Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

खुशी हो या गम, हर जगह पड़ रहे सीएम धामी के कदम, अपने अंदाज से विरोधियों के साथ समर्थकों को भी चौंका रहे

Uk Fast Khabar October 22, 2025

दीपोत्सव पर जब पूरा प्रदेश अंधेरे पर प्रकाश के जयघोष के साथ उत्साह व उमंग से भीतर-बाहर जग-मग रहा, तब कोई अपना पीड़ितों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द में शामिल हो तो मायूसी के अंधेरे में घिरे ऐसे परिवारों व व्यक्तियों के मन में भी उम्मीदों के दीये टिमटिमाने लगते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली पर देहरादून के एक कोने में आपदा से बुरी तरह प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें ऐसा ही भरोसा बंधाया। जन संवेदनाओं से स्वयं को गहरे जोड़े रखने वाले धामी ने कुछ घंटे पहले ही राजनीति में अपने वरिष्ठों एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों से भी उनके आवासों पर भेंटकर उनका आशीर्वाद भी लिया। धामी की राजनीति का यह अंदाज उनके विरोधियों के साथ समर्थकों को भी चौंकने पर मजबूर कर रहा है। चार वर्ष पहले सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने जब प्रदेश की कमान संभाली तो उन्हें कई मोर्चों पर चुनौतियों से जूझना पड़ा। विधानसभा चुनाव का पहले ही मोर्चें पर जब सफलता ने उनके कदम चूमे तो एकाएक भर्ती परीक्षाओं की शुचिता पर युवाओं के डाेलते विश्वास को थामने की जिम्मेदारी युवा मुख्यमंत्री के कंधे पर पड़ी। धामी ने इस अवधि में एक बार नहीं, बल्कि दो बार विकराल होती इस समस्या को सुलझाकर अपनी राजनीतिक समझदारी का लोहा भी मनवाया। उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा सुरंग हादसे से धैर्य और हौसले के साथ निपटने का परिणाम ये रहा कि इस वर्षाकाल में उत्तरकाशी जिले के ही धराली और फिर चमोली जिले के थराली में भीषण आपदा आई तो धामी सबसे पहले प्रभावितों के बीच पहुंचे थे।
वर्षाकाल के अंतिम दिनों में अतिवृष्टि के कहर से देहरादून भी बच नहीं पाया। तब भी धामी ने प्रभावितों के बीच सबसे पहुंचकर उन्हें हौसला बंधाने में कसर नहीं छोड़ी। दीपावली पर्व पर भी मुख्यमंत्री ने इन प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा और उनकी सुध ली। देहरादून के एक कोने में सहस्रधारा क्षेत्र के कार्लीगाड के मझाड़ा गांव में प्रभावित परिवारों को उन्होंने पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री धामी ने विनम्र भाव से वरिष्ठों को सम्मान देकर अपने कुशल राजनीतिज्ञ होने का एक बार फिर परिचय दिया। दीपावली के अवसर पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्रियों से उनके आवास पर जाकर भेंट की और उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने सिर्फ भाजपा ही नहीं, कांग्रेस की सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिग्गज नेता शामिल रहे। अस्वस्थ चल रहे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पूर्व मुख्यमंत्रियों भगत सिंह कोश्यारी, डा रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत से भी उन्होंने भेंट की तो वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी आत्मीय भाव से मुलाकात की। बीते दिनों दिल्ली से देहरादून लौटते समय मेरठ में हरीश रावत का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। धामी ने तु़रंत दूरभाष पर उनका हालचाल लिया। बाद में आवास में भेंट के दौरान उनका हाल-चाल जाना।
दीपाेत्सव पर धामी भाजपा कार्यकर्ताओं से भी संवाद करना नहीं भूले। उन्होंने भाजपा के सभी जिलाध्यक्षों से वर्चुअली वार्ता की। उन्हें दीपावली की बधाई दी तो राज्य सरकार की कल्याण योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का अनुरोध भी किया।
नवरात्रि से लेकर दीपावली तक धामी ने स्वदेशी अपनाओ अभियान को भी ताकत दी। उन्होंने बाजार में कई बार जाकर स्वदेशी उत्पादों को अत्यंत रुचि के साथ खरीदकर आमजन को संदेश भी दिया।

Continue Reading

Previous: सैन्यधाम के लोकार्पण के लिए देहरादून आ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, सीएम धामी ने मांगा समय
Next: CM पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता, कैंसर पीड़ित को दिया मदद का भरोसा

Related Stories

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

August 22, 2026
भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

August 22, 2026
रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

August 22, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

August 22, 2026
भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

August 22, 2026
रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

August 22, 2026
मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें

मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें

August 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग
  • भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर
  • रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
  • मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.