Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड साइबर युद्ध से निपटने को सरकार की तैयारी, मुख्य सचिव ने आपदा प्रबंधन पर दिया जोर

Uk Fast Khabar May 13, 2025

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को आपात स्थिति में संचार व्यवस्था को दुरुस्त रखने और साइबर युद्ध से निपटने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर फेक न्यूज की निगरानी करने और भ्रामक खबरें व सूचनाएं प्रसारित करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई करने को कहा है।
उन्होंने सेना के साथ जुड़े सिविल डिफेंस के हाइटलाइन नंबर को राज्य आपदा परिचालन केंद्र में स्थापित करने को कहा है। उद्देश्य यह कि किसी भी आपदा के समय विभिन्न एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय किया जा सके। सोमवार को राज्य आपदा परिचालन केंद्र में मुख्य सचिव ने विभिन्न आपदाओं के समय त्वरित व प्रभावी कार्यवाही के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने राज्य की वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत सिविल डिफेंस के दायरे का विस्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऐसे जिलों और क्षेत्रों को चिह्नित किया जाए जिन्हें सिविल डिफेंस के रूप में अधिसूचित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपदा और हाल ही में हुए संघर्ष के परिदृश्य की पुनरावृत्ति होने की स्थिति में यह आवश्यक है कि प्रत्येक स्तर पर तैयारियों को पुख्ता रखा जाए। नागरिक प्रशासन तथा सेना व अन्य बलों के साथ आपसी समन्वय व तालमेल बेहद जरूरी है। इसके लिए निरंतर रूप से सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाए, जिससे की यह पता चलता रहे कि किन-किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष में कम से कम तीन बार इस तरह की अंतरविभागीय बैठकों का आयोजन किया जाए। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लगे अग्निशमन उपकरणों की जांच करने और जरूरत पडऩे पर नए उपकरण लगाने के भी निर्देश दिए।

बेहतर तालमेल के लिए बनाएं जाएं वाट्सएप ग्रुप
मुख्य सचिव ने बेहतर तालमेल के लिए विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों, सेना, वायु सेना और अर्द्ध सैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारियों का वाट्सएप ग्रुप बनाने तथा विभागों तथा एजेंसियों को सिंगल प्वाइंट कांटेक्ट नामित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, पुलिस महानिदेशक दीपक सेठ, डिप्टी जनरल आफिसर इन कमांड सब एरिया ब्रिगेडियर आरएस थापा, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव गृह शैलेश बगौली, नितेश झा, सचिव कुर्वे, डा आर राजेशकुमार, महानिदेशक नागरिक सुरक्षा डा पीवीके प्रसाद, कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन व महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Continue Reading

Previous: पीएम मोदी के संदेश को लेकर CM धामी ने कही बड़ी बात, बोले-‘यह मैसेज आतंकवाद के विरुद्ध दृढ़ संकल्प था’
Next: सरहद पर तनाव के बीच उत्तराखंड में बढ़ाई ड्रोन से निगरानी, कई शहरों के अलावा चारधाम में भी आसमानी पहरा

Related Stories

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव
  • उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.