Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

गूलरभोज में महिला और बच्चे को घुमा रहे युवक के साथ मारपीट अपहरण, अप्राकृतिक यौन हिंसा का आरोप, हालत गंभीर

Uk Fast Khabar August 19, 2026

घटना 15 अगस्त को हुई, एसएसपी ने कहा मामले की गंभीरता को देखते हुए गदरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के गूलरभोज में 15 अगस्त को एक युवक के साथ कथित मारपीट, लूट, अपहरण और अप्राकृतिक यौन हिंसा का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई. आरोप है कि युवक अपनी टैक्सी कार से एक महिला और उसके बच्चे को लेकर गूलरभोज डैम क्षेत्र में घूमने गया था.

गूलरभोज डैम पर युवक से मारपीट: इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट की और जबरन अपने वाहन में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले गए. युवक ने आरोप लगाया है कि वहां उसके साथ गंभीर यौन हिंसा की गई और उसके रुपये भी लूट लिए गए. हालत बिगड़ने पर उसे गदरपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से रुद्रपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

महिला और उसके बच्चे के साथ घूमने गया था युवक: उधम सिंह नगर जिले के गूलरभोज क्षेत्र में युवक के साथ हुई कथित मारपीट, अपहरण, लूट और अप्राकृतिक यौन हिंसा के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. घटना 15 अगस्त की बताई जा रही है. पीड़ित युवक के अनुसार वह अपनी टैक्सी कार से एक महिला और उसके बच्चे को लेकर गूलरभोज डैम क्षेत्र में घूमने गया था. इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने उसे रोक लिया और महिला के साथ उसके वहां घूमने को लेकर आपत्ति जताई.

अपहरण और अप्राकृतिक यौन हिंसा का आरोप: आरोप है कि युवकों ने पहले उसके साथ मारपीट की और इसके बाद उसे जबरन अपने वाहन में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले गए. पीड़ित का आरोप है कि वहां उसके साथ बारी-बारी से अप्राकृतिक यौन हिंसा की गई. मारपीट के दौरान उसके शरीर और निजी अंगों में गंभीर चोटें आईं. इसके साथ ही उसके पास मौजूद रुपये भी छीन लिए गए.

मारपीट के वीडियो भी बनाए: पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद उसे सार्वजनिक स्थान पर घुमाया गया और उसके साथ मारपीट की गई. इस दौरान कुछ लोगों के कैमरों में घटना से संबंधित दृश्य कैद होने की बात भी सामने आई है. बाद में युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रुद्रपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया: पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और चिकित्सकीय जांच में अप्राकृतिक यौन हिंसा से संबंधित तथ्य सामने आए हैं. पुलिस अब आरोपियों की तलाश के साथ ही घटना से जुड़े साक्ष्यों और वीडियो फुटेज की जांच कर रही है.

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग: घटना के बाद गदरपुर अस्पताल में कुछ युवकों ने पहुंचकर पीड़ित के समर्थन में आवाज उठाई. मोहित चोपड़ा ने कहा कि यदि युवक से कोई गलती हुई थी तो पुलिस और प्रशासन को शिकायत की जानी चाहिए थी. कानून हाथ में लेकर किसी व्यक्ति के साथ मारपीट, लूट और यौन हिंसा करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है. उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

बहुजन आजाद पार्टी के नेता टोनी पठान ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और क्षेत्र का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

एसएसपी का बयान: इस पूरे मामले को लेकर उधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि-

15 अगस्त को युवक की ओर से मारपीट और कुकर्म किए जाने संबंधी तहरीर प्राप्त हुई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए गदरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है.
-अजय गणपति, एसएसपी, उधम सिंह नगर-

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है. घटना के पीछे की परिस्थितियों, आरोपियों की भूमिका, कथित लूट और सार्वजनिक रूप से युवक के साथ हुई मारपीट से जुड़े साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया गया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

नानकसागर डैम क्षेत्र में भी ऐसी ही घटना हुई थी: गौरतलब है कि इसी तरह की घटना 5 अगस्त को खटीमा के नानकसागर डैम क्षेत्र में हुई थी. नानकसागर डैम क्षेत्र में युवक के साथ लूट, मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य का सनसनीखेज मामला सामने आया था. पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी को अरेस्ट किया था. आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, लूटा गया पर्स, नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई थी.

Continue Reading

Previous: हरिद्वार-ऋषिकेश नहीं जा पा रहे तो बनबसा आइए, यहां 12 साल से हो रही मां शारदा की आरती, मिलता है ये पवित्र संदेश
Next: BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से शुरू होगा, जानें प्रोसेस और बाकी डिटेल

Related Stories

BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से शुरू होगा, जानें प्रोसेस और बाकी डिटेल

BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से शुरू होगा, जानें प्रोसेस और बाकी डिटेल

August 19, 2026
हरिद्वार-ऋषिकेश नहीं जा पा रहे तो बनबसा आइए, यहां 12 साल से हो रही मां शारदा की आरती, मिलता है ये पवित्र संदेश

हरिद्वार-ऋषिकेश नहीं जा पा रहे तो बनबसा आइए, यहां 12 साल से हो रही मां शारदा की आरती, मिलता है ये पवित्र संदेश

August 19, 2026
देहरादून डोईवाला में भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल

देहरादून डोईवाला में भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल

August 19, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से शुरू होगा, जानें प्रोसेस और बाकी डिटेल

BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से शुरू होगा, जानें प्रोसेस और बाकी डिटेल

August 19, 2026
गूलरभोज में महिला और बच्चे को घुमा रहे युवक के साथ मारपीट अपहरण, अप्राकृतिक यौन हिंसा का आरोप, हालत गंभीर

गूलरभोज में महिला और बच्चे को घुमा रहे युवक के साथ मारपीट अपहरण, अप्राकृतिक यौन हिंसा का आरोप, हालत गंभीर

August 19, 2026
हरिद्वार-ऋषिकेश नहीं जा पा रहे तो बनबसा आइए, यहां 12 साल से हो रही मां शारदा की आरती, मिलता है ये पवित्र संदेश

हरिद्वार-ऋषिकेश नहीं जा पा रहे तो बनबसा आइए, यहां 12 साल से हो रही मां शारदा की आरती, मिलता है ये पवित्र संदेश

August 19, 2026
देहरादून डोईवाला में भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल

देहरादून डोईवाला में भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल

August 19, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से शुरू होगा, जानें प्रोसेस और बाकी डिटेल
  • गूलरभोज में महिला और बच्चे को घुमा रहे युवक के साथ मारपीट अपहरण, अप्राकृतिक यौन हिंसा का आरोप, हालत गंभीर
  • हरिद्वार-ऋषिकेश नहीं जा पा रहे तो बनबसा आइए, यहां 12 साल से हो रही मां शारदा की आरती, मिलता है ये पवित्र संदेश
  • देहरादून डोईवाला में भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.