Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड LUCC चिटफंड घोटाला, CBI ने 18 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

Uk Fast Khabar July 11, 2026

उत्तराखंड के सबसे बड़े ठगी में शामिल है LUCC चिटफंड फ्रॉड, जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाले 18 धोखेबाजों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी (LUCC) चिटफंड घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है. जिसके तहत 18 आरोपियों और एक संस्था के खिलाफ देहरादून स्थित विशेष बीयूडीएस (BUDS) कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई है.

सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC), भारतीय न्याय संहिता (BNS), उत्तराखंड जमाकर्ताओं के हित संरक्षण अधिनियम और अनियमित जमा योजनाओं पर प्रतिबंध अधिनियम, 2019 (Banning of Unregulated Deposit Schemes Act) की अलग-अलग धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है. मामले में अन्य अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच अभी चल रही है.

इन आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई चार्जशीट-

  1. समीर अग्रवाल
  2. शादाब हुसैन
  3. सानिया अग्रवाल (समीर अग्रवाल की पत्नी)
  4. उत्तम कुमार सिंह राजपूत
  5. माया सिंह राजपूत (उत्तम कुमार सिंह राजपूत की पत्नी)
  6. जितेंद्र सिंह निरंजन
  7. दिनेश सिंह
  8. गिरीश चंद सिंह बिष्ट
  9. जगमोहन बिष्ट
  10. उर्मिला बिष्ट (जगमोहन बिष्ट की पत्नी)
  11. ममता भंडारी
  12. तरुण कुमार मौर्य
  13. गौरव उर्फ गौरव रोहिल्ला
  14. सुशील गोखरू
  15. किशनलाल उदयलाल जैन
  16. पंकज कुशल सिंह जैन
  17. राजेंद्र सिंह बिष्ट
  18. लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी

क्या था मामला? सीबीआई की मानें तो साल 2025 में उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर राज्य के विभिन्न थानों में दर्ज एलयूसीसी (LUCC) घोटाले से जुड़ी 18 एफआईआर की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी. इसके बाद 26 नवंबर 2025 को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. यह प्रदेश के सबसे बड़े घोटालों में से एक है. जिसके तहत 800 करोड़ रुपए जुटाए और 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी गई.

वहीं, जांच में सामने आया कि LUCC सोसायटी का गठन साल 2012 में हुआ था, लेकिन साल 2016 में समीर अग्रवाल ने इसका प्रबंधन अपने हाथ में लेकर नई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स बनाई. इसके बाद उत्तराखंड में 50 से ज्यादा शाखाओं के माध्यम से अवैध निवेश योजनाएं चलाई गईं.

जांच में पता चला कि संस्था का कोई वास्तविक कारोबार नहीं था और पुराने निवेशकों को भुगतान नए निवेशकों से जुटाई गई रकम से किया जाता था. सीबीआई ने इसे पोंजी स्कीम बताया है. सीबीआई के मुताबिक, करीब एक लाख निवेशकों से करीब 800 करोड़ रुपए जमा कराए गए. कुछ लोगों को आंशिक भुगतान किया गया, लेकिन करीब 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान ही नहीं किया गया.

मुख्य आरोपी विदेश फरार: सीबीआई के मुताबिक, मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड था. उसने शेल (फर्जी) कंपनियों के जरिए निवेशकों का पैसा इधर-उधर ट्रांसफर कराया. जांच में ये भी सामने आया कि समीर अग्रवाल और उसकी पत्नी सानिया अग्रवाल विदेश फरार हैं. जिनके खिलाफ नोटिस और लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है.

जांच में पता चला कि शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह राजपूत और दिनेश सिंह एलयूसीसी के महत्वपूर्ण पदाधिकारी थे. उनके खिलाफ भी सीबीआई ने चार्जशीट दायर की है. इसी तरह एलयूसीसी के चेस्ट मैनेजर तरुण कुमार मौर्य, गौरव उर्फ गौरव रोहिल्ला और ममता भंडारी ने विभिन्न शाखाओं के जरिए एकत्र किए गए जमाकर्ताओं के पैसे को नकदी के रूप में विभिन्न स्थानों पर भेजा. इस तरह से वो बैंकिंग लेन-देन से बचे. लिहाजा, उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है.

इसके अलावा जांच में सामने आया है कि सुशील कुमार गोखरू ने किशनलाल उदयलाल जैन और पंकज कुशल सिंह जैन के साथ मिलकर मुंबई, महाराष्ट्र में 10 शेल फर्मों के बैंक खाते खुलवाए. उत्तराखंड के जमाकर्ताओं से एकत्र की गई धनराशि इन शेल फर्मों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई. बाद में इन निधियों को लेयर्ड लेन-देन के जरिए सैकड़ों बैंक खातों में डायवर्ट किया गया.

39 संपत्तियां चिह्नित और 29 अस्थायी रूप से की गई कुर्क: सीबीआई ने जांच के दौरान आरोपियों की 39 संपत्तियों की पहचान की, जो उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में मौजूद हैं. इनमें से 29 संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क करने के आदेश किए जा चुके हैं. जबकि, बाकी 10 संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया जारी है.

न्यायिक हिरासत में सात आरोपी: बता दें कि सीबीआई अब तक इस मामले में 7 आरोपी तरुण कुमार मौर्य, ममता भंडारी, गौरव उर्फ गौरव रोहिला, राजेंद्र सिंह बिष्ट, सुशील कुमार गोखरू, किशनलाल उदयलाल जैन और पंकज कुशल सिंह जैन को गिरफ्तार कर चुकी है. फिलहाल, सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं. सीबीआई का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है.

Continue Reading

Previous: हर की पैड़ी पर अब नहीं सुनाई देगी ‘भंडारा कर दो बाबूजी’ की आवाज, भंडारा किंग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Next: चीन ने रीयूजेबल रॉकेट टेक्नोलॉजी में रचा इतिहास, पहली बार समुद्र में नेट पर उतरा रॉकेट!

Related Stories

iPhone Duo: Apple ने लॉन्च किया मुड़ने वाला पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

iPhone Duo: Apple ने लॉन्च किया मुड़ने वाला पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

September 10, 2026
तीन हफ्ते बाद पिंजरे में कैद हुई दहशत बनी मादा तेंदुआ, दो युवकों पर हमला कर किया था घायल

तीन हफ्ते बाद पिंजरे में कैद हुई दहशत बनी मादा तेंदुआ, दो युवकों पर हमला कर किया था घायल

September 10, 2026
हिमालयी बदलावों का अध्ययन करने को जुटाए जा रहे आंकड़े, वैज्ञानिकों संग मंथन

हिमालयी बदलावों का अध्ययन करने को जुटाए जा रहे आंकड़े, वैज्ञानिकों संग मंथन

September 10, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

iPhone Duo: Apple ने लॉन्च किया मुड़ने वाला पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

iPhone Duo: Apple ने लॉन्च किया मुड़ने वाला पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

September 10, 2026
तीन हफ्ते बाद पिंजरे में कैद हुई दहशत बनी मादा तेंदुआ, दो युवकों पर हमला कर किया था घायल

तीन हफ्ते बाद पिंजरे में कैद हुई दहशत बनी मादा तेंदुआ, दो युवकों पर हमला कर किया था घायल

September 10, 2026
हिमालयी बदलावों का अध्ययन करने को जुटाए जा रहे आंकड़े, वैज्ञानिकों संग मंथन

हिमालयी बदलावों का अध्ययन करने को जुटाए जा रहे आंकड़े, वैज्ञानिकों संग मंथन

September 10, 2026
अलग अंदाज: राजनीति के बाद फुटबॉल के मैदान में उतरे नितिन नवीन, खिलाड़ियों से किया संवाद

अलग अंदाज: राजनीति के बाद फुटबॉल के मैदान में उतरे नितिन नवीन, खिलाड़ियों से किया संवाद

September 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • iPhone Duo: Apple ने लॉन्च किया मुड़ने वाला पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  • तीन हफ्ते बाद पिंजरे में कैद हुई दहशत बनी मादा तेंदुआ, दो युवकों पर हमला कर किया था घायल
  • हिमालयी बदलावों का अध्ययन करने को जुटाए जा रहे आंकड़े, वैज्ञानिकों संग मंथन
  • अलग अंदाज: राजनीति के बाद फुटबॉल के मैदान में उतरे नितिन नवीन, खिलाड़ियों से किया संवाद
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.