Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड के खूबसूरत ताराकुंड झील और मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण, जानिए क्या है मान्यता

Uk Fast Khabar October 15, 2026

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में खूबसूरत और प्राकृतिक नजारों के बीच बसा है ताराकुंड, अब बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र, जानिए इसकी महिमा

देहरादून: उत्तराखंड में हर कोने-कोने में भगवान और कुछ आलौकिक शक्तियों की मौजूदगी माना जाता है. जिसे वजह से उत्तराखंड को देवभूमि का दर्जा मिला है. यहां हर जगह मंदिर मिल जाते हैं. जिनकी अपनी-अपनी मान्यताएं हैं. ऐसी ही कुछ मान्यताओं को समेटा हुआ एक मंदिर पौड़ी में भी मौजूद है. जिसे ताराकुंड महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है. यह मंदिर एक कुंड यानी झील के किनारे स्थित है. इस कुंड और मंदिर को लेकर भी अपनी मान्यताएं हैं. वहीं, अब ताराकुंड को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की तैयारी है.

दरअसल, पौड़ी के इस पौराणिक स्थल को धार्मिक पर्यटन और तीर्थाटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार ने पहल तेज कर दी है. जिसके तहत खुद धामी सरकार के मंत्री धन सिंह रावत और सैकड़ों ग्रामीणों ने पदयात्रा कर ताराकुंड पहुंचे. जहां उन्होंने न केवल पूजा-अर्चना की. बल्कि, इस दौरान उन्होंने मां तारा का भव्य मंदिर निर्माण, झील का सौंदर्यीकरण एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को विकसित करने की बात कही. मंत्री धन सिंह ने भरोसा दिलाया कि इस पौराणिक स्थल को विकसित करने के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी.

2200 मीटर की ऊंचाई पर बसा है ताराकुंड झील और प्राचीन मंदिर: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में समुद्र तल से करीब 2200 मीटर की ऊंचाई पर ताराकुंड नाम का एक खूबसूरत और शांत प्राकृतिक झील है. जहां प्राकृतिक रूप से बनी एक खूबसूरत ताल यानी कुंड या झील है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र है. ऊंचे पहाड़, हरियाली और जंगलों के बीच मौजूद छोटी झील और प्राचीन मंदिर इस स्थान की पहचान है.

  • शहरों की भीड़भाड़ से दूर शांत वातावरण में स्थित ताराकुंड प्रकृति प्रेमियों, धार्मिक यात्रियों और पैदल भ्रमण करने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है. अभी तक बहुत कम लोग इस जगह को जानते हैं. हालांकि, अब जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी इस ताराकुंड के बारे में जानकारी साझा की जा रही है. वहीं, यहां तक पहुंचने के लिए पैदल रास्ते का सहारा लेना पड़ता है. जिससे यह स्थान अब तक बड़े पर्यटन केंद्रों की तरह विकसित नहीं हो पाया है.

    वहीं, बेहतर सड़क संपर्क सुरक्षित पैदल मार्ग और बुनियादी सुविधाएं विकसित होने पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सहूलियत मिल सकती है. ताराकुंड की यही प्राकृतिक खूबसूरती और धार्मिक पहचान इसे भविष्य के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाएं पैदा कर रही है.

    क्या है ताराकुंड झील और मंदिर की मान्यता?

    कहां स्थित है ताराकुंड, कैसे पहुंच सकते हैं श्रद्धालु? ताराकुंड पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में स्थित है. यहां पहुंचने के लिए पौड़ी से सड़क मार्ग के जरिए आना पड़ता है. पौड़ी से पदानी तक करीब 44 किलोमीटर सड़क यात्रा के बाद लगभग पांच किलोमीटर का पैदल ट्रेक तय करके ताराकुंड पहुंचा जा सकता है. एक अन्य मार्ग बड़ेथ गांव की ओर से भी जाता है. जबकि, पैठाणी के आसपास के क्षेत्र से होकर भी पैदल पहुंचने के रास्ते इस्तेमाल किए जाते हैं. पैदल लगभग 1 घंटे की ट्रेकिंग के बाद यहां पहुंचा जा सकता है.

    नवरात्रि में धार्मिक पर्यटन से जुड़ सकती है ताराकुंड की पहचान: नवरात्रि के दौरान देशभर में देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है. उत्तराखंड में भी मां दुर्गा और शक्ति स्वरूपा देवी के अनेक मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है. ऐसे समय में ताराकुंड को धार्मिक पर्यटन से जोड़ने की पहल महत्वपूर्ण हो सकती है. वहीं, मां तारा के मंदिर और प्रतिमा का निर्माण होने, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं विकसित होने से इस स्थल को व्यापक पहचान दिलाने में मदद मिल सकती है.

    तीज पर जुटते हैं स्थानीय लोग: स्थानीय निवासी कुलदीप रावत कहते हैं कि यहां तीज के अवसर पर स्थानीय लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. शिवरात्रि के दौरान भी यहां भगवान शिव की पूजा करने भारी भीड़ उमड़ती है. ताराकुंड आसपास के गांवों के लोगों की आस्था और स्थानीय धार्मिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है. झील और मंदिर के आसपास का शांत वातावरण इस स्थल को आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी शानदार बनाता है.

    यदि विकास योजनाओं के साथ इन परंपराओं का संरक्षण किया जाता है, तो ताराकुंड को केवल घूमने की जगह के बजाय स्थानीय संस्कृति और आस्था से जुड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है. मंदिर का इतिहास स्थानीय लोककथाएं और धार्मिक आयोजनों से जुड़ी जानकारियां जुटाकर उन्हें पर्यटकों तक पहुंचाना अब सरकार का काम है. फिलहाल, सरकार भी इस ओर ध्यान दे रही है.

    बुंखाल से धारी देवी तक धार्मिक स्थलों को जोड़ने की योजना: कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने ताराकुंड को धार्मिक पर्यटन और तीर्थाटन सर्किट से जोड़ने की दिशा में काम करने की बात कही है. प्रस्तावित सर्किट में बुंखाल मंदिर, पैठाणी स्थित राहु मंदिर, भैरवनाथ मंदिर, देवलगढ़ के राजराजेश्वरी देवी मंदिर, कमलेश्वर महादेव मंदिर और मां धारी देवी मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों को शामिल करने की पहल की जाएगी.

    इन स्थलों की अपनी धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान है. इन्हें बेहतर रोड कनेक्टिविटी, यात्री सुविधाओं, सूचना संकेतकों और स्थानीय पर्यटन सेवाओं के माध्यम से आपस में जोड़ने से श्रद्धालुओं को एक ही यात्रा में कई धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल सकता है. इससे आस पास के गांवों में रोजगार, स्थानीय उत्पादों की बिक्री और होमस्टे जैसी गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

    “ताराकुंड हमारी अगाध आस्था, संस्कृति और समृद्ध धार्मिक विरासत का प्रतीक है. जिस प्रकार हमने पैठाणी स्थित ऐतिहासिक राहु मंदिर को सौंदर्यीकरण, बेहतर कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से वैश्विक पटल पर पहचान दिलाई है, जहां आज देश-विदेश से श्रद्धालु राहु दोष निवारण और दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. ठीक उसी तरह हमारा यह संकल्प है कि हम ताराकुंड और आसपास के प्राकृतिक व धार्मिक स्थलों को भी इसी तर्ज पर विकसित करें.“- धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री

    “ताराकुंड को भव्य पर्यटन सर्किट से जोड़ने, बेहतर सड़क नेटवर्क का विस्तार करने और यहां आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं जुटाने का खाका तैयार किया जा रहा है. इस सबका मुख्य उद्देश्य केवल पर्यटन बढ़ाना ही नहीं, बल्कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है. स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना और देवभूमि से होने वाले पलायन को रोककर अपनी संस्कृति को संजोना है.“- धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री

    ग्रामीणों ने रखीं विकास की मांगें, झील के सौंदर्यीकरण पर भी जोर: सरकार के मंत्री और अधिकारियों के ताराकुंड पहुंचने के बाद मंदिर परिसर में खुली चर्चा आयोजित की गई. जिसमें ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को सामने रखा. ग्रामीणों ने सड़क संपर्क को सुचारू बनाने, झील का सौंदर्यीकरण, विश्राम गृह और ध्यान केंद्र बनाने और श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित करने की मांग की. साथ ही सुरक्षित पैदल मार्ग, बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था करने की मांग भी रखी. जिस पर धन सिंह रावत ने सकारात्मक आश्वासन दिया है.

    पर्यटन बढ़ा तो स्थानीय लोगों के लिए खुल सकते हैं रोजगार के रास्ते: ताराकुंड को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने का लाभ केवल मंदिर और झील तक सीमित नहीं रहेगा. यदि यहां नियमित रूप से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचने लगते हैं, तो स्थानीय युवाओं के लिए गाइड, वाहन सेवा, होमस्टे, भोजनालय और स्थानीय उत्पादों की बिक्री जैसे रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं.

    पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन आधारित आजीविका को बढ़ावा देना पलायन की चुनौती से निपटने की दिशा में भी मददगार हो सकता है. इसके लिए जरूरी होगा कि विकास योजनाओं में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और पर्यटन गतिविधियों का लाभ आसपास के गांवों तक पहुंचे. अब विकास योजनाओं के धरातल पर उतरने का इंतजार है.

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में तंबाकू-गुटखा पर लगा बैन, करीब 40 करोड़ के राजस्व का होगा नुकसान, व्यापारियों ने मांगा समय
Next: घुसपैठियों पर नकेल कसने के लिए सरकार ने डेमोग्राफिक बदलाव वेब पोर्टल लॉन्च किया

Related Stories

अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना

अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना

October 15, 2026
साइबर ठगी की शिकायत पर तुरंत मिलेगी मदद, 1930 हेल्पलाइन पर AI एजेंट करेगा मदद

साइबर ठगी की शिकायत पर तुरंत मिलेगी मदद, 1930 हेल्पलाइन पर AI एजेंट करेगा मदद

October 15, 2026
देवप्रयाग: चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो मौतें

देवप्रयाग: चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो मौतें

October 15, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना

अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना

October 15, 2026
साइबर ठगी की शिकायत पर तुरंत मिलेगी मदद, 1930 हेल्पलाइन पर AI एजेंट करेगा मदद

साइबर ठगी की शिकायत पर तुरंत मिलेगी मदद, 1930 हेल्पलाइन पर AI एजेंट करेगा मदद

October 15, 2026
देवप्रयाग: चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो मौतें

देवप्रयाग: चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो मौतें

October 15, 2026
आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस, 13 दिनों में छोड़ना होगा देश

आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस, 13 दिनों में छोड़ना होगा देश

October 15, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना
  • साइबर ठगी की शिकायत पर तुरंत मिलेगी मदद, 1930 हेल्पलाइन पर AI एजेंट करेगा मदद
  • देवप्रयाग: चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो मौतें
  • आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस, 13 दिनों में छोड़ना होगा देश
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.