Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड का खूबसूरत झरना ‘बिर्थी फॉल’, कुदरती नजारे को देख नहीं हटा पाएंगे अपनी नजरें

Uk Fast Khabar July 4, 2026

प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज है देवभूमि उत्तराखंड की वादियां, पिथौरागढ़ में मौजूद बिर्थी फॉल का दीदार करने पर मिलेगा सुकून, प्रदीप माहरा की रिपोर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड अपनी खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य और वादियों के लिए प्रसिद्ध है. यहां के कुदरती नजारे मोहित कर देते हैं. ऐसा ही नजारा मुनस्यारी मार्ग पर देखने को मिलता है. जो किसी पहचान की मोहताज नहीं है. वो जगह है, बिर्थी गांव. जहां करीब 125 मीटर ऊंचाई से खूबसूरत झरना गिरता है. जिसे ‘बिर्थी फॉल’ के नाम से जाना जाता है. जो हर सैलानियों के मन को मोह लेता है. यहां मन को अद्भुत शांति के साथ ही ताजगी का एहसास होता है.

बता दें कि पिथौरागढ़ जिले की सीमाएं चीन और नेपाल से मिलती हैं. अपनी नैसर्गिक खूबसूरती के लिए यह जिला पर्यटकों के बीच काफी पसंद किया जाता है. पिथौरागढ़ में तमाम प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर और अद्भुत जगह हैं, जिन्हें देखने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं. ऐसी ही अद्भुत जगहों में से एक है बिर्थी फॉल, जो उत्तराखंड में सबसे खूबसूरत वॉटरफॉल है.

बिर्थी वाटरफॉल पर जिसकी भी नजर पड़ती है, वो इसके करीब जाकर फोटो खिंचाने से खुद को रोक नहीं पाता है. बिर्थी फॉल पिथौरागढ़ का फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, जो पिथौरागढ़ मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर मुनस्यारी जाने वाले रास्ते में पड़ता है. मुनस्यारी जाने वाले पर्यटक इस झरने का दीदार करने यहां जरूर रुकते हैं. यही वजह भी रही कि आज इस वाटरफॉल को पूरे देश में पसंद किया जाने लगा है.

वैसे तो साल भर झरने का दीदार कर सकते हैं, लेकिन मानसून सीजन यानी (जून-सितंबर) में नजारा देखते ही बनता है. क्योंकि, मानसून में झरना पूरे स्वरूप में बहता है, जिससे नजारा बेहद शानदार होता है. इन दिनों भी बिर्थी फॉल को निहारने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ी हुई है. ईटीवी भारत ने बिर्थी वाटरफॉल जाकर पर्यटकों और स्थानीय से बात की. इस दौरान पर्यटकों ने बिर्थी वाटरफॉल को प्रकृति प्रेमियों के लिए सबसे बढ़िया जगह बताया.

बिर्थी फॉल पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है. गर्मियों में काफी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक यहां पहुंचते हैं. बिर्थी फॉल के आसपास स्थानीय लोगों की ओर से छोटे-छोटे भोजनालय और चाय की दुकानें भी संचालित की जाती हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है.

बरसात के मौसम में झरने के आसपास की चट्टानें फिसलन भरी हो जाती हैं. इसलिए प्रशासन और स्थानीय लोग पर्यटकों से निर्धारित सुरक्षा सीमाओं के भीतर रहकर ही झरने का लुत्फ उठाने की अपील करते हैं. मौसम खराब होने पर सावधानी बरतना और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक होता है.
विश्व प्रसिद्ध बिर्थी फॉल मुनस्यारी विकासखंड के बिर्थी ग्राम पंचायत में स्थित है. ग्राम पंचायत झरने के दीदार करने के लिए आने वाले पर्यटकों से न्यूनतम शुल्क वसूलती है. पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ग्रामीणों ने पंचायत में विधिवत प्रस्ताव पास कर 20 दिसंबर 2021 से प्रति पर्यटक 20 रुपए वसूलना शुरू किया.
साढ़े 5 साल में बिर्थी ग्राम पंचायत कमा चुका 25.10 लाख रुपए: ऐसे में 20 दिसंबर 2021 से लेकर जून 2026 तक यानी करीब साढ़े 5 सालों में बिर्थी ग्राम पंचायत को 25,10,450 रुपए की आय हो चुकी है. खास बात ये है कि इस धनराशि को गांव के विकास में खर्च किया जाता है.
1.25 करोड़ से बना ग्लास ब्रिज: बिर्थी फॉल में कुमाऊं के पहले ग्लास ब्रिज (कांच) का निर्माण किया गया है. यहां से पर्यटक बिर्थी झरने को निहारते हैं. करीब 10 मीटर लंबा यह ग्लास ब्रिज बिर्थी फॉल के व्यू प्वाइंट की तरह काम करता है. इस ब्रिज को ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से सवा करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है.
पर्यटकों को लुभा रहा ग्लास ब्रिज: मुनस्यारी में पर्यटक गर्मियों और जाड़ों दोनों सीजन में यहां आते हैं. यहां जो कोई भी आता है, वो इस खूबसूरत झरने को देखने जरूर रुकता है. ग्लास ब्रिज के बन जाने से यहां पर्यटकों को एक सेल्फी प्वाइंट मिलता है. बिर्थी फॉल का प्रचार होने के साथ ही पर्यटकों की संख्या में इजाफा भी हो रहा है.
महिला समूह के स्थानीय वेशभूषा पर्यटकों को आ रही पंसद: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह बिर्थी फॉल महिला ग्राम संगठन की ओर से यहां पर पिछले एक साल से खास पहल की गई है. जिसमें समूह की महिलाओं की ओर से यहां घूमने आने वाले महिला और पुरुषों के स्थानीय पारंपरिक वेशभूषा तैयार की गई है.
जिसमें महिलाओं के लिए घाघरा, पिछौड़ा, नथ और पुरुषों के लिए मुनस्यारी की प्रसिद्ध वेशभूषा शामिल है. जिसे पहन कर पर्यटक फोटो खिंचवाते हैं. जिसके एवज में 100 रुपए का शुल्क लिया जाता है. एक साल के भीतर इस ड्रेस के शुल्क से महिला समूह की 5 लाख से ज्यादा की आय हो चुकी है.
इससे समूह की महिलाओं में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है. इस ड्रेस को पहनकर पर्यटक फोटो खिंचाने के साथ ही रील्स आदि बनाते हैं, जो एक आकर्षण का केंद्र रहता है. इससे न केवल पर्यटक मुनस्यारी की वेशभूषा से रूबरू होते हैं. बल्कि, इस पांरपरिक परिधान का भी प्रचार-प्रसार हो रहा है.
ग्रामीण युवक-युवतियों को मिला भी रोजगार: बिर्थी फॉल की वजह से ग्रामीणों को स्वरोजगार भी मिला है. बिर्थी गांव के 22 युवक-युवतियों को 10 हजार से 15 हजार रुपए मानदेय मिल रहा है. ये युवा यहां की देख रेख के साथ व्यवस्थाएं बनाने का काम करते हैं. महिला स्वयं सहायता समूहों की झरना परिसर में स्वच्छता आदि गतिविधियों से आय हो रही है. जबकि, यहां 6 होम स्टे भी संचालित हैं.

Continue Reading

Previous: तुंगनाथ धाम में 1.18 लाख श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, पर्यटन कारोबार हुआ गुलजार
Next: 52 हजार करोड़ की मेगा डिफेंस प्रस्तावों को मंजूरी, आकाश तरंग.. कामिकेज ड्रोन समेत कई हाईटेक हथियार होंगे शामिल

Related Stories

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

September 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग
  • डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला
  • मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल
  • 12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.