Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

Uk Fast Khabar June 11, 2026

मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी से राहत पाने पहुंचे पर्यटक, वीकेंड पर बढ़ी चहल-पहल

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है. प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. वहीं आज प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिली है. वहीं राजधानी देहरादून और मसूरी में मौसम का तल्ख मिजाज रहा. यहां कई देर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

पहाड़ों की रानी मसूरी में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. सुबह से ही आसमान पर काले बादलों का डेरा रहा और बीच-बीच में हुई हल्की बारिश ने मौसम को बेहद सुहावना बना दिया. ठंडी हवाओं और फुहारों के बीच मसूरी का मौसम एक बार फिर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है. जहां एक ओर देहरादून, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं मसूरी का ठंडा और खुशनुमा मौसम पर्यटकों को राहत दे रहा है.

मौसम में आए बदलाव के बाद मॉल रोड, गन हिल, कंपनी गार्डन, कैम्पटी फॉल और अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली.सुबह से छाए बादलों और हल्की बारिश के बीच पर्यटक छतरियों और रेनकोट के साथ मसूरी की वादियों का आनंद लेते नजर आए. कई पर्यटक माल रोड पर टहलते हुए मौसम का लुत्फ उठाते दिखे, जबकि युवा और बच्चे बारिश की फुहारों के बीच सेल्फी और फोटोग्राफी करते नजर आए. पर्यटकों का कहना है कि मैदानी इलाकों की तपती गर्मी से राहत पाने के लिए मसूरी से बेहतर जगह नहीं हो सकती. ठंडी हवाओं और बादलों से घिरी पहाड़ियों ने उनकी यात्रा को और यादगार बना दिया है.
गर्मी की छुट्टियों और सप्ताहांत को देखते हुए मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे संचालकों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पर्यटकों की आमद में इजाफा हुआ है और मौसम सुहावना रहने पर आगामी दिनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है. मसूरी उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों के सबसे नजदीकी और लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है. यही कारण है कि दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं.
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मसूरी और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.संभावित बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है. संबंधित विभागों को भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और संवेदनशील मार्गों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही पर्यटकों से भी बारिश के दौरान सावधानी बरतने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

Continue Reading

Previous: निपाह वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्थ मिनिस्टर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
Next: Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

Related Stories

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

November 2, 2026
उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

November 2, 2026
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

November 2, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

November 2, 2026
उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

November 2, 2026
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

November 2, 2026
केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता

केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता

November 2, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन
  • उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?
  • उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन
  • केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.