Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उतराखंड के ईष्ट देव शीतकालीन आवासों में विराजमान, श्रद्धालुओं में उत्साह..

Uk Fast Khabar December 12, 2025

उत्तराखंड में चारधाम के कपाट बंद होने के बाद शीतकालीन गद्दीस्थलों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई है। सबसे ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए ओंकारेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। स्कंद पुराण के अनुसार, गद्दीस्थलों की यात्रा का भी वही पुण्य मिलता है, जो चारधाम यात्रा का मिलता है। शीतकाल में भगवान बदरी विशाल की पूजा योग-ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर और भगवान केदारनाथ की पूजा ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होती है।


 उत्तराखंड में चारधाम के कपाट बंद होने के बाद शीतकालीन गद्दीस्थलों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ने लगी है। सर्वाधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन को ओंकारेश्वर धाम पहुंच रहे हैं।

‘स्कंद पुराण’ में उल्लेख है कि गद्दीस्थलों की यात्रा का भी वही पुण्य प्राप्त होता है, जो चारधाम यात्रा का, इसलिए जो यात्री किन्हीं कारणों से चारधाम नहीं जा पाते, उन्हें शीतकाल में गद्दीस्थलों के दर्शन करने चाहिए। गद्दीस्थलों तक पहुंचना चारधाम पहुंचने से ज्यादा आसान है और यहां स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी नहीं होती।

शीतकाल में भगवान बदरी विशाल की पूजा चमोली जिले के योग-ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर व नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ, भगवान केदारनाथ की पूजा रुद्रप्रयाग जिले के ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, मां गंगा की पूजा उत्तरकाशी जिले के गंगा मंदिर मुखवा (मुखीमठ) और देवी यमुना की पूजा यमुना मंदिर खरसाली (खुशीमठ) में होती है।

इस दौरान आप प्रकृति की सुंदरता निहारने के साथ आसपास स्थित खूबसूरत पर्यटन व तीर्थस्थलों का दीदार भी कर सकते हैं।

योग-ध्यान बदरी मंदिर

बदरीनाथ हाईवे पर ज्योतिर्मठ से 24 किमी आगे योग-ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर में शीतकाल के दौरान भगवान बदरी विशाल के प्रतिनिधि उद्धवजी व देवताओं के खजांची कुबेरजी की पूजा होती है। चमोली जिले में 6,298 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर सप्त बदरी मंदिरों में से एक है, जिसकी स्थापना पांडव काल में हुई बताई जाती है।

नृसिंह मंदिर

चमोली जिले में 6,150 फीट की ऊंचाई पर ज्योतिर्मठ नगर में भगवान नृसिंह का भव्य मंदिर है, जहां शीतकाल में आदि शंकराचार्य की गद्दी और गरुड़जी की पूजा होती है।

कहते हैं कि आठवीं शताब्दी में राजा ललितादित्य ने अपनी दिग्विजय यात्रा के दौरान नृसिंह मंदिर का निर्माण करवाया था।

कुछ वर्ष पूर्व श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने मंदिर का जीर्णोद्धार किया है, जो उत्तराखंड का तीसरा सबसे ऊंचा मंदिर है।

यहां आकर आप विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग स्थल औली की सैर के अलावा आदि बदरी, वृद्ध बदरी, शंकराचार्य मठ, पंचम केदार कल्पेश्वर धाम आदि के भी दर्शन कर सकते हैं।

ओंकारेश्वर मंदिर

रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ में 4,300 फीट की ऊंचाई पर अतिप्राचीन धारत्तुर परकोटा शैली में बना विश्व का यह एकमात्र मंदिर न केवल भगवान केदारनाथ, बल्कि द्वितीय केदार बाबा मध्यमेश्वर का शीतकालीन गद्दीस्थल भी है।

पंचकेदार की दिव्य मूर्तियां एवं शिवलिंग स्थापित होने के कारण इसे पंचगद्दी स्थल भी कहा गया है। यहां आकर आप गुप्तकाशी स्थित विश्वनाथ मंदिर, त्रियुगीनारायण, कालीमठ व महर्षि अगस्त्य मंदिर में भी दर्शन कर सकते हैं।

गंगा मंदिर

उत्तरकाशी जिले में भागीरथी नदी के किनारे और हिमालय की गगनचुंबी सुदर्शन, बंदरपूंछ, सुमेरू व श्रीकंठ चोटियों की गोद में 8,528 फीट की ऊंचाई पर स्थित मुखवा (मुखीमठ) गांव को गंगा का मायका भी कहा जाता है।

यहां की खूबसूरत वादियां, देवदार के घने जंगल, चारों ओर बिखरी सुंदरता, हिमाच्छादित चोटियां, पहाड़ों पर पसरे हिमनद और मुखवा की तलहटी में शांत भाव से कल-कल बहती भागीरथी का सम्मोहन हर किसी को अपनी ओर खींच लेता है।

मुखवा आकर आप लक्ष्मी-नारायण मंदिर में दर्शन करने के अलावा आसपास स्थित हर्षिल, बगोरी, लामा टाप आदि पर्यटन स्थलों की सैर भी कर सकते हैं।

यमुना मंदिर

उत्तरकाशी जिले में 8,200 फीट की ऊंचाई पर यमुना नदी के किनारे प्रकृति की सुरम्य वादियों में बसे खरसाली गांव को यमुना का मायका भी कहा जाता है।

यहां यमुना मंदिर के साथ यमुना के भाई शनिदेव का भी पौराणिक मंदिर भी है, जिसे पुरातत्व विभाग ने 800 वर्ष से अधिक पुराना बताया है।

शीतकाल के दौरान खरसाली में जमकर बर्फबारी होती है, जिसका आनंद उठाने पर्यटक बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं। यहां आकर आप बड़कोट स्थित पौराणिक शिव व देवी मंदिर, बड़कोट के पास गंगानी कुंड आदि का दीदार भी कर सकते हैं।

खाने-ठहरने के पर्याप्त इंतजाम

चारों धाम के शीतकालीन गद्दीस्थलों पर होटल, धर्मशाला व होम स्टे की कमी नहीं है। होम स्टे में श्रद्धालु व पर्यटक पहाड़ के पारंपरिक भोजन का जायका भी ले सकते हैं।

इसमें आलू के गुटखे, मंडुवा, फाफरा व चौलाई की रोटी, चौलाई का हलुवा, झंगोरे का भात व खीर, गहत की दाल व फाणू, चैंसू, राजमा की दाल, राई व पहाड़ी पालक की सब्जी प्रमुख हैं।

ऐसे पहुंचें

चारों पड़ावों के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश में पड़ता है। सभी पड़ाव सीधे मोटर मार्ग से जुड़े हुए हैं, इसलिए ऋषिकेश से सार्वजनिक व निजी वाहनों के जरिये आसानी से यहां पहुंचा जा सकता है। गद्दीस्थलों में कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ जमकर बर्फबारी भी होती है, इसलिए गर्म कपड़े और जरूरी दवाइयां साथ लेकर आएं।

शीतकालीन दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

  • धाम, कुल श्रद्धालु (7 दिसंबर तक)
  • यमुना मंदिर, 458
  • गंगा मंदिर, 2,390
  • ओंकारेश्वर मंदिर, 21,700
  • नृसिंह मंदिर, 900
  • योग-ध्यान बदरी मंदिर, 295

Continue Reading

Previous: मानव–वन्यजीव संघर्ष पर सख्त सीएम धामी, 30 मिनट में टीम की मौके पर मौजूदगी अनिवार्य..
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में कुमाऊं उदय सम्मान समारोह में किया प्रतिभाओं का सम्मान

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.