Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

बिहार के चुनावी रण में मोर्चे पर डटे उत्तराखंड भाजपा के सूरमा, CM Dhami स्‍टार प्रचारक

Uk Fast Khabar October 23, 2025

बिहार विधानसभा के चुनावी रण में उत्तराखंड भाजपा के सूरमा भी मोर्चे पर डटे हैं। समान नागरिक संहिता लागू करने समेत अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेकर देशभर में चर्चा में आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वाभाविक रूप से पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं तो प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार को बिहार के 42 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। नैनीताल सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट को वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा तीन विधायकों को भी मोर्चे पर लगाया गया है। अब भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की टोलियां भी चुनाव प्रचार के लिए बिहार भेजने की तैयारी है।

भाजपा 2014 के लोकसभा चुनाव से अजेय
उत्तराखंड में भाजपा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से अजेय बनी हुई है। तब से लेकर अभी तक के प्रत्येक चुनाव में वह विपक्ष को चारों खाने चित्त करती आई है तो इसमें उसके बेहतर बूथ प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका है। चुनाव कोई भी हो, उसमें बूथ प्रबंधन के तहत प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुखों की तैनाती, बूथ स्तर पर टोली कार्यकर्ताओं की निरंतर सक्रियता और की-वोटर से लगातार संपर्क पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाता है। इसीलिए, उत्तराखंड भाजपा के बूथ प्रबंधन को बेहतर माना जाता है और इसी के दृष्टिगत पार्टी नेतृत्व लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनावों में यहां के पार्टी नेताओं का भरपूर उपयोग किया जाता है। इसी कड़ी में उत्तराखंड से भाजपा नेताओं को बिहार विधानसभा चुनाव में मोर्चे पर उतारा गया है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिहार के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार एक माह पहले से बिहार में मोर्चा संभाले हुए हैं। पिछले तीन सप्ताह से नैनीताल सांसद अजय भट्ट भी वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले छह विधानसभा क्षेत्रों में सभाओं, रोड शो, बैठकें समेत अन्य कार्यक्रमों में सक्रिय हैं। इसके साथ ही विधायक प्रदीप बत्रा, शिव अरोड़ा व अरविंद पांडेय को भी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है।
नैनीताल सांसद भट्ट के अनुसार पूरे बिहार में भाजपा-एनडीए के पक्ष में जबर्दस्त लहर चल रही है। इधर, सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र के छह दिवसीय दौरे से लौटे विधायक एवं पूर्व मंत्री अरविंद पांडेय के अनुसार वह उन्हें आवंटित सीतामढ़ी क्षेत्र के 247 बूथ इकाइयों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुके हैं। एक-दो दिन बाद वह फिर से सीतामढ़ी क्षेत्र के लिए रवाना होंगे। इसी प्रकार अन्य नेता भी अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।

 

Continue Reading

Previous: सजा केदारनाथ धाम…आज शीतकाल के लिए बंद होंगे मंदिर के कपाट, सभामंडप में विराजमान हुई डोली
Next: उत्‍तराखंड के चार जिलों में होगा अर्धकुंभ, 670 हेक्टेयर एरिया होगा खास

Related Stories

शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

March 7, 2026
जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर

जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर

March 7, 2026
सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर

सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर

March 7, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

March 7, 2026
जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर

जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर

March 7, 2026
सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर

सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर

March 7, 2026
उत्तराखंड को CM धामी का तोहफा: ₹171 करोड़ की विकास परियोजनाओं को दी मंजूरी, शहीदों के नाम पर होंगी कई सड़कें

उत्तराखंड को CM धामी का तोहफा: ₹171 करोड़ की विकास परियोजनाओं को दी मंजूरी, शहीदों के नाम पर होंगी कई सड़कें

March 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन
  • जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर
  • सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर
  • उत्तराखंड को CM धामी का तोहफा: ₹171 करोड़ की विकास परियोजनाओं को दी मंजूरी, शहीदों के नाम पर होंगी कई सड़कें
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.