Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जो बने उत्तराखंड के राज्यपाल, जानें मध्य प्रदेश से कनेक्शन

Uk Fast Khabar October 13, 2026

सिवनी से दूसरे नेता ढाल सिंह बिसेन को मिला महामहिम की कुर्सी तक पहुंचने का मौका, जानिए विधायक से राज्यपाल की कुर्सी तक पहुंचने का सफर. महेंद्र राय की रिपोर्ट.

छिन्दवाड़ा/सिवनी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के बरघाट से भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया है. डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन कौन हैं, मध्य प्रदेश से उनका क्या कनेक्शन है और भारतीय जनता पार्टी में उनका सफर कैसा रहा और वे कैसे पहुंचे महामहिम की कुर्सी तक, जानिए इस आर्टिकल में.

मध्य प्रदेश के सिवनी से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के रहने वाले हैं. उनका जन्म 14 मई 1952 को सिवनी जिले के बरघाट विधानसभा पिपरिया में हुआ. डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश की विधानसभा में पहली बार वर्ष 1990 में विधायक चुने गए. इसके बाद 1993, 1998 और 2003 में सिवनी की बरघाट विधानसभा से चुनाव जीते. साल 2003 से 2005 तक मध्य प्रदेश सरकार में वे कैबिनेट मंत्री रहे, जिसमें वन, परिवहन, स्कूल-शिक्षा, खनिज, जेल विभाग की जिम्मेदारी निभाई. ढाल सिंह बिसेन साल 2011 से 2013 तक मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष भी रहे.”

2019 में बालाघाट लोकसभा सीट से चुनकर दिल्ली पहुंचे

2019 के आम चुनाव में बालाघाट लोकसभा से उन्हें चुनाव मैदान में उतर गया, जहां से चुनाव जीत कर लोकसभा पहुंचे. बालाघाट लोकसभा में कुछ हिस्सा सिवनी जिले का भी आता है, जिसमें बरघाट विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर एक बार विधायक के रूप में भी सेवा कर चुके थे, इसका उन्हें लाभ मिला था. हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 में उनका टिकट कट गया था.

ढाल सिंह बिसेन का बालाघाट में वर्चस्व

डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन अन्य पिछड़ा वर्ग की पवार जाति से आते हैं. बालाघाट जिले में पवार समाज सबसे अधिक है, जिसकी वजह से चाहे भारतीय जनता पार्टी हो या फिर कांग्रेस पार्टी ज्यादातर पवार समाज के लोगों को ही लोकसभा का टिकट देती है. बालाघाट लोकसभा से इसके पहले बोध सिंह भगत फिर खुद ढाल सिंह बिसेन और अब भारती पारधी सांसद हैं, ये सभी पवार जाति के हैं. इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर बिसेन भी बालाघाट से ही चुनकर आते थे. ढाल सिंह बिसेन होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक डॉक्टर के अलावा मूल रूप से किसान हैं.

सिवनी से चुने गए दूसरे राज्यपाल

सिवनी जिले से दूसरा मौका है, जब यहां के नेता को महामहिम तक की कुर्सी में पहुंचने का मौका मिला है. साल 2010 में सिवनी जिले के लखनादौन के घूरवाड़ा की रहने वाली कांग्रेस की वरिष्ठ नेता उर्मिला सिंह को भी हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था. वह 2015 तक हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल रही थीं और 2018 में उनका निधन हो गया. फिलहाल उनके बेटे योगेंद्र सिंह बाबा लखनादौन से विधायक हैं. यह दूसरा मौका है जब सिवनी के नेता ढाल सिंह बिसेन को भी राज्यपाल की कुर्सी तक पहुंचने का मौका मिला है. ढाल सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के साथ केरल, ओडिशा, तमिलानाडु, कर्नाटक और सिक्कम के भी राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं.

Continue Reading

Previous: हरिद्वार में कैबिनेट बैठक से पहले सीएम धामी और मंत्रियों ने की गंगा पूजा, प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की
Next: उत्तराखंड में दायित्वधारियों को चुनाव प्रभारी बनाने पर रार, कांग्रेस बोली-सरकारी धन का हो रहा दुरुपयोग

Related Stories

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

November 2, 2026
उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

November 2, 2026
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

November 2, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

November 2, 2026
उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

November 2, 2026
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

November 2, 2026
केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता

केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता

November 2, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन
  • उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?
  • उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन
  • केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.