नाम की नकली दवाइयां बना रही फैक्ट्री पकड़ी है, जिसे दो दोस्त चला रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई दवा कंपनी की शिकायत पर की गई। आरोपित नकली दवा की आपूर्ति उत्तराखंड के साथ ही दिल्ली, बंगाल और उत्तर प्रदेश में करते थे। यह काम देहरादून के रायपुर में स्थित एक मेडिकल शाप से होता था, जोकि आरोपितों में से एक का है। उनके ठिकानों से नकली दवा के 29 लाख से अधिक कैप्सूल, दवा बनाने के उपकरण, कच्चा माल व अन्य सामग्री बरामद की गई है। फैक्ट्री से वाल्टर बुशनेल कंपनी की एक पेटी दवाइयां भी मिली हैं।
पुलिस को आरोपितों के 23 बैंक खातों का भी पता चला है। इनमें दो खाते फ्रीज करा दिए गए हैं, जिनमें 65 लाख रुपये जमा हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने दवा के काले कारोबार से पिछले 10 माह में करोड़ों की संपत्ति अर्जित करते की। एसएसपी अजय सिंह ने रविवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पिछले दिनों जगसनपाल फार्मास्युटिकल लिमिटेड के कानूनी सलाहकार विक्रम सिंह रावत निवासी अपेक्स टावर अशोक विहार गुरुग्राम (हरियाणा) ने पत्र भेजकर इसकी शिकायत की थी।
जिसमें बताया गया कि देहरादून में अमन विहार स्थित मेडिकल शाप एसएस मेडिकोज का स्वामी सचिन शर्मा कुछ व्यक्तियों के साथ मिलकर उनकी कंपनी के नाम से नकली दवाइयां तैयार कर उनकी बिक्री कर रहा है। इस पर पुलिस ने शनिवार रात सचिन शर्मा मूल निवासी अशोकापुरम, दिल्ली रोड, मंगलौर रुड़की हाल निवासी अमेजन कालोनी सहस्रधारा रोड रायपुर और उसके साथी विकास कुमार निवासी ग्राम बेड़ाआसा, थाना सिखेडा जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) को रायपुर के पास गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित सचिन की इस कार में जगसनपाल कंपनी की इंडोकेप और इंडोकेप-एसआर दवा की पैकिंग वाले 24 डिब्बे मिले, जिसमें 7200 कैप्सूल थे। आरोपितों की ओर से इन दवाओं के नकली कैप्सूल की बड़े पैमाने पर बिक्री की बात सामने आई है।
इन दवाओं का उपयोग दर्द व सूजन कम करने के लिए किया जाता है। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वह नकली दवाइयां हरिद्वार के झबरेड़ा स्थित मकदूमपुर में एक फैक्ट्री में बनाते हैं, जबकि नकली दवाइयां और उससे संबंधित सामग्री रुड़की में गोदावरी स्थित एक फ्लैट में रखी हुई है। यह फ्लैट सचिन शर्मा का है। फैक्ट्री और गोदाम को सील कर दिया गया है।

10 माह में बन गए रेंज रोवर और कई बीघा जमीन के स्वामी
पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने दवा के काले कारोबार से पिछले 10 माह में करोड़ों रुपये अर्जित किए। इस धनराशि से सचिन ने रेंज रोवर कार, कई बीघा जमीन और फ्लैट खरीदे हैं। विकास ने भी महंगी गाड़ी खरीदने के साथ बड़ी मात्रा में संपत्ति बनाई है।

 

Continue Reading

Previous: असुरक्षित पुलों को दुरुस्त कराने के लिए उत्तराखंड सरकार ने बनाया प्लान, सेफ्टी ऑडिट होगा उत्तराखंड के पुलों, 100 से ज्यादा पर मंडरा रहा है खतरा
Next: गंगोत्री- यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट इस दिन हो जाएंगे बंद, जल्दी पूरी कर लें यात्रा

Related Stories

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

March 12, 2026
विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

March 12, 2026
धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

March 12, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

March 12, 2026
विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

March 12, 2026
धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

March 12, 2026
उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी
  • विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम
  • धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान
  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.