Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

साइबर अपराध के लिए उत्तराखंड के युवाओं की तस्करी, चार शहरों के युवकों को कंबोडिया के रास्ते भेज रहे म्‍यांमार

Uk Fast Khabar July 31, 2024

विदेश में बैठे साइबर ठगों ने उत्तराखंड के युवाओं को साइबर अपराध के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इसके लिए प्रदेश से बड़ी संख्या में युवाओं की तस्करी की जा रही है। नौकरी का झांसा देकर युवाओं का कंबोडिया का वीजा बनवाया जा रहा है, जहां से उन्हें अवैध तरीके से म्यांमार ले जाया जा रहा है। वहां उन्हें बंधक बनाकर साइबर ठगी की जा रही है। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के पास ऐसे सात मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा कई युवाओं के म्यांमार में होने की संभावना है। इन युवाओं को स्वदेश लाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने एंबेसी से संपर्क किया है। साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए पहले विदेश से ठग भारत आकर स्थानीय युवाओं को ठगी के लिए तैयार करते थे। कई विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद अब उन्होंने ट्रेंड बदल दिया है। साइबर ठग अपने एजेंटों के माध्यम से युवाओं को म्यांमार बुला रहे हैं। जहां डरा-धमकाकर उनसे साइबर ठगी करवाई जा रही है। ये युवा म्यांमार में बैठकर उत्तराखंड के लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। जांच में कुछ प्लेसमेंट एजेंसियों की भूमिका सामने आई है, जिनकी पड़ताल कराई जा रही है।

तीन जिलों में दर्ज हो चुके हैं मुकदमे
उत्तराखंड से युवाओं को नौकरी के नाम पर विदेश भेजने और वहां पर बंधक बनाकर रखने के मामले में अब तक तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें सबसे पहला मुकदमा देहरादून के रायवाला थाने में दर्ज हुआ। यहां के एक युवक ने अपने स्वजन को चोरी-छिपे फोन करके फंसे होने की सूचना दी। दूसरा मामला खटीमा व तीसरा मुकदमा चंपावत में दर्ज हुआ है। मामला विदेश से जुड़ा होने के चलते प्रकरण की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है।

इन्हीं युवाओं के दस्तावेजों से खोले जा रहे बैंक खाते
एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि विदेश में बैठे साइबर ठग इन्हीं युवाओं के दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते खुलवाते हैं, जिनमें ठगी की रकम मगवाई जाती है। मोबाइल नंबर भी इन्हीं के दस्तावेजों पर लिए जाते हैं। नंबर भारत का होने के चलते लोग जल्द ही उन पर विश्वास कर लेते हैं, और ठगी के शिकार हो जाते हैं।

एआइ से आवाज बदलकर चिकित्सक से ठगे साढ़े 12 लाख रुपये
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की मदद से साइबर ठगों ने देहरादून के मैक्स अस्पताल की एक महिला चिकित्सक को बेटे की गिरफ्तारी का खौफ दिखाकर साढ़े 12 लाख रुपये ठग लिए। मामले में चिकित्सक ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। डालनवाला कोतवाली में दी गई शिकायत में मैक्स अस्पताल की चिकित्सक डा. दीपा निवासी डालनवाला ने कहा कि 25 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को थानाध्यक्ष बताया और कहा कि उनका बेटा दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में बेटे के तीन और साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। बेटा देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र स्थित यूपीईएस विवि में प्रोफेसर है। फोन करने वाले ने कहा कि बेटे को जेल जाने से बचाना है तो इसके लिए रुपये देने पड़ेंगे। इस दौरान बेटे की रोते हुए आवाज भी सुनाई और जल्द से जल्द रुपये भेजने को कहा। चिकित्सक ने बताया कि खौफ में आकर आरोपित के खाते में 90 हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर कर और साढ़े 11 लाख रुपये बैंक जाकर आरटीजीएस के माध्यम से भेजे। दिन भर चले घटनाक्रम के बाद शाम को बेटे को फोन किया तो पता चला कि वह विश्वविद्यालय में है और सकुशल है। बेटे ने ऐसी किसी भी घटना से इन्कार किया। इसके बाद चिकित्सक को ठगी का पता चला और पुलिस को ठगों के विरुद्ध तहरीर दी। डालनवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज नैनवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों ने चिकित्सक के बेटे की आवाज को एआइ की मदद से सुनाया था। तीन से पांच सेकेंड की आवाज से वायस क्लोनिंग सीओ साइबर अंकुश मिश्रा ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से किसी की भी आवाज की नकल करने के लिए सिर्फ तीन से पांच सेकंड का वीडियो चाहिए।
साइबर अपराधी फेसबुक, इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर सर्च कर किसी भी आवाज का सैंपल ले लेते हैं। इसके बाद वायस क्लोन कर उनके परिचित, रिश्तेदारों को फोन किया जाता है। आवाज की क्लोनिंग ऐसी होती है कि पति-पत्नी, पिता पुत्र तक आवाज नहीं पहचान पा रहे हैं।

ठगी से बचाव के लिए करें यह उपाय
अलग-अलग अकाउंट का अलग-अलग पासवर्ड रखें, एक-जैसे पासवर्ड बनाने से बचें।
यदि दोस्त या सगे-संबंधी की आवाज में रुपये के लिए फोन आए तो एक बार खुद फोन करके कंफर्म कर लें।
साइबर ठगी के शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

Continue Reading

Previous: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश व चंपावत में बनेंगे बाईपास, Mussoorie Tunnel के लिए बन रही नई डीपीआर
Next: प्रशिक्षण को उत्‍तराखंड में बनेगा सेंटर आफ एक्सीलेंस, पुलिस मुख्यालय कर रहा तैयारी

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.