Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

पश्चिम बंगाल: मालदा में नाव पर आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत, 15 घायल

Uk Fast Khabar June 24, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से पश्चिम बंगाल के मालदा में बड़ा हादास हुआ. गंगा नदी पार करने के दौरान नाव पर आसमानी आफत आई.

मुर्शिदाबाद/मालदा: पश्चिम बंगाल के मालदा में गंगा नदी पर चल रही एक यात्री नाव पर जबरदस्त आसमानी बिजली गिरी. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. यह घटना मंगलवार दोपहर मालदा के परलालपुर फेरी घाट पर हुई.

यह दुखद घटना मुर्शिदाबाद के धूलियन गंगा घाट से मालदा के परलालपुर घाट जा रही एक यात्री नाव के साथ हुई. 25 से 30 यात्रियों को लेकर नाव गंगा पार करके परलालपुर घाट पहुँच गई थी लेकिन, यात्रियों के उतरने के कुछ ही देर बाद आसमान में अचानक काले बादल छा गए और बिजली कड़कने के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई. तभी यह भयानक हादसा हुआ.

यह घटना मालदा के वैष्णबनगर पुलिस स्टेशन इलाके के अंतर्गत परलालपुर में शिबपुर घाट पर हुई. पुलिस ने बताया कि यह समूह मुर्शिदाबाद के धूलियन से नाव से परलालपुर लौट रहा था. जैसे ही नाव किनारे के पास पहुँची, बारिश और बिजली कड़कने लगी. नाव पर सवार यात्रियों पर बिजली गिरी. मुर्शिदाबाद के धूलियन में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी लोगों का इलाज चल रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली कड़कने की जोरदार आवाज के तुरंत बाद, कई यात्री जमीन पर गिर पड़े. चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कम से कम 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बिजली की चपेट में आए लोगों की चीखों से फेरी घाट इलाके में तुरंत अफरा-तफरी मच गई. रिश्तेदारों के रोने-बिलखने, लोगों की भाग-दौड़ और मदद के लिए पुकारने की आवाज़ों से माहौल गमगीन हो गया.

स्थानीय लोगों और प्रशासन की मिली-जुली कोशिशों से तुरंत बचाव कार्य शुरू किए गए. कुछ घायलों को मालदा के अस्पताल ले जाया गया, जबकि ज़्यादातर लोगों को शमशेरगंज के अनूपनगर ब्लॉक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिन लोगों की हालत बिगड़ी, उन्हें बाद में जंगीपुर सब-डिविजनल अस्पताल भेज दिया गया.

अचानक हुई इस त्रासदी से धूलियन-परलालपुर इलाके में मातम छा गया. जो लोग कुछ ही पल पहले अपने परिवारों के पास लौटने के सपने लेकर नाव पर सवार हुए थे, वे कभी घर वापस नहीं लौट पाए. अपनों को खोने के दुख और घायलों की ज़िंदगी-मौत की लड़ाई से लोग स्तब्ध हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान असदुल्ला शेख, अंसार शेख, एकरामुल शेख और कोची शेख के तौर पर हुई है. ये सभी मालदा के वैष्णवनगर पुलिस स्टेशन इलाके के परलालपुर के रहने वाले थे.

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में आज पहाड़ से लेकर मैदान तक होगी बारिश, मौसम का 29 जून तक का अलर्ट देखें
Next: रोनाल्डो ने रचा इतिहास, 24 घंटे के अंदर तोड़ा मेसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Related Stories

देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

June 24, 2026
जापानी AI स्टार्टअप Sakana ने लॉन्च किया Fugu, Anthropic के टॉप मॉडल्स को दी टक्कर!

जापानी AI स्टार्टअप Sakana ने लॉन्च किया Fugu, Anthropic के टॉप मॉडल्स को दी टक्कर!

June 24, 2026
दयारा बुग्याल ट्रेक पर 29 मई से लापता बबीता पांडे की तलाश जारी, भालू के अड्डों तक पहुंची खोजी टीम

दयारा बुग्याल ट्रेक पर 29 मई से लापता बबीता पांडे की तलाश जारी, भालू के अड्डों तक पहुंची खोजी टीम

June 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

June 24, 2026
जापानी AI स्टार्टअप Sakana ने लॉन्च किया Fugu, Anthropic के टॉप मॉडल्स को दी टक्कर!

जापानी AI स्टार्टअप Sakana ने लॉन्च किया Fugu, Anthropic के टॉप मॉडल्स को दी टक्कर!

June 24, 2026
दयारा बुग्याल ट्रेक पर 29 मई से लापता बबीता पांडे की तलाश जारी, भालू के अड्डों तक पहुंची खोजी टीम

दयारा बुग्याल ट्रेक पर 29 मई से लापता बबीता पांडे की तलाश जारी, भालू के अड्डों तक पहुंची खोजी टीम

June 24, 2026
हरिद्वार में बड़ा हादसा, फ्लाईओवर पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, नाना-नानी समेत 5 साल के पोते की मौत

हरिद्वार में बड़ा हादसा, फ्लाईओवर पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, नाना-नानी समेत 5 साल के पोते की मौत

June 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार
  • जापानी AI स्टार्टअप Sakana ने लॉन्च किया Fugu, Anthropic के टॉप मॉडल्स को दी टक्कर!
  • दयारा बुग्याल ट्रेक पर 29 मई से लापता बबीता पांडे की तलाश जारी, भालू के अड्डों तक पहुंची खोजी टीम
  • हरिद्वार में बड़ा हादसा, फ्लाईओवर पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, नाना-नानी समेत 5 साल के पोते की मौत
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.