Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में कब लागू होगा UCC, मुख्यमंत्री धामी ने दिया बड़ा अपडेट; बोले- “विधानसभा में बढ़ाएंगे…”

Uk Fast Khabar January 1, 2024

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। इसके लिए विधानसभा में कार्रवाई को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋतंभरा के उम्र के 60 वर्ष पूरे होने पर आयोजित तीन दिवसीय षष्ठिपूर्ति महोत्सव के पहले दिन अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि यूसीसी सभी धर्मों के लोगों के लिए व्यक्तिगत कानूनों का एक सामान्य कोड है।

सीएम धामी ने विपक्षियों पर किया कटाक्ष
सीएम धामी ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कि भाजपा की सरकार में ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो सकता है। राम भक्तों पर गोली चलाने वाली मंदिर नहीं बना सकते। बगैर किसी राजनीतिक दल का नाम लिए बगैर कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त होने और तीन तलाक का कानून भी केवल भाजपा सरकार में आ सकता था। ये खुशी किसी अन्य राजनीतिक दल की सरकार में नहीं मिल सकती थी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की प्रतिबद्धता 22 जनवरी को पूरी होगी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिषेक समारोह में भाग लेंगे।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने साध्वी ऋतंभरा को दी बधाई
उत्तराखंड सीएम ने साध्वी ऋतंभरा को षष्ठिपूर्ति महोत्सव की बधाई दी। उन्होंने साध्वी ऋतंभरा को “वात्सल्य” (स्नेह) और मातृत्व का प्रतीक बताते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की और कार्यक्रम में उपस्थित संतों का आशीर्वाद मांगा। सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में अपने ओजस्वी भाषणों से जागरुकता की अलख जगाई, आज उसी का परिणाम है कि दिव्य और भव्य मंदिर बन रहा है। देश का बच्चा-बच्चा राम की स्तुति में मग्न है। राम स्तुति के साथ उनकी सच्ची साधना में शामिल हों, उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। राम को स्वयं में धारण करने के लिए प्रेम से बढ़कर कुछ नहीं है।

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री का किया बखान
सीएम धामी बिना किसी नेता का नाम लेते हुए कहा कि अब भव्य राम मंदिर का निर्माण देखकर लोग बनने लगे हैं कि हम भी अयोध्या आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये सब किया है। वह न कभी रुके और न ही झुके, इसी का परिणाम है कि ये काम चरितार्थ हो रहा है। हमने प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरणा लेकर कठिन कामों को भी देवभूमि में बढ़ाने का काम किया है। हम समान नागरिक संहिता पर भी आगे बढ़ेंगे। मतांतरण और नकल रोकने के साथ ही लैंड और लव जेहाद के लिए भी कड़े कानून बनाए। उन्होंने कहा कि जब हम बताते हैं कि हम उत्तराखंड के हैं, तो हमारे प्रति दूसरों के सोचने का भाव अलग होता है। देवभूमि का मूल स्वरूप बना रहे, इसके लिए अतिक्रमण को भी हटाने का संकल्प लिया है।

दो दिन मथुरा में प्रवास
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय मथुरा प्रवास में दूसरे दिन सुबह गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का पूजन किया। यहां दूध-पंचामृत और गुलाब जल से अभिषेक किया। सेवायत दीपू पुरोहित, बांके पुरोहित ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा संपन्न कराई। मंदिर सेवक महेश ने प्रसादी दुपट्टा ओढ़ाया तो विष्णु ने प्रसाद भेंट किया। इसके बाद वह प्रेम संस्थान पहुंचे, वहां उन्होंने एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने मथुरा में बगलामुखी मंदिर में पूजन किया।

Continue Reading

Previous: मसूरी की वादियों में मनाना है न्यू ईयर सेलिब्रेशन, यहां पढ़ लें डायवर्जन से लेकर पार्किंग की डिटेल
Next: उत्तराखंड में ठंड का सितम जारी, बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन; इन जिलों में कोहरे को लेकर आरेंज अलर्ट

Related Stories

यमुनोत्री विधान सभा के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सीएम ने दिया आश्वासन

यमुनोत्री विधान सभा के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सीएम ने दिया आश्वासन

January 23, 2026
नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

January 23, 2026
नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

January 23, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

यमुनोत्री विधान सभा के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सीएम ने दिया आश्वासन

यमुनोत्री विधान सभा के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सीएम ने दिया आश्वासन

January 23, 2026
नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

January 23, 2026
नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

January 23, 2026
उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..

उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..

January 21, 2026 15

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • यमुनोत्री विधान सभा के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सीएम ने दिया आश्वासन
  • नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं
  • नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं
  • उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.