Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तरकाशी: पापड़गाड़ में फिर धंसा गंगोत्री हाईवे, तेजी से चौड़ी होती गई दरार, क्यार्क गांव पर मंडराया खतरा

Uk Fast Khabar August 4, 2026

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भू-धंसाव ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है. हाईवे पर लगातार दरारें बढ़ रही हैं.

उत्तरकाशी: भटवाड़ी क्षेत्र में पापड़गाड़ के समीप गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर भू-धंसाव ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. सोमवार सुबह सड़क पर दिखाई दी करीब 50 मीटर लंबी हल्की दरार दोपहर तक तेजी से चौड़ी हो गई, जिससे हाईवे पर यातायात करीब चार घंटे तक बाधित रहा. स्थिति को देखते हुए प्रशासन और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने कुछ समय के लिए केवल दोपहिया वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी. बाद में दरारों में मिट्टी भरकर यातायात बहाल कर दिया गया, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल अस्थायी समाधान है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है.

ग्रामीणों के अनुसार पापड़गाड़ क्षेत्र लंबे समय से भू-धंसाव की चपेट में है. पिछले वर्ष अगस्त में आई आपदा के दौरान इसी स्थान पर करीब 100 मीटर तक गंगोत्री हाईवे धंस गया था, जिससे तीन दिन तक यातायात पूरी तरह ठप रहा. उस समय धराली और हर्षिल क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जा रहे प्रशासनिक अधिकारियों और आपदा राहत दलों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था. सबसे बड़ी चिंता यह है कि इस मार्ग के बंद होने की स्थिति में कोई वैकल्पिक सड़क उपलब्ध नहीं है. स्थानीय निवासी प्रताप प्रकाश, संजीव नौटियाल, केशव नौटियाल आधी लोगों का कहना है कि एक वर्ष बीत जाने के बावजूद स्थायी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए.

सोमवार को फिर सामने आई घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि खतरा अभी टला नहीं है. उनका कहना है कि यदि लगातार भारी वाहन इस मार्ग से गुजरते रहे या क्षेत्र में तेज बारिश हुई तो सड़क का बड़ा हिस्सा फिर धंस सकता है, जिससे गंगोत्री धाम की यात्रा भी प्रभावित होगी. पूर्व प्रधान विपिन राणा, रवि रावत और प्रताप प्रकाश पंवार का कहना है कि पापड़गाड़ से बरसात के दौरान भारी मात्रा में मलबा और विशाल बोल्डर बहकर आते हैं. इससे गंगोत्री हाईवे के मोटर पुल के साथ ही ऊंचाई पर बसे क्यार्क गांव के लिए भी गंभीर खतरा पैदा हो गया है.

उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए गए तो भविष्य में गांव और हाईवे दोनों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. ग्रामीणों ने मांग की है कि भागीरथी नदी के किनारे मजबूत सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएं, ताकि भू-धंसाव पर स्थायी नियंत्रण पाया जा सके. कहा कि हर वर्ष बरसात के मौसम में इस क्षेत्र के लोग दहशत में जीवन बिताने को मजबूर हैं और प्रशासन को अब केवल अस्थायी मरम्मत के बजाय दीर्घकालिक समाधान पर ध्यान देना चाहिए.

पापड़गाड़ क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा कार्यों के लिए बीआरओ की ओर से टीएचडीसी के माध्यम से विस्तृत सर्वे कराया जा रहा है. सर्वे के आधार पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है. डीपीआर तैयार होते ही आवश्यक स्वीकृतियां लेकर सुरक्षात्मक कार्य शुरू कराए जाएंगे, जिससे गंगोत्री हाईवे और क्यार्क गांव दोनों को सुरक्षित किया जा सके.
– प्रशांत आर्य, जिलाधिकारी –

प्रशासन का कहना है कि फिलहाल क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

Continue Reading

Previous: श्रीनगर बेस अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक डिजिटल अल्ट्रासाउंड सेवा, पहाड़ के मरीजों को बड़ी राहत
Next: आज दिल्ली में उत्तराखंड बीजेपी की बड़ी बैठक, जुटेंगे बड़े बड़े दिग्गज, जानिए मीटिंग का एजेंडा

Related Stories

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

August 24, 2026
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

August 24, 2026
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

August 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

August 24, 2026
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

August 24, 2026
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

August 24, 2026
सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक

सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक

August 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर
  • नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी
  • सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.