Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में दिखेगा ‘वोकल फॉर लोकल’ का असर, ‘गंगा भोग’ से गंगोत्री से गंगासागर तक मिलेगी आर्थिकी को संजीवनी

Uk Fast Khabar May 31, 2023

देवभूमि उत्तराखंड के गंगोत्री से निकलकर गंगासागर तक का सफर तय करने वाली राष्ट्रीय नदी गंगा हमेशा से देश और विश्व के लिए आस्था व आर्थिकी का केंद्र रही है। आस्था और आर्थिकी के इसी संगम को अब फिर से नए कलेवर के साथ वृहद आकार देने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने हिमालयी पर्यावरण अध्ययन एवं संरक्षण संगठन (हेस्को) के सहयोग से ‘गंगा भोग’ की शुरुआत की है।
इस पहल में समाहित किए गए हैं पांच ‘म’, यानी मां गंगा, मंदिर, महिला, मधु-मोटा अनाज और मिट्टी। प्रयास यह है कि गंगा जिन राज्यों से होकर गुजरती है, वहां उससे लगे मंदिरों में स्थानीय उत्पाद प्रसाद का हिस्सा बनाए जाएं। इस पहल में गंगा से जुड़े सभी मंदिरों में एक-एक लड्डू अथवा अन्य कोई स्थानीय उत्पाद प्रसाद के रूप में शामिल करने पर जोर है। इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फार लोकल नारे को धरातल पर मूर्त रूप देने में भी मदद मिलेगी।

पांच ‘म’ और ‘गंगा भोग’:
राष्ट्रीय नदी गंगा की स्वच्छता व निर्मलता के लिए केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत नमामि गंगे परियोजना संचालित की जा रही है। मिशन के महानिदेशक जी अशोक कुमार बताते हैं कि पूर्व में हुई मिशन की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा स्वच्छता को जोडऩे के साथ ही आर्थिक सेतु बनाने का सुझाव दिया था।
इस कड़ी में अर्थ गंगा कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती, आजीविका विकास समेत अन्य कदम उठाए गए। इसी दौरान बात सामने आई कि हेस्को ने स्थानीय उत्पादों को मंदिरों में चढऩे वाले प्रसाद के रूप में विकसित किया है। फिर हेस्को के संस्थापक पद्मभूषण डा अनिल प्रकाश जोशी से विमर्श में गंगा को आस्था व आर्थिकी से जोडऩे के दृष्टिगत मां गंगा, मंदिर, महिला, मधु-मोटा अनाज व मिट्टी का विचार सामने आया। बात निकलकर आई कि यदि इन ‘पांच म’ को गंगा से जोड़ा जाए तो स्थानीय आर्थिकी संवरेगी। यह प्रसाद के रूप में ही संभव थी और इसे नाम दिया गया ‘गंगा भोग’।
प्रथम चरण में गंगा से लगे मंदिर व मठों और उनसे जुड़ी समितियों के मुखियाओं से बातचीत हुई। मंदिरों के आसपास के गांवों व महिला समूहों से संपर्क किया गया, ताकि वहां के अनाज व स्थानीय संसाधनों पर आधारित उत्पाद मंदिरों में प्रसाद के रूप में चल सकें। इसके बाद बीती 22 अप्रेल को ऋषिकेश में गंगा तट से इसकी शुरुआत भी की गई।
सशक्त होंगी स्थानीय महिलाएं:
गंगा भोग में गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक गंगा से लगे सभी मंदिरों में स्थानीय महिलाओं द्वारा मधु-मोटा अनाज, मिट्टी समेत अन्य स्थानीय संसाधनों पर आधारित प्रसाद को चलाने में लाने की योजना है। यानी, जिस क्षेत्र में जो स्थानीय उत्पाद हैं, वे वहां प्रसाद का हिस्सा बनेंगे। अभी तक 61 मंदिरों को गंगा भोग प्रसाद से जोड़ा जा चुका है। यदि गंगा से लगे सभी मंदिरों में चौलाई का एक लड्डू भी हिस्सा बनता है तो इसके लिए लाखों लड्डू की जरूरत होगी। साफ है कि इससे महिलाओं को रोजगार मिलने से उनकी आर्थिकी सशक्त होगी।
गंगा भोग से आश्रम भी जुड़ेंगे:
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक जी अशोक कुमार के अनुसार गंगा भोग प्रसाद को गंगा से लगे सभी मंदिरों के अलावा आश्रमों को भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए संबधित श्राइन बोर्ड व आश्रमों से बातचीत की जा रही है। यह भी प्रयास किया जाएगा कि मंदिर व आश्रमों में गंगा भोग प्रसाद के स्टाल भी लग सकें। इसके अलावा अन्य माडल अपनाने पर भी विचार चल रहा है।

आस्था व आर्थिकी के साथ गांव के जुड़ाव का उदाहरण बनेगा:
हेस्को के संस्थापक पद्मभूषण डा अनिल प्रकाश जोशी के अनुसार भारतीय संस्कृति में खेती के उत्पाद देवताओं को अर्पित किए जाते हैं। इसी कड़ी में पहल हुई है कि गंगा से जुड़े महत्वपूर्ण मंदिर किस तरह स्थानीय निवासियों के लिए नए रोजगार के रूप में पनपें। महिलाएं, मंदिर, प्रसाद, अनाज सभी को केंद्र में रखकर गंगा भोग की कल्पना की गई है। यह आने वाले समय में बड़ी जगह बनाएगा। लोग गंगा से सदियों से जुड़े हैं, लेकिन अब गंगा भोग के साथ नए कलेवर में जहां मंदिरों की पहचान स्थापित करेगा, वहीं महिलाओं को रोजगार और खेती-बाड़ी को नए आयाम देगा। आने वाले समय में गंगा भोग आस्था व आर्थिकी के साथ हर गांव के जुड़ाव का उदाहरण बनेगा।

Continue Reading

Previous: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने की बड़ी घोषणा, बताया- विशेषज्ञ चिकित्सकों का बनेगा अलग कैडर
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ललित शौर्य की पुस्तकों का विमोचन।

Related Stories

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

March 30, 2026
उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

March 30, 2026
Harish Rawat Interview: दल-बदल से आ रही अस्थिरता राज्य के लिए ठीक नहीं, हरदा ने चुनाव से दूरी की बताई वजह

Harish Rawat Interview: दल-बदल से आ रही अस्थिरता राज्य के लिए ठीक नहीं, हरदा ने चुनाव से दूरी की बताई वजह

March 30, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी

‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी

March 30, 2026
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

March 30, 2026
उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

March 30, 2026
उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

March 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Newsbeat Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी
  • ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
  • उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी
  • उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.