Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

हैप्पी बर्थडे पा-दादाजी: ऐश्वर्या राय ने रात को ससुर अमिताभ बच्चन को किया विश, ‘बिग बी’ का पोती संग बॉन्ड देख फैंस खुश

Uk Fast Khabar October 12, 2026

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने स्टार ससुर अमिताभ बच्चन को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

हैदराबाद: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 84 साल के हो गए. बॉलीवुड के इस मेगास्टार को फैंस और सेलेब्स से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मिलीं. इस खास मौके पर उनकी स्टार बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी उन्हें बधाई दी. वहीं, अमिताभ ने मुंबई में अपने घर के बाहर रविवार को हमेशा की तरह अपने चाहने वालों से मिलकर इस खास दिन को मनाया.

11 अक्टूबर को ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने ससुर और एक्टर की अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ एक अनदेखी तस्वीर शेयर की. इस प्यारी सी तस्वीर के साथ ऐश्वर्या ने अपने ससुर के लिए जन्मदिन का एक प्यारा सा मैसेज लिखा, जिसमें उन्होंने उन्हें ‘प्यारे पा-दादाजी’ कहकर संबोधित किया. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे प्यारे पा-दादाजी, ढेर सारा प्यार और ईश्वर का आशीर्वाद हमेशा बना रहे.’

तस्वीर में अमिताभ ट्रैकसूट और बीनी कैप पहने हुए दिख रहे हैं, जबकि आराध्या ब्लैक ड्रेस और मैचिंग हेयरबैंड लगाए बहुत प्यारी लग रही हैं. बिग बी अपनी पोती को प्यार से गले लगाते हुए कैमरे के लिए पोज देते दिख रहे हैं. इस पोस्ट से फैंस को उनके परिवार के आपसी लगाव की झलक देखने को मिली.

बता दें, ऐश्वर्या राय ने अपने ससुर अमिताभ को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए हर साल आराध्या के साथ उनकी तस्वीरें शेयर करती हैं, जिससे फैंस को उनके पारिवारिक जुड़ाव की झलक मिलती है.

मालूम हो, अमिताभ का जन्मदिन और मुंबई में उनके घर के बाहर रविवार को लोगों से मिलने का उनका रूटीन दोनों एक ही दिन हुए. इस मौके पर बड़ी संख्या में फैंस जलसा पहुंचे थे. दिग्गज एक्टर गहरे मैरून रंग के कुर्ते में बाहर आए, जिसके साथ उन्होंने भूरे रंग की कश्मीरी कानी पश्मीना शॉल पहनी थी, जिस पर बारीक काम किया गया था. एक्टर के फैंस उनके लिए लाल फूलों की एक बड़ी माला भी लाए थे.

अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीज़न को होस्ट कर रहे हैं. यह दिग्गज एक्टर ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल पर भी काम कर रहे हैं

Continue Reading

Previous: बिहार की ओर बढ़ रहा नेपाल का जलजला, रातभर चली गश्ती, लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश
Next: BB 20: CJP प्रोटेस्ट में लिया था हिस्सा, अब बिग बॉस 20 में हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानें कौन हैं नकुल धुल?

Related Stories

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

November 2, 2026
उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

November 2, 2026
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

November 2, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

November 2, 2026
उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

November 2, 2026
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

November 2, 2026
केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता

केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता

November 2, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन
  • उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?
  • उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन
  • केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.