Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

राष्ट्रीय खेल दिवस..बोले सीएम धामी, अब अंतरराष्ट्रीय खेल कराने में भी सक्षम बना उत्तराखंड

Uk Fast Khabar August 30, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब उत्तराखंड राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी सक्षम बना है। खेल और खेल भावना समाज को ऊर्जा, अनुशासन और प्रेरणा देती है। आज हमारे खिलाड़ी केवल किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नहीं खेलते बल्कि जीतने और तिरंगा लहराने के संकल्प के साथ मैदान में उतरते हैं। ये बातें मुख्यमंत्री धामी ने मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस पर परेड ग्राउंड के बहुद्देशीय हॉल में आयोजित समारोह में कही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय खेल सहित अन्य खेलों में पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को करीब 16 करोड़ की धनराशि वितरित कर सम्मानित किया गया। साथ ही पांच हजार से ज्यादा खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति की पांच करोड़ से ज्यादा धनराशि भी वितरित की गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने वालीं खिलाड़ी मानसी नेगी को खेल विभाग और मोहम्मद अरशद को पुलिस विभाग में नौकरी का नियुक्तिपत्र भी सौंपा गया।
इस दौरान मलखंब के खिलाड़ियों ने कठिन मुद्राएं बनाकर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। इसके अलावा पांडवाज बैंड ने संगीतमय और सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस दौरान 38वें राष्ट्रीय खेल, वेटरन मास्टर प्रतियोगिता, सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता, अखिल भारतीय विवि खेल प्रतियोगिता और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को 15.69 करोड़ रुपये वितरित किए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन ने उत्तराखंड को देवभूमि के साथ ही खेलभूमि के रूप में भी स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए आदर्श बन चुके हैं। नए खिलाड़ियों को सामने लाने में सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी। इस अवसर पर टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह, खेल निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

इन विजेताओं को मिला इनाम
कार्यक्रम में पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग करने वालीं खिलाड़ी मनदीप कौर, अमीषा रावत और मनोज सरकार को 50-50 लाख रुपये, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण जीतने वाले शौर्य सैनी और अभिनव देशवाल को 30-30 लाख रुपये दिए गए। साथ ही अन्य सैकड़ों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों में जगाया जोश
राष्ट्रीय खेल के बाद अब प्रदेश में ओलंपिक के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने परेड ग्राउंड से खिलाड़ियों में ओलंपिक का जोश जगाया। उन्होंने कहा कि यदि 2036 में ओलंपिक भारत में होता है तो इसके लिए खिलाड़ियों को तैयार करने में उत्तराखंड के खेल ढांचे की बड़ी भूमिका होगी। प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा युवाओं का प्रतिनिधित्व ओलंपिक में होना चाहिए।

परेड ग्राउंड में बनेगा एथलेटिक सिंथेटिक ट्रैक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में एथलेटिक सिंथेटिक ट्रैक बनाने और पवेलियन फुटबाल ग्राउंड में सिंथेटिक फुटबाल टर्फ लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारत ने वर्ष 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं इसलिए खेल विभाग और युवा खिलाड़ियों को अभी से इसकी तैयारियों में जुटना होगा।

 

Continue Reading

Previous: आपदा से नुकसान कैसे पटरी पर आए, इस चुनौती को पार पाना प्राथमिकता: सीएम धामी
Next: छद्म वेशधारियों व जबरन धर्मांतरण पर धामी सरकार सख्त, प्रदेश में मदरसा बोर्ड होगा खत्म

Related Stories

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

July 30, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

July 30, 2026
श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

July 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा
  • श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग
  • रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो
  • पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.