Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

आज करवट बदल सकता है मौसम, कहीं बौछारों के आसार तो कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी

Uk Fast Khabar May 4, 2024

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे पारे में वृद्धि होने लगी है। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। जबकि, न्यूनतम पारा सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे है। जिससे सुबह-शाम मौसम सुहावना है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और वर्षा के आसार बने हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाये रहने और हल्की बौछारों के आसार हैं। जबकि, निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें व कहीं-कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।

24 घंटे के भीतर पारा दो डिग्री सेल्सियस चढ़ा
दून में शुक्रवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही। हालांकि, दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल मंडराने लगे। इसके बावजूद अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ और 24 घंटे के भीतर पारा दो डिग्री सेल्सियस चढ़ गया। जो कि सामान्य से अधिक है। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। वहीं, आसपास के क्षेत्रों में शाम से बादलों की आंख-मिचौनी शुरू हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। प्रदेश में वर्षा के साथ ही कई स्थानों पर ओलावृष्टि होने की आंशका है। जबकि, निचले इलाकों में अंधड चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 36.0, 17.1
ऊधम सिंह नगर, 35.0, 13.1
मुक्तेश्वर, 26.6, 11.0
नई टिहरी, 26.4, 12.4

 

 

Continue Reading

Previous: चारधाम यात्रा आरंभ होने से पहले ही सक्रिय हुए साइबर ठग, एसटीएफ ने 19 फर्जी वेबसाइट कराई बंद
Next: हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के बीच खुलेंगे चारों धाम के कपाट, CM धामी ने तैयारियों को लेकर दिए ये खास निर्देश

Related Stories

यमुनोत्री विधान सभा के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सीएम ने दिया आश्वासन

यमुनोत्री विधान सभा के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सीएम ने दिया आश्वासन

January 23, 2026
नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

January 23, 2026
नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

January 23, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

यमुनोत्री विधान सभा के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सीएम ने दिया आश्वासन

यमुनोत्री विधान सभा के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सीएम ने दिया आश्वासन

January 23, 2026
नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

January 23, 2026
नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

January 23, 2026
उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..

उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..

January 21, 2026 15

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • यमुनोत्री विधान सभा के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सीएम ने दिया आश्वासन
  • नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं
  • नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं
  • उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.