Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Waqf Bill: वक्‍फ संशोधन विधेयक दोनों सदनों में पारित, उत्‍तराखंड सीएम ने कहा – ‘रुकेगा संपत्तियों का दुरुपयोग’

Uk Fast Khabar April 4, 2025

वक्फ संशोधन बिल पर गुरुवार देर रात उच्च सदन यानी राज्यसभा की मुहर भी लग गई। 12 घंटों की लंबी चर्चा के बाद राज्यसभा से बिल पास हो गया। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने वक्फ विधेयक को लेकर अपना समर्थन क‍िया और मुस्लिम समुदाय को आश्वासन दिया कि इस कानून से समुदाय की संपत्तियों मस्जिदों दरगाहों ईदगाहों या कब्रिस्तानों को कोई खतरा नहीं है। वहीं अब उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। सीएम धामी ने कहा है कि यह विधेयक पारदर्शिता, न्याय और सभी नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन और न्यायिक सुधारों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पूर्ण पारदर्शिता, कानूनी स्पष्टता और न्यायिक संतुलन स्थापित करना है। यह विधेयक किसी समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए लाया गया है। इसके लागू होने से झूठे और अवैध दावों पर रोक लगेगी, जिससे भूमि एवं संपत्ति से जुड़े विवादों का निष्पक्ष समाधान हो सकेगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग न हो और वे समाज के व्यापक हित में उपयोग की जाएं।

वक्फ बिल मुस्लिम वर्ग के लिए क्रांतिकारी कदम: भट्ट
भाजपा ने वक्फ बिल का समर्थन करते हुए इसे मुस्लिम वर्ग के लिए क्रांतिकारी कदम बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्र्रेस सरकारों ने इस कानून को संविधान से ऊपर रखने को जो पाप किया, वह भाजपा ने संशोधन बिल से धो दिया है। अब देवभूमि उत्तराखंड में भी वक्फ की जो संपत्तियां हैं, उनकी जवाबदेही गरीब व जरूरतमंद मुस्लिमों के कल्याण के लिए सुनिश्चित करना संभव होगा। एक बयान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पिछली सरकारों ने तुष्टीकरण नीति के चलने वक्फ बोर्ड को असीमित अधिकार दिए, जिसमें किसी भी जमीन पर बोर्ड अपना दावा कर सकता है और पीडि़त को न्यायालय में अपील का अधिकार भी नहीं था। चंद वक्फ अधिकारी, जिनमें कांग्रेस समेत विपक्ष के नेता और समर्थक हैं, ने दान में मिली जमीनों पर कब्जा किया हुआ है। इतना ही नहीं, गरीब कल्याण के उद्देश्य से दान की गई संपत्ति या पैसे से न कोई अस्पताल बनाया गया और न ही कोई स्कूल। इससे किसी तरह के सामाजिक कार्य भी नहीं किए गए। इसे देखते हुए भाजपा सरकार मुस्लिम गरीब समुदाय और महिला उत्थान के लिए वक्फ संशोधन बिल लेकर आई है। उन्होंने कहा कि इस बिल को तैयार करने में पूरी संवैधानिक प्रक्रिया का पालन किया गया। इस क्रम में 96 लाख याचिकाओं पर विचार किया गया और 284 प्रतिनिधिमंडल से सुझाव लिए गए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के आरोप और बिल का विरोध तुष्टीकरण की राजनीति से प्रेरित है।
वक्फ संपत्ति निजी नहीं है, यह एक पूरे समाज के लिए दान की गई है। इस कानून पर कांग्रेस और विपक्ष मुस्लिम समुदाय के गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कानून किसी मस्जिद, कब्रिस्तान या ईदगाह के खिलाफ नहीं है, बल्कि उनके खिलाफ है जिन्होंने वक्फ की जमीनों पर कब्जा किया हुआ है। केंद्र सरकार ने इस बिल में संशोधन कर बराबरी के अधिकार को सुनिश्चित किया है।

Continue Reading

Previous: देहरादून में जल्‍द बदलने वाला है कूड़ा उठान सिस्‍टम, इकोन कंपनी का हटना तय
Next: चारधाम यात्रा के लिए विदेशी श्रद्धालुओं की भरमार, पंजीकरण की संख्या पहुंची 10 हजार के पार

Related Stories

साल 2003 असम लड़की कथित रेप केस, हरक ने सरकार को दी चुनौती, राजनीति से संन्यास लेने तक की कही बात

साल 2003 असम लड़की कथित रेप केस, हरक ने सरकार को दी चुनौती, राजनीति से संन्यास लेने तक की कही बात

November 9, 2026
26 साल के उत्तराखंड की 100 साल पुरानी कहानी, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान की दास्तां

26 साल के उत्तराखंड की 100 साल पुरानी कहानी, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान की दास्तां

November 9, 2026
उत्तराखंड में 26 साल बाद भी 57 गांव मोबाइल नेटवर्क से दूर, 5G के जमाने में फोन बनते हैं शोपीस

उत्तराखंड में 26 साल बाद भी 57 गांव मोबाइल नेटवर्क से दूर, 5G के जमाने में फोन बनते हैं शोपीस

November 9, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

सऊदी अरब से 9 साल बाद घर लौट रहे उत्तराखंड के इंद्रमणि नौटियाल, जेल में काटी सजा, जानिए मामला

सऊदी अरब से 9 साल बाद घर लौट रहे उत्तराखंड के इंद्रमणि नौटियाल, जेल में काटी सजा, जानिए मामला

November 9, 2026
साल 2003 असम लड़की कथित रेप केस, हरक ने सरकार को दी चुनौती, राजनीति से संन्यास लेने तक की कही बात

साल 2003 असम लड़की कथित रेप केस, हरक ने सरकार को दी चुनौती, राजनीति से संन्यास लेने तक की कही बात

November 9, 2026
26 साल के उत्तराखंड की 100 साल पुरानी कहानी, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान की दास्तां

26 साल के उत्तराखंड की 100 साल पुरानी कहानी, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान की दास्तां

November 9, 2026
उत्तराखंड में 26 साल बाद भी 57 गांव मोबाइल नेटवर्क से दूर, 5G के जमाने में फोन बनते हैं शोपीस

उत्तराखंड में 26 साल बाद भी 57 गांव मोबाइल नेटवर्क से दूर, 5G के जमाने में फोन बनते हैं शोपीस

November 9, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • सऊदी अरब से 9 साल बाद घर लौट रहे उत्तराखंड के इंद्रमणि नौटियाल, जेल में काटी सजा, जानिए मामला
  • साल 2003 असम लड़की कथित रेप केस, हरक ने सरकार को दी चुनौती, राजनीति से संन्यास लेने तक की कही बात
  • 26 साल के उत्तराखंड की 100 साल पुरानी कहानी, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान की दास्तां
  • उत्तराखंड में 26 साल बाद भी 57 गांव मोबाइल नेटवर्क से दूर, 5G के जमाने में फोन बनते हैं शोपीस
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.