Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

दिल्ली में श्री केदारनाथ मंदिर बनाने पर उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत नाराज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

Uk Fast Khabar July 11, 2024

दिल्ली में श्री केदारनाथ धाम के नाम से मंदिर स्थापित किए जाने का विरोध करते हुए उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महा पंचायत ने नाराजगी व्यक्त की है। महापंचायत का कहना है कि इस तरह से धाम के नाम पर मंदिरों की स्थापना करने से उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मों की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह के कार्य रोके नहीं गए तो वह दिल्ली जाने को मजबूर होंगे। चार धाम तीर्थ महापंचायत के मीडिया प्रभारी रजनीकांत सेमवाल ने कहा कि बीते बुधवार को दिल्ली में श्री केदारनाथ दिल्ली धाम के नाम से मंदिर का भूमि पूजन किया गया। यह केदारनाथ धाम के अस्तित्व व महत्व को कम करने का प्रयास है, जिसका चार धाम महापंचायत कड़ा विरोध करती है। व्यवसायीकरण के दौर में विश्व प्रसिद्ध चार धामों की गरिमा को कम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा यदि इस तरह के प्रयास रोके नहीं गए तो महा पंचायत को स्वयं ऐसे लोगों के विरोध में आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

केदारनाथ धाम के प्रतीकात्मक मंदिर का कांग्रेस ने किया विरोध
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के विधायकों के दिल्ली में केदारनाथ धाम के प्रतीकात्मक मंदिर के शिलान्यास को देवभूमि उत्तराखंड और सनातन धर्म का घोर अपमान बताया है। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी एवं प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने संयुक्त बयान में कहा कि यह हिंदू आस्था के साथ सनातन और वैदिक परंपरा का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले वैदिक परंपरा के विपरीत चार शंकराचार्यों के अलावा अपने दर्जनों शंकराचार्य बनाए और अब ज्योतिर्लिंग की महिमा के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिव पुराण के अनुसार 12 ज्योतिर्लिंग में भगवान केदारनाथ का अपना स्थान है। यदि अब ज्योतिर्लिंग का भी प्रतीक बनाया जाएगा तो यह सनातन धर्म के लिए न सिर्फ चिंताजनक है बल्कि बहुत ही घातक है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ताओं ने सवाल दागा कि आखिर भाजपा की सरकारें सनातन को लेकर मनमानी व्याख्या क्यों कर रही हैं। चारों शंकराचार्यों से इस बारे में अनुमति ली गई या नहीं ली गई, इस बारे में भी सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। इस बारे में सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए,अन्यथा भाजपा को समूचे उत्तराखंड में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

प्रतीकात्मक मंदिर को सेंटर या शाखा कहना शर्मनाक
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि दिल्ली में भगवान श्री केदारनाथ के प्रतीकात्मक मंदिर को लेकर कांग्रेसियों की चिंता राजनीति से प्रेरित है और उन्हें सनातन या पौराणिक समझ कम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली अथवा कहीं भी प्रतीकात्मक मंदिर बनने से किसी भी ज्योतिर्लिंग का महत्व कम नहीं होता। चौहान ने एक बयान में कहा कि देश में कई प्रतीकात्मक मंदिर हैं और आस्थावान लोग वहां सदियों से पूजा अर्चना करते आए हैं। उन्होंने कहा कि एक प्रतीकात्मक मंदिर को सेंटर या शाखा कहने वालों को पहले सनातन के बारे में समझना होगा। मंदिर कोई व्यावसायिक संस्थान नहीं, जिसे सेंटर या शाखा कहा जाए। उन्होंने कांग्रेस के सद्बुद्धि यज्ञ को आडंबर बताते हुए कहा कि हमेशा तुष्टीकरण के लिए सनातन की आलोचना करने वाले कांग्रेसी आज सनातन पर ज्ञान बांच रहे हैं, जो हास्यास्पद है।

उन्होंने कहा कि सनातन विरोधियों के इस व्यवहार को देश की जनता भली भांति जानती है और उन्हें माफ नहीं करने वाली है। चौहान ने कहा कि लगातार जनता द्वारा नकारे जाने के बाद भी कांग्रेस नेताओं का सनातन और देवभूमि विरोधी बयानबाजी करना बेहद शर्मनाक है। कांग्रेस हमेशा सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्यों का विरोध करती आई है। यही कारण है कि दिल्ली में श्री केदारनाथ के प्रतीकात्मक मंदिर का निर्माण उन्हें हजम नहीं हो रहा है।

ट्रस्ट ने स्थिति की स्पष्ट
श्री केदारनाथ धाम, दिल्ली ट्रस्ट ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि उनके द्वारा निर्मित किए जा रहे मंदिर का उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम, जो 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, से कोई संबंध नहीं है। मीडिया को जारी एक बयान में ट्रस्ट ने कहा कि जिस तरह दिल्ली में खाटू श्याम जी, माता वैष्णो देवी, बदरीनाथ जैसे कई मंदिर बनाए गए हैं, उसी तरह ट्रस्ट द्वारा भी दिल्ली में श्री केदारनाथ मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।

Continue Reading

Previous: सीएम धामी ने कावड़ मेले की तैयारियों को लेकर की समीक्षा, बोले- चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन रहे तैयार
Next: उत्तराखंड में तेजी से हो रहा जनसंख्‍या बदलाव, समिति की रिपोर्ट में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

Related Stories

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

July 15, 2026
हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

July 15, 2026
उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

July 15, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

July 15, 2026
हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

July 15, 2026
उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

July 15, 2026
‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख

‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख

July 15, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी
  • हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग
  • उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा
  • ‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.